मुख्यमंत्री ने दानीकुंडी में विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केन्द्र का किया निरीक्षण और शेड का उद्घाटन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के वनांचल ग्राम दानीकुंडी में वन विभाग द्वारा संचालित विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केन्द्र का निरीक्षण किया और यहां निर्मित शेड का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने यहां प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त कर रही महिलाओं से प्रशिक्षण, उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों तथा विपणन के सम्बन्ध में चर्चा की। परिसर के भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां संचालित गतिविधियों की सराहना की। वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल की संकल्पना के अनुरूप स्थानीय संसाधन, स्थानीय तकनीक और स्थानीय…

पेन्ड्रा में पंडित माधवराव सप्रे के नाम से बनेगा प्रेस क्लब भवन, प्रतिमा भी स्थापित होगी: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के पुरोधा रहे पंडित माधवराव सप्रे की पेन्ड्रा में प्रतिमा स्थापित की जायेगी और यहां उनके नाम पर सर्वसुविधा युक्त प्रेसक्लब भवन का निर्माण होगा। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास पर आये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने प्रेस क्लब भवन के लिये 50 लाख रुपये की राशि भी मंजूर की। उन्होंने कहा कि यह प्रेस क्लब भवन लाइब्रेरी व अन्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। ज्ञात हो…

मुख्यमंत्री ने जोगीसार के जैतरणी नाला पर 4.99 करोड़ रुपये की लागत के भू-जल संरक्षण कार्य का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचे। उन्होंने यहां कैम्पा मद से नरवा विकास योजना के अंतर्गत जैतरणी नाला पर 36 लाख 53 हजार रुपये की राशि से निर्मित स्टाप डेम का निरीक्षण किया। श्री बघेल नेे इस अवसर पर नरवा विकास योजना के तहत जैतरणी नाला पर ही 4 करोड़ 99 लाख रुपये की राशि के कराए गए भूजल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की।…

मुख्यमंत्री लोकवाणी में 10 जनवरी को ’युवाओं से करेंगे बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 14 वीं कड़ी का प्रसारण 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

मुख्यमंत्री ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 7 जनवरी को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि धर्मनिष्ठ राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। भगवान के प्रति अपार सेवाभाव रखने व पुण्य-प्रताप के कारण राजिम भक्तिन माता की अलग पहचान है। साहू समाज के हजारों श्रद्धालुओं की भक्तिन राजिम माता पर गहरी आस्था है। श्री बघेल ने कहा कि भक्तिन राजिम माता का त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को दी 13.30 करोड़ रूपए की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्रामी दानीकुण्डी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में 8 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 337…

मुख्यमंत्री ने पेंड्री में सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय भवन का किया लाकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में भव्य एवं सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव और विधायक रामकुमार यादव भी उपस्थित थे। जिला ग्रंथालय के लोकार्पण हो जाने से शहर के शोर-गुल से दूर शांत वातावरण में बैठकर विद्यार्थी यूपीएससी, पीएससी, नीट, जेईई, बैंक और व्यापम जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पुस्तक पठन में रूचि रखने वाले लोगों को भी विविध विधाओं और…

मुख्यमंत्री ने राज्य के पांचवें बहुदिव्यांग स्कूल का किया उद्घाटन, पहली से प्राथमिक तक के बहुदिव्यांग बच्चों को मिलेगी शिक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के समीप ग्राम पेंड्री में नवनिर्मित राज्य के पांचवें बहुदिव्यांग स्कूल भवन का उद्घाटन किया। भव्य एवं आकर्षक इस स्कूल के खुल जाने से अब जिले के पहली से पांचवी तक के बहुदिव्यांग बच्चों को विविध विधाओं में शिक्षा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंधमूक बधिर विद्यालय पामगढ़ के दिव्यांग बच्चों द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार की मधुर प्रस्तुति की सराहना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदृष्टि सोच का ही परिणाम है कि यह उच्च सुविधायुक्त…

सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए जांजगीर-चांपा जिले के सभी अधिकारी साधुवाद के पात्र : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागीय अधिकारियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। जांजगीर-चांपा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आए मुख्यमंत्री ने जांजगीर के सर्किट हाउस में आज प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों से क्रमशः पारिवारिक माहौल में परिचय प्राप्त किया। परिचय का प्रारंभ कलेक्टर यशवंत कुमार से हुआ। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर और जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों ने क्रमशः अपना और अपने परिवार की जानकारी…

मुख्यमंत्री ने जांजगीर के ऐतिहासिक भीमा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक भीमा तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्यों का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण पश्चात उन्होंने तालाब में बोटिंग का आनंद लिया और सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, जांजगीर जिले के प्रभारी और राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी मौजूद थे। तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्यों के अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री ने 12वीं शताब्दी में स्थापत्यकला…