मुख्यमंत्री ने योजना आयोग कार्यालय में किया ‘‘सुभाष चंद्र बोस ब्रेनस्टार्म सेंटर‘‘ का वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में राज्य योजना आयोग में युवा प्रोफेशनल्स हेतु विशेष रूप से विकसित सुविधाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने योजना भवन में नवनिर्मित सुविधाओं जिसमें युवा प्रोफेशनल्स एवं विषय विशेषज्ञों के विचार मंथन हेतु ’आइडिया कैफे’, गहन चिंतन हेतु ’सुभाष चंद्र बोस ब्रेनस्टार्म सेंटर’ और ’अंबेडकर लाइब्रेरी’ का लोकार्पण करने के साथ ही सभाकक्षों का नामकरण’ नेहरू हॉल’ एवं गांधी हॉल के…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर खनिज विभाग ने एनसीएल के सीईओ को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैलाडीला लौह अयस्क खदान डिपाजिट-13 के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध के मद्देनजर खनिज विभाग को इस संबंध में भविष्य की योजना तय करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में राज्य शासन के खनिज साधन विभाग द्वारा बैलाडीला लौह अयस्क खदान के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में (दंतेवाड़ा स्थित फारेस्ट डिवीजन बैलाडीला फारेस्ट रेंज में स्थित लौह अयस्क डिपाजिट-13) एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (मेसर्स एनसीएल) के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को इस प्रकरण को एनसीएल के…

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी घोषित, कक्षा दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल से और कक्षा 12वीं की परीक्षा 3 मई से

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी आज घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर एक मई को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 3 मई से प्रारंभ होकर 24 मई को समाप्त होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए इस वर्ष छात्रों को उन्हीं के स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाकर,…

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को 125 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। नेताजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘‘ जैसे फौलादी नारों से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों का आव्हान कर उन्हें जागृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नेताजी…

वाद्य यंत्रों पर आधारित छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की मिली सराहना

रायपुर। गणतन्त्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली राज्यों की झांकियों का आज नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में प्रेस प्रीव्यू आयोजित किया गया। प्रेस प्रीव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्यों पर आधारित झांकी को राष्ट्रीय मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मांदरी नृत्य का प्रदर्शन किया। गणतन्त्र दिवस पर इस बार नई दिल्ली के राजपथ पर छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य वैभव दिखेगा। छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में प्रयुक्त…

छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी खुशबू और स्वाद पूरी दुनिया में और अधिक फैलेगा : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास से छत्तीसगढ़ के खाद्य प्रोसेसिंग उद्योग गोयल ग्रुप द्वारा निर्मित फ्रोजन फूड प्रोडक्ट ‘‘गोल्ड‘‘ की विदेश में जाने वाली पहली कन्साइनमेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ का स्वाद अब विदेश में भी चखा जाएगा। राज्य के बाहर देश-विदेश में भी छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और स्वाद का जादू और अधिक छायेगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत ठीक छः महीने पूर्व कोरोना…

गोड़लवाही में आश्रम, छात्रावास एवं स्कूल भवन निर्माण की घोषणा, शहीद गैंदसिंह के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छुरिया विकासखंड के ग्राम गोड़लवाही में अखिल भारतीय हलबा-हलबी आदिवासी समाज महासभा बालोद द्वारा आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह की श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहीद गैंदसिंह को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद गैंदसिंह ने 1824 ईसवी में परलकोट में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया और 20 जनवरी 1825 को अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए। मुख्यमंत्री ने शहीद गैंदसिंह के बलिदान को अक्षुण्य रखने के लिए राजनांदगांव में प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा…

मुख्यमंत्री शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज महासभा द्वारा आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहीद गैंदसिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों की मांग पर ग्राम ठेमाबुजुर्ग में मंगल भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की मंजूरी देने के साथ ही ठेमाबुजुर्ग के समीप बहने वाली नदी में पुलिया निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं…

मंत्रालय में प्रवेश हेतु सामान्य प्रशासन ने जारी किए नवीन निर्देश

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में प्रवेश हेतु सामान्य प्रशासन विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार पूर्व में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मंत्रालय में किसी भी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया था। अत्यावश्यक प्रकरणों में ही विभागीय सचिव की अनुमति से ही प्रवेश के निर्देश जारी किए गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार अब चूंकि मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारी की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्य संचालित हो रहा है। अतएव कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए…

महिला समूहों को बेहतर बाजार दिलाने शुरू होंगे ‘सीजी मार्ट ‘: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों, वन क्षेत्रों के समूहों द्वारा लघु वनोपज के प्रसंस्करण से तैयार किए जा रहे उत्पादों जैसे शहद, वनौषधि, बस्तर शिल्प की कलाकृतियां, हैण्डलूम वस्त्र, कोसा वस्त्र जैसे विशिष्ट उत्पाद शहरी क्षेत्रों में एक ही छत के नीचे बिक्री के लिए उपलब्ध कराने के लिए ‘‘सीजी मार्ट‘‘ प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री हो और इसका लाभ उन्हें मिले। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट पहले…