मुख्यमंत्री 14 अगस्त को ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के तहत नवनिर्मित तीन टूरिस्ट रिसार्ट का करेंगे ई-लोकार्पण

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को दोपहर एक बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के कुरदर हिल इको रिसॉर्ट, कबीरधाम जिले के सरोधा दादर बैगा एथनिक रिसॉर्ट और कोण्डागांव जिले में नवनिर्मित धनकुल एथनिक रिसॉर्ट का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-लोकार्पण करेंगे। ’’ट्राइबल टूरिज्म सर्किट’’ स्वदेश दर्शन योजना के तहत ये टूरिस्ट रिसार्ट बनाए गए हैं। गृह, लोक निर्माण और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में निर्मित विभिन्न रिसोर्ट पर केंद्रित प्रमोशनल…

मुख्यमंत्री 14 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार ई. वी. मुरली को वसुंधरा सम्मान से करेंगे सम्मानित

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे अपने रायपुर स्थित निवास में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी दैनिक ‘हितवाद’ के सम्पादक ई. वी. मुरली को 20 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे। स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित यह सम्मान विगत 20 वर्षों से लोकजागरण के लिए दिया जा रहा है। वसुंधरा सम्मान का आयोजन स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाता है। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं चतुर्भुज मेमोरियल फाउन्डेशन के सहयोग से लोकजागरण…

लोकवाणी में इस बार ‘न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं’ विषय पर होगी बात, लोकवाणी की आगामी कड़ी का प्रसारण 9 अगस्त को

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 9वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 9 अगस्त, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं ’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

हरेली पर्व से गोधन न्याय योजना का आगाज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवं विधायकगण जिलों में आयोजित कार्यक्रम में योजना का करेंगे शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक हरेली पर्व से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का प्रदेश व्यापी शुभारंभ होगा। इस योजना के शुभारंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरेली के दिन 20 जुलाई को राज्य के सभी जिलों के गौठानों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण, संसदीय सचिव, विधायकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होकर इस योजना का विधिवत शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जुलाई को प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री निवास में हरेली पूजा के साथ गोधन न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण आकाशवाणी और एफ.एम. रेडियो से 24 मई को सवेरे 10.30 बजे

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर द्वारा 24 मई रविवार को सवेरे 10.30 बजे किया जाएगा। आकाशवाणी रायपुर द्वारा प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ रिले करेंगे। यह कार्यक्रम मीडियम वेव के साथ-साथ सभी एफ.एम. रेडियो पर भी एक साथ सुना जा सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विशेष भेंटवार्ता में कोरोना संकट के इस दौर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों, प्रवासी मजदूरों, वनवासियों और ग्रामीणों सहित समाज के सभी वर्गों के हित में उठाए जा रहे…

राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ का आगाज 21 मई को, दिल्ली से सोनिया गांधी और राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर(बीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई के दिन छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के लिए न्याय योजना शुरू कर रही है। दिल्ली से सोनिया गांधी और राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रीमण्डल के सदस्यगण मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात् किसानों को दी जाने वाली 5700 करोड़ रूपए की राशि में से प्रथम किश्त के रूप…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपरान्ह 3 बजे प्रदेश की जनता को करेंगे संबोधित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपरान्ह 3 बजे कोरोना वायरस (कोविड-19) के संबंध में प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। #BigBreaking – माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपरान्ह 3 बजे कोरोना वायरस (कोविड-19) के संबंध में प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। संबोधन का प्रसारण सभी क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों, अकाशवाणी केंद्रों, एफ एम रेडियो और सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अपरान्ह 3 बजे किया जाएगा। — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 19, 2020 मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रसारण सभी क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों, अकाशवाणी केंद्रों, एफ एम रेडियो और सोशल मीडिया प्लेटफार्म…

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 19 मार्च को

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 19 मार्च को शाम छह बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई है। बैठक में कोविड-19 के संबंध में कार्ययोजना आदि पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री 18 मार्च को पार्वतीपुर जाएंगे

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 मार्च को सूरजपुर जिले के पार्वतीपुर गांव जाएंगे। श्री बघेल रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.30 बजे पार्वतीपुर पहुंचेंगे और वहां स्वर्गीय दखलूराम भगत के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वर्गीय दखलूराम भगत प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पिता हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद अपरान्ह 3 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री 15 मार्च को मध्यप्रदेश के सतना जिले के दौरे पर

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मार्च को मध्यप्रदेश के सतना जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सवेरे 10 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 11 बजे रीवा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.35 बजे सतना आकर कार द्वारा नकटीगांव के लिए रवाना होंगे। श्री बघेल नकटीगांव में 11.50 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे सतना जिले के नागौद तहसील के खैरवा गांव में और दोपहर 2 बजे ग्राम सिंहपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।…