रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। आज अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर सुरक्षा के साथी एवं सहयोगी भी उपस्थित रहे। pic.twitter.com/AQCYVRVrRD — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 15, 2021 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह…
श्रेणी: छत्तीसगढ़ के संभाग
आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ के 169 शहरों में खुलेंगे 188 मेडिकल स्टोर्स
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए राज्य में श्री धन्वंतरी दवा योजना शुरु की जा रही है। इस योजना के तहत 169 शहरों में 188 ऐसे मेडिकल स्टोर्स खोले जाएंगे, जिनमें मरीजों को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से अधिक छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अक्टूबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना की शुरुआत 85 श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के साथ की जाएगी। शेष दुकानें भी इस माह के अंत तक प्रारम्भ हो जाएंगी। आगामी चरण में इन दुकानों से…
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे का किया लोकार्पण, टसर सिल्क और कॉटन के कपड़े से तैयार कराए गए हैं राज्य की पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने वाले गमछे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ द्वारा राज्य की पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने वाले ये गमछे टसर सिल्क एवं कॉटन बुनकरों तथा गोदना हस्त शिल्पियों द्वारा तैयार कराए गए हैं। गमछे पर छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना, राजकीय पशु वन भैंसा, मांदर, बस्तर के प्रसिद्ध गौर मुकुट और लोक नृत्य करते लोक कलाकारों के चित्र गोदना चित्रकारी से अंकित किए गए हैं। गमछे की डिजाईन में धान के कटोरे के…
लेमरू एलीफेंट रिजर्व का क्षेत्र 1995 वर्ग किलोमीटर से नहीं होगा कम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में हसदेव अरण्य क्षेत्र सरगुजा से पदयात्रा कर रायपुर आए लोगों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले भी आदिवासियों के साथ खड़ी है। आज भी खड़ी है और आगे भी आदिवासियों के साथ खड़ी रहेगी। श्री बघेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लेमरू एलीफेंट रिजर्व के लिए 452 वर्ग किलोमीटर का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, लेकिन राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर 1995 वर्ग किलोमीटर करने की पहल…
मुख्यमंत्री ने डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर जारी डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में भारतीय डाक विभाग, छत्तीसगढ़ परिमंडल द्वारा माई स्टेम्प योजना के तहत राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया। यह डाक टिकट देश के सभी बड़े डाक घरों के काउंटरों में उपलब्ध होगी। यह डाक टिकट का संग्रहण करने वालों के लिए उपयोगी होगा। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संस्कृति विभाग के…
मुख्यमंत्री ने मिसाइल मैन डॉ.कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है। मिसाइल मैन डॉ. कलाम की अनेक वैज्ञानिक उपलब्धियों के साथ अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के क्षेत्र में भारत का नाम बुलंदियों पर पहुंचा। उन्होंने हमेशा सपनों को अपना दृढ़ संकल्प बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। डॉ. कलाम…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दशहरा की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अगेसारा में माँ डिडनेश्वरी और सोनपुर में मां ज्वाला के किए दर्शन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवरात्रि के अवसर पर पाटन ब्लॉक में विराजित देवियों का दर्शन कर और पूजा अर्चना की। उन्होंने पाटन में मां महामाया, सोनपुर में ज्वाला देवी और अग्रेसर में डिडनेश्वरी देवी का दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम कौही में मां काली के दर्शन किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि के पवित्र अवसर पर आप लोगों के बीच उपस्थित हुआ हूं। यह मेरे लिए हार्दिक खुशी का अवसर है। देवी मां की अपार कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है। नवरात्रि…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रतनपुर के मां महामाया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवरात्रि पर्व की अष्टमी को बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर पहंुचे। उन्होंने वहां मां महामाया मंदिर में देवी माता की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने नागरिकों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी। आज नवरात्रि पर्व की अष्टमी पर रतनपुर पहुंचकर मां महामाया मंदिर में देवी माता की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। pic.twitter.com/494WrVDMHg — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 13, 2021 इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक…
मुख्यमंत्री ने पाटन में 7.22 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न भवनों का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन में 7 करोड़ 22 लाख रूपए से अधिक की लागत से नवनिर्मित विभिन्न भवनों का लोकार्पण किया। इन नवनिर्मित भवनों में पाटन विश्राम भवन (सर्किट हाउस), नवीन जनपद पंचायत भवन, जनपद संसाधन केंद्र और अनुविभागीय कार्यालय भवन शामिल है। इन भवनों में सर्किट हाउस 3 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से बना है। वहीं एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नवीन जनपद पंचायत भवन, एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से जनपद संसाधन केंद्र और लगभग…
