रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 मार्च को रायपुर से शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5 बजे बिलासपुर के सरकण्डा स्थित एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगे। श्री बघेल वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 9 मार्च को सवेरे 10 बजे बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.40 बजे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। श्री बघेल अमरकंटक में मंदिर दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रतनपुर…
श्रेणी: आज के कार्यक्रम
आज के कार्यक्रम
लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर होगी बात, 8 मार्च को प्रसारण
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।
राष्ट्रीय कृषि मेला का समापन समारोह 25 फरवरी को, राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि, अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष करेंगे
रायपुर(बीएनएस)। रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला का समापन 25 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे गरिमामय समारोह में होगा। राज्यपाल अनुसुईया उइके समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। फल-सब्जी उपज मण्डी प्रांगण तुलसी बाराडेरा में आयोजित समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे राष्ट्रीय कृषि मेला का उद्घाटन, राजधानी में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होगा राष्ट्रीय कृषि मेला
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे फल-सब्जी, उपमंडी प्रांगण, तुलसी बाराडेरा, रायपुर में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारम्भ करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे और विशिष्ट अतिथियों में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, जनपद पंचायत धरसींवा की अध्यक्ष उत्तराकमल भारती,…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका से लौटने के बाद 21 फरवरी को बेंगलुरू जाएंगे
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका के दस दिवसीय प्रवास से नई दिल्ली लौटने के बाद 21 फरवरी को दोपहर 1.55 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.50 बजे बेंगलुरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बेंगलुरू में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बघेल 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे बेंगलुरू के आईटीसी गार्डेनिया में आयोजित ’द हिन्दू हडल 2020’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.45 बजे बेंगलुरू से विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.45 बजे सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर की दरिमा एयरस्ट्रीप पहुचेंगे। श्री बघेल शाम…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे राष्ट्रीय कृषि मेला का शुभारंभ
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के फल, सब्जी, उपमंडी प्रांगण तुलसी बाराडेरा में 23 फरवरी को शाम 4 बजे राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी, विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर डोमेश्वरी वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, जनपद पंचायत अध्यक्ष धरसींवा उत्तराकमल भारती,…
मुख्यमंत्री श्री बघेल 15 और 16 फरवरी को हार्वर्ड में इंडिया कॉन्फ्रेंस के विशेष चर्चा सत्र में होंगे शामिल
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 फरवरी से अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनफ्रांसिस्को, बोस्टन और न्यूयॉर्क में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 15 से 16 फरवरी को हार्वर्ड में आयोजित ‘इंडिया कॉन्फ्रेंस’ के विशेष चर्चा में भी हिस्सा लेंगे, जहां ‘लोकतांत्रिक भारत में जाति और राजनीति’ विषय पर व्याख्यान देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने 10 दिवसीय अमेरिका प्रवास पर नई दिल्ली से 11 फरवरी को रवाना होंगे। इस दौरान श्री बघेल हार्वर्ड में आयोजित ‘इंडिया कॉन्फ्रेंस’ में शामिल होने के साथ ही उद्योग से जुड़े…
मुख्यमंत्री 10 फरवरी को पेंड्रा और नई दिल्ली के दौरे पर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 फरवरी को पेंड्रा और वहां से बिलासपुर के चकरभाठा होते हुए नई दिल्ली जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 10ः30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11ः20 बजे नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा पहुंचेंगे और वहां से 11ः30 बजे गुरुकुल क्रीड़ा परिसर पेंड्रारोड आकर वहां आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के 28वें नवगठित जिले ‘गौरेला-पेंड्रा-मरवाही‘ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1ः00 बजे बिलासपुर के चकरभाठा एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे और वहां से 1ः30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3ः00 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री श्री बघेल 10 फरवरी को करेंगे प्रदेश के नवगठित 28वें जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का उद्घाटन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 10 फरवरी को प्रदेश के नवगठित 28वें जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही इस क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की घोषणा की थी। नवगठित जिले में तीन तहसील तथा तीन विकासखण्ड गौरेला, पेण्ड्रा और मरवाही शामिल होंगे। जिनमें कुल 166 ग्राम पंचायतें, 222 गांव और 2 नगरपंचायत गौरेला और पेण्ड्रा समाहित होंगी। इस जिले का क्षेत्रफल 1 लाख 68 हजार 225 हेक्टेयर होगा।…
मुख्यमंत्री का 9 फरवरी का संशोधित दौरा कार्यक्रम
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 9 फरवरी को पूर्वान्ह 10.30 बजे भिलाई 3 स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचेंगे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय की अंत्येष्ठी में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 12.10 बजे रायपुर के शहीद स्मारक में आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मलेन में शामिल होने के बाद 12.50 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1.20 बजे पाटन पहुंचेंगे और वहां देवांगन सामाजिक भवन में आयोजित मां परमेश्वरी महोत्सव में शामिल होंगे। श्री बघेल…
