रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 दिसंबर को राजधानी रायपुर से सवेरे 10:30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11:45 बजे रांची पहुंचेंगे। श्री बघेल रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर 2:00 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4:45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
श्रेणी: आज के कार्यक्रम
आज के कार्यक्रम
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन समारोह में सांसद अधीर रंजन चौधरी होंगे मुख्य अतिथि : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
रायपुर। रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अंतिम दिन 29 दिसम्बर को आयोजित समापन समारोह में सांसद एवं संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। समापन समारोह का आयोजन रात्रि 7.30 बजे से किया गया है। महोत्सव के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नानाभाऊ पाडोले और राज्यसभा सांसद मधुसूदन देवराम…
राहुल गांधी के मुख्यातिथ्य में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज 27 दिसम्बर को : कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राहुल गांधी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ 27 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे साईंस कॉलेज मैदान में होगा। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, उप नेता आनंद शर्मा, राज्यसभा सांसद अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा, पूर्व सांसद के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत,…
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल अनुसुईया उइके होंगी मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन 28 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुईया उइके मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, धनेन्द्र साहू, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, जिला पंचायत की अध्यक्ष शारदा वर्मा और रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री 26 दिसम्बर को बारूका जाएंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 दिसम्बर को गरियाबंद जिले के बारूका के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2 बजे बारूका पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.40 बजे रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 दिस.को राम वनगमन पर्यटन परिपथ और माता कौशल्या मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का करेंगे शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 दिसम्बर को सबेरे 11 बजे माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के साथ ही माता कौशल्या मंदिर परिसर में जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी वर्मा, जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, ग्राम पंचायत चंदखुरी की सरपंच श्रीमती इंदु शर्मा और…
मुख्यमंत्री 20 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम छह बजे इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित सर्व मंगल आध्यात्मिक महाकुंभ में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम सात बजे जिला न्यायालय परिसर में आयोजित अधिवक्ता संघ के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री आज मुक्तेश्वर धाम जाएंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 15 दिसम्बर को रायपुर से दोपहर 1.00 बजे कार द्वारा रवाना होकर मुक्तेश्वर धाम चरौदा (धरसींवा) पहुंचेंगे और मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ‘राज अधिवेशन समारोह‘ में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 3.00 बजे रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल 13 दिसंबर को नई दिल्ली जाएंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 दिसंबर को नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री 13 दिसंबर को दोपहर एक बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रवाना होकर 2.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से छत्तीसगढ़ सदन आएंगे एवं यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल 12 दिसंबर को जशपुर महोत्सव में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 दिसंबर को जशपुर महोत्सव में शामिल होंगे। श्री बघेल 12 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे जशपुर जिले के ग्राम सलियाटोली (कुनकुरी) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां मिनी स्टेडियम में आयोजित जशपुर महोत्सव-2019 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
