‘मिट्टी की कला-कृति के माध्यम से बच्चों को नवीन शिक्षा‘

रायपुर। महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा की शासकीय प्राथमिक शाला देवसागर पारा शिक्षक हेमलाल चक्रधारी के द्वारा मिट्टी से अनेक प्रकार की कलाकृतियां, वर्णमालाओं का निर्माण कर बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जिसे बच्चे आकर्षित होकर खेल-खेल के माध्यम से सीख रहे हैं। इन गतिविधियों से बच्चों में कौशल क्षमता, प्रतिभा का विकास हो रहा है। इन्होंने अब तक वर्णमाला हिंदी, अंग्रेजी, फल फूल, सब्जी, जानवर, पक्षी व गणित के अनेक प्रकार के सहायक सामग्री बनाकर बच्चों को प्रदान किया है।

शिक्षक श्री चक्रधारी ने कोरोना काल में भी बच्चों को अनेक प्रकार की सहायक सामग्री तैयार कर इनके माध्यम से बहुत ही सरल तरीके से शिक्षा दे रहे हैं। इन आकृतियों को बच्चे सरल तरीके से जान एवं पहचान पा रहे हैं, जिससे बच्चों में कौशल विकास की क्षमता बढ़ रही है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.