रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के रंगकर्मी मनीष दत्त (दादा) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने इस दुख की घड़ी में सांत्वना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। काव्य भारती संस्था के संस्थापक बिलासपुर निवासी मनीष दत्त का आज सुबह निधन हो गया। श्री दत्त ने अनेक राज्यों में सफल नाट्य मंचन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री ने रंगकर्मी मनीष दत्त (दादा) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
