गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पदक मिलने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सूचना संकलन में उल्लेखनीय भूमिका निर्वहन करने हेतु ‘आसाधरण आसूचना कुशलता पदक‘ प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एसआईबी की एएसपी गायत्री सिंह, विशेष शाखा के डीएसपी नजमुस साकिब और विशेष शाखा बिलासपुर में पदस्थ निरक्षक चित्रसेन सिंह खरसन को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री साहू ने भरोसा जताया है कि पदक हासिल करने वाले तीनों अधिकारियों द्वारा आगे और भी सराहनीय कार्य करेंगे, जिससे प्रेरणा लेकर अन्य अधिकारीगण भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करेंगे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.