मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे युवा महोत्सव का समापन

रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। समापन समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। समापन समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधायकद्वय सर्वश्री मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, अनिता योगेन्द्र शर्मा, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी वर्मा, रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे शामिल होंगे।

युवा महोत्सव में 14 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक रॉक बैंड और ओपन मंच में फुगड़ी, भौंरा प्रतियोगिता और हॉल में सुबह 10 बजे से दोहपर 12 बजे तक क्विज का फाइनल राऊंड आयोजित होगा। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में 7 जिलों के एकांकी नाटक और विश्वविद्यालय खेल परिसर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो (महिला और पुरूष), कबड्डी (महिला और पुरूष) के सेमीफाइनल, फाइनल राउंड एवं यदि मैच शेष रहते हैं तो हार्ड लाईन मैच का आयोजन होगा। 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में समापन समारोह आयोजित होगा।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.