रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 नवम्बर को सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्याक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह जिला मुख्यालय बलरामपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11 बजे सूरजपुर जिले के केनापारा पहुंचेंगे और वहां केज कल्चर के अवलोकन के बाद सिलफिली में सुपोषण संगोष्ठी एवं आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वे केनापारा (जिला-सूरजपुर) से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.35 बजे कोरिया जिले के चिरमिरी आएंगे और वहां लोकार्पण-भूमिपूजन के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे।…
श्रेणी: आज के कार्यक्रम
आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शामिल होंगे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में : मुख्यमंत्री के हाथों श्रेष्ठ इकाई, कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवक होंगे सम्मानित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आथित्य में 24 सितम्बर को स्थापना दिवस समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरियम रायपुर में किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल करेंगे और विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पंडि़त रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केशरी वर्मा, सचिव उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति श्री सोनमणि बोरा विशिष्ट अथिति के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितम्बर 1969 में की गई। यह वर्ष स्वर्ण जयंती…
मुख्यमंत्री 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह और दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालय घुघवा (क) में आयोजित शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 10.30 बजे राजभवन पहुंचेंगे और वहां राज्यपाल अनुसुईया उईके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। श्री बघेल रायपुर से पूर्वान्ह 11.40…
मुख्यमंत्री 31 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां टी.सी.एल. कॉलेज ग्राउण्ड खोखरा में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री शामिल होंगे राज्य खेल अलंकरण समारोह 2019 में 29 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संध्या 5 बजे राज्य खेल अलंकरण समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इस अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं पर्यावरण मंत्री…
मुख्यमंत्री निवास पर 28 अगस्त को जन चौपाल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थगित मुख्यमंत्री श्री बघेल मुंगेली और महासमुन्द के दौरे पर रहेंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 28 अगस्त को मुंगेली और महासमुन्द जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 28 अगस्त बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल: भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम स्थगित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉफ्टर द्वारा रवाना होकर 12 बजे मुंगेली पहुंचेंगे और वहां विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3.15 बजे महासमुन्द पहुंचकर वहां विभिन्न विकास कार्याे के लोकार्पण और शिलान्यास तथा अभिनंदन समारोह में शामिल…
मुख्यमंत्री आज कांकेर और राजनांदगांव के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 24 अगस्त को कांकेर और राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां शासकीय नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा वहां गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री निवास पर 21 अगस्त को जन चौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में कल बुधवार 21 अगस्त को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। जनचौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त से फ्रांस, UAE और बहरीन की 4 दिन यात्रा पर जायेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 से 26 अगस्त तक फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और बहरीन की यात्रा पर रहेंगे। मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान इन देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री अपनी फ्रांस की यात्रा के दौरान बियारेत्ज में 45वें जी 7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के सचिव (ईआर) टी एस तिरूमूर्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 22 अगस्त की शाम फ्रांस पहुंचेंगे। शाम को ही उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल…
मुख्यमंत्री 20 अगस्त को दुगली और राजनांदगांव के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 20 अगस्त को धमतरी जिले के ग्राम दुगली (तहसील-नगरी) और जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.00 बजे धमतरी जिले के ग्राम दुगली पहुंचेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित ’सदभावना दिवस’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3.10 बजे जिला मुख्यालय राजनांदगांव पहुंचकर गुरूनानक चौक पर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3.35 बजे राजनांदगांव के ऑडिटोरियम…
