रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज औराईकला में गौठान का निरीक्षण किया। श्री बघेल ने गौठान में ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनके आजीविका संचालन संबंधी कार्यों में मदद के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री तथा जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने गौठान…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
छत्तीसगढ़ में अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खुलेगा : मुख्यमंत्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खोला जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज जिले की जनता को 1083 करोड़ रुपये के 1255 विकास कार्यों की सौगातें दी हैं। इनमें 262 करोड़ रुपये के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण और 821 करोड़ रुपये के 836 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राहियों…
मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केंद्र सरखो में धान को हाथों से रगड़ कर टूट और पाखड़ की गुणवत्ता को परखा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत कृषि सहकारी समिति सरखो धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर टोकन एवं धान खरीदी व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने हाथों से धान को रगड़ कर चावल निकाला और धान में टूट और पाखड़ की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने मंडी फड़ में सरखो के किसान घासीराम साहू, संजय साहू, रेशमलाल साहू, केदारनाथ साव और हनुमान दास से चर्चा कर एकड़ के हिसाब से धान…
प्राकृतिक खुबसूरती से भरा है छत्तीसगढ़, सतरेंगा आईए, आनंद उठाईये : मुख्यमंत्री
रायपुर। कोरबा जिले के मनोरम एवं खूबसूरत तथा नव विकसित पर्यटन स्थल सतरेंगा की खूबसूरती और हसदेव नदी का अथाह जल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भा गया। एक रात सतरेंगा के रिसॉर्ट में ठहरने के बाद सुबह यहां की प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का मन मोह लिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देश-विदेश के पर्यटकों को सतरेंगा आकर वहां की खूबसूरती का आनंद लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक खूबसूरती से भरा राज्य है। बस्तर…
मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले के संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन स्थल पर आधारित पुस्तिका का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ओपन थियेटर सतरेंगा में कोरबा जिले के संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी विषयक पुस्तिका का विमोचन किया। इसका प्रकाशन जिला पुरातत्व संग्रहालय कोरबा द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि कोरबा जिले के पुरातात्विक और प्राचीन स्थल प्रदेश ही नहीं देश भर में लोगों के पर्यटन का केंद्र बने। मुख्यमंत्री ने भविष्य में कोरबा जिले के पर्यटन स्थलों पर जाने की ईच्छा भी जताई। इस पुस्तिका में कोरबा जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के साथ धार्मिक स्थल तथा नैसर्गिक…
आदिवासी किसान ने मुख्यमंत्री को दिया सौ रूपया ईनाम,अभिभूत हुए मुख्यमंत्री ने स्नेह के साथ स्वीकारी भेंट
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जब पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा के ग्राम पोलमी पहुंचे, तो वहां एक आदिवासी किसान ने उनसे भेंटकर कहा ‘‘मैं हा गोबर बेच के 32 हजार रूपया कमाए हावंव। उई मं के सौ रूपया आप ल भेंट करना चाहथ हंव‘‘। उनके आग्रह पर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री ने किसान की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी दी गई इस भेंट को बड़े ही स्नेह के साथ स्वीकारा और उन्हें धन्यवाद दिया। कोरबा जिले के पाली विकासखंड के सुदूर बीहड़…
मुख्यमंत्री ने जांजगीर के किसान सम्मेलन में जिले को 1082.42 करोड़ रुपए के 1245 विभिन्न कार्यों की दी सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में 1083 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्यो का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि पूजन किया। श्री बघेल ने कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1051 हितग्रहियो को सामग्री एवं अनुदान राशि के चेक का वितरण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास…
मुख्यमंत्री पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा की माताश्री के दशगात्र एवं शोकसभा कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान आज पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के गृह ग्राम पोलमी पहुंचे और उनकी स्वर्गीय माताश्री के दशगात्र एवं शोकसभा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. जुगरीबाई केरकेट्टा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। आज पाली-तानाखार विधायक श्री मोहितराम केरकेट्टा जी के गृह ग्राम पोलमी पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताश्री के दशगात्र एवं शोकसभा कार्यक्रम में शामिल हुआ। pic.twitter.com/tngV3yMe0q — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 5, 2021 इस अवसर छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरबा जिले को दी 836 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 836 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्योंं की सौगात दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरबा जिला के लोगों के विकास और समृद्धि के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कोरबा के घण्टाघर मैदान स्थित ओपन ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अजगरबहार और बरपाली को तहसील बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मांग पर कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण पूर्व विधायक…
एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज बिलासपुर के न्यू सर्किट हाउस में नगर निगम बिलासपुर के महापौर एवं सभापति ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नगर निगम महापौर, सभापति और पार्षदों का आज 4 जनवरी को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन सहित एमआईसी के सदस्य एवं पार्षद उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और उनकी खुशी में शामिल हुए। उन्होंने सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों को बधाई दी। महापौर, सभापति और…
