छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार का एक मजबूत नेटवर्क तैयार: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 4 नये उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी कृषि महाविद्यालय (जिला मुंगेली) और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य स्थापना के समय छत्तीसगढ़ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सहित केवल 01 कृषि महाविद्यालय था। आज कृषि, उद्यानिकी के 46 महाविद्यालय, 08 अनुसंधान केंद्र एवं 27 कृषि विज्ञान केंद्र इस विश्वविद्यालय के…

मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह जयंती की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिक्खों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती के अवसर पर सिक्ख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह ने हमेशा प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समुदाय गुरू गोविंद सिंह की जयंती को श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ…

देश और विदेश में पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ में विनिर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए उत्तर पूर्व क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक संगठनों और उद्योगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग और व्यापार अनुकूल नीतियों के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि, लोहा, इस्पात, सीमेंट और थर्मल पावर जैसे संपन्न कोर सेक्टर उद्योगों और छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योगों के प्रारंभ होने के कारण काफी बढ़ी है। पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने…

छत्तीसगढ़ में गठित होगा तेलघानी बोर्ड, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेलघानी बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद में साहू समाज के संभाग स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। तेलघानी बोर्ड के गठन से इस कार्य से जुड़े लोगों को एक नई पहचान मिलेगी और रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि साहू समाज प्रगतिशील समाज है। इस समाज ने शिक्षा सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सदैव अग्रणी कार्य किया है। कोरोना काल में भी सभी समाजों ने आगे…

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार जिले के ग्राम वटगन में आयोजित पलारी राज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें राजअधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम वटगन में संचालित शासकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण और कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन बनाने के लिए 35 लाख रूपये की स्वीकृति की घोषणा की है। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समाज की ओर से सम्मानित भी किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कुर्मी समाज के केन्द्रीय…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनजातियों की जीवनशैली पर आधारित फोटो हैण्डबुकस का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य की जनजातियों की जीवनशैली, उनके परिचय, उत्पत्ति अवधारणा, आवास एवं बसाहट, सामाजिक संगठन और संस्कृति पर प्रकाशित फोटो हैण्डबुक का विमोचन किया। आदिमजाति कल्याण मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इस फोटो हैण्डबुक का प्रकाशन किया गया है, जिसमें राज्य की जनजातियों के “छायांकित अभिलेखीकरण श्रृंखला” अन्तर्गत 29 जनजातीय समुदायों यथा खड़िया, दण्डामी माड़िया, दोरला, हलबा, मुरिया, धुरवा, परजा, भतरा, गोंड (कबीरधाम), सवरा, धनवार, कंवर, उरांव, मझवार,…

मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी सरला देवी शुक्ल की शोकसभा में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के बूढ़ापारा स्थित राधेश्याम भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी स्वर्गीय सरला देवी शुक्ल की शोक सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय सरला देवी शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल अनेक बड़े पदों पर रहे और अपने जीवन का आधा दशक से भी अधिक का समय राजनीति में व्यतीत किये परन्तु शुक्ल पर कभी भी राजनीति का असर नहीं पड़ा, वे हमेशा…

मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ का प्रतिनिधिमंडल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित निवास कार्यालय में संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ रायपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर…

मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची ऑनलाइन जारी की। चयनित सर्वश्रेष्ठ 100 विजेताओं को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में स्लोगन 1 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक आमन्त्रित किए गए थे। कुल 14029 पंजीकृत प्रतिभागियों ने स्लोगन भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमे से 100 slogans…

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक उत्तरी जांगेड़े तथा विधायक राम कुमार यादव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा सामाजिक विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री…