रायपुर। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल अपने बिलासपुर प्रवास के दूसरे दिन आज न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में लगभग दो घंटे तक जिले में पदस्थ अधिकारियों से रूबरू हुए। आत्मीय माहौल में उनका हालचाल जाना और प्रदेश के विकास के लिये निष्ठा, उत्साह एवं टीम भावना से कार्य करने के लिये उन्हें प्रेरित किया। श्री बघेल ने अधिकारियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हुआ वर्ष था और आप सभी ने टीम भावना के साथ चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। वर्ष…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज के प्रमुखों और संगठनों के पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर भ्रमण के दौरान 3 जनवरी रविवार को न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक, युवा, खेल संगठनों, समाज प्रमुखों, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री बघेल ने लोगों से नये साल की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री के बिलासपुर प्रवास के दौरान उनके द्वारा लगभग 650 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने के लिये बिलासपुर वासियों की ओर से उनका आभार माना। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी के संरक्षण…
महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से किया एमओयू , सेलर के गौठान के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू
रायपुर। गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों को हाथों-हाथों लिया जा रहा है। हाल ही में अंबिकापुर के एक स्व-सहायता समूह ने निर्धारित दर से अधिक दर पर वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री के लिए हैदराबाद की एक कंपनी के साथ एमओयू किया था। इस कड़ी में आज महिला स्व-सहायता समूहों की एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जब बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेलर में गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि…
मुख्यमंत्री ने महोरा गौठान का किया निरीक्षण, गोबर से निर्मित सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने दो दिवसीय कोरबा जिले के प्रवास के दौरान करतला तहसील के ग्राम मोहरा में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए उपलब्ध चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर से निर्मित गौकाष्ठ, गमले, दिये आदि उत्पाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली और इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल…
गौठान से ग्राम स्वावलंबन का सपना हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सेलर में बने गौठान का निरीक्षण किया और इस अवसर पर आयोजित चौपाल में कहा कि गौठानों से ग्राम स्वावलंबन का सपना साकार हो रहा है। गौठानों के माध्यम से लगभग 7 हजार गांवों में 70 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित हो गये हैं। इस जमीन से ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया हो रहा है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है। चौपाल में मुख्यमंत्री के समक्ष सेलर के जागृति महिला…
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित नवीन विश्राम गृह का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान 6 करोड़ 59 लाख की लागत से निर्मित नवीन विश्राम गृह भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन गृह, लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया विशेष रूप से मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नवीन विश्राम गृह भवन 2050 वर्गमीटर में बनाया गया है। इस भवन में 7 विश्राम कक्ष सहित कुल 25 कक्ष हैं एवं 150 व्यक्तियों की बैठने की क्षमता वाला एक सभाकक्ष…
मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से निर्मित राज्य की प्रथम सर्वसुविधायुक्त डिजिटल लायब्रेरी का मिलेगा लाभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान नूतन चौक में नगर निगम बिलासपुर द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से तैयार किये गये तीन मंजिला सेंट्रल लायब्रेरी का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सेंट्रल लाईब्रेरी के एक्जीविशन हॉल, फूड कोर्ट, डिजीटल लाईब्रेरी और इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभांरभ कर अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम द्वारा लगाई गई शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू,…
मुख्यमंत्री बिलासपुर एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम पर करने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान लगभग 650 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इनमें सेंट्रल लायब्रेरी का नामकरण बिलासपुर के भूतपूर्व विधायक स्व.शिवदुलारे मिश्र के नाम पर करने, तारबाहर स्थित इंगलिश स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम पर एवं बिलासपुर में बनने वाले एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम पर करने की घोषणा शामिल है। समारोह…
मुख्यमंत्री ने नरवा विकास कार्यों का लिया जायजा 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज जुनवानी ग्राम से होकर गुजरने वाले चक्रधरपुर नाले में लगभग 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नाले का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाले के दोनों किनारों पर फलदार वृक्ष लगाये जाये। जिससे वन्य प्राणियों और ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल सके। नरवा विकास योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा कैम्पा मद से इस नाले पर संरक्षण कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि ढेंगुर नाला और…
मुख्यमंत्री ने बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र के किसानों से की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर किसानों से चर्चा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र से संबद्ध भेलवाटिकरा, बरलिया, रेगड़ा आदि गांवों के किसानों से चर्चा कर उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने किसानों से खेती-बाड़ी, धान फसल का रकबा, धान बेचने की मात्रा एवं भुगतान, बारदाना आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक प्रकाश नायक, विधायक चक्रधर…
