रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक चिंतक समाचार पत्र के संपादक सुनील गुप्ता की माता विमला देवी गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती गुप्ता का आज दुर्ग में निधन हो गया। वे 74 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय विमला देवी गुप्ता के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
दैनिक चिंतक समाचार पत्र के संपादक श्री सुनील गुप्ता जी की माता श्रीमती विमला देवी गुप्ता जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।
मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ एवं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 30, 2019
