शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा क्रमवार उनका परिचय लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देने व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूरे समर्पण से कार्य करें व सुनिश्चित करें कि शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक…

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले में सुपोषण अभियान की सराहना की शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त पंचायतों एवं वार्डो के जनप्रतिनिधियों का सम्मान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्ति के लिये हमें सभी बच्चों एवं महिलाओं तक सुपोषण की पहुंच बनानी होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कुपोषण मुक्ति अभियान व एनीमिया मुक्त करने के लिये जिले में उल्लेखनीय प्रयास हुये है। कुपोषण दर में 8 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आयी है। लेकिन केवल इतने से ही हमें संतुष्ट नहीं होना है। इस अभियान की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब सभी बच्चे…

मुख्यमंत्री ने कोसमनारा में 93 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित बाबाधाम बाल उद्यान का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत बाबाधाम कोसमनारा स्थित बाल उद्यान का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायगढ़ नगर निगम को विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक चक्रधर सिंह सिदार, विधायक उत्तरी जांगड़े, महापौर जानकी काटजू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रायगढ़ के…

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों तथा युवा उद्यमियों से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान आज शाम केंद्रीय विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री श्री बघेल से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़ के लाभांवित हितग्राहियों तथा युवा उद्यमियों ने सौजन्य मुलाकात की और राज्य की नवीन औद्योगिक नीति 2019-24 के लिए शासन के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों तथा युवा उद्यमियों से चर्चा करते हुए नवीन व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन तथा औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर आशीष सिदार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना अंतर्गत विकासखंड…

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया निरीक्षण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के नटवर स्कूल परिसर स्थित स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने वहां स्वामी आत्मानन्द जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल के छात्र-छत्राओं से चर्चा कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान शिक्षकों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इस अंग्रेजी मीडियम स्कूल को…

किसानों का हित, हर कीमत पर रहेगा सुरक्षित: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के किसानों के हित हर कीमत पर सुरक्षित रहेगा। सरकार किसानों से किए अपने वायदे को हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एजेन्सी एफसीआई द्वारा अभी तक चावल लेने की अनुमति नहीं दिये जाने के कारण राज्य में धान खरीदी की गति कुछ प्रभावित हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द इसका समाधान निकल आयेगा। मुख्यमंत्री ने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में लगभग 1146 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगातों का लोकार्पण एवं…

मुख्यमंत्री ने सम्बलपुरी में नये शहरी गौठान का किया शुभारंभ, मवेशियों के चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का किया मुआयना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय से लगे सम्बलपुरी में नगर निगम द्वारा निर्मित नये शहरी गौठान का शुभारंभ किया। उन्होंने गौठान में मवेशियों के लिए उपलब्ध चारा-पानी और सुरक्षा प्रबंध का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने गोबर से निर्मित गौकास्ट बनाने की विधि के बारे में जानकारी ली और इसकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौमाता और बछड़े को अपने हाथों से चारा खिलाया और आशीर्वाद लिया। इस…

मुख्यमंत्री ने सतपुड़ा वन्य जीव फाउण्डेशन के वन्य जीवों पर आधारित वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस सतपुड़ा वन्य जीव फाउण्डेशन द्वारा जारी किए गए वन्य जीवों पर आधारित वार्षिक कैलेण्डर 2021 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में सतपुड़ा वन्य जीव फाउण्डेशन के अध्यक्ष संदीप पौराणिक उपस्थित थे। श्री पौराणिक ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस वार्षिक कैलेण्डर में राष्ट्रीय पशु बाघ, राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना, बाईसन, काला तेंदुआ, राष्ट्रीय पक्षी मोर, बारासिंघा सहित अन्य वन्य प्राणियों के मनमोहक छायाचित्र शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री श्री बूटासिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं देश के पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह जी का निधन कांग्रेस परिवार के साथ देश की एक राजनीतिक क्षति है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर शोकाकुल परिवार को हिम्मत दे। ॐ शांति: — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 2, 2021 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बूटा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारजनों…

मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय सावित्री बाई फुले की 03 जनवरी जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती फूले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। स्त्री अधिकारों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किये। सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले द्वारा सामाजिक चेतना के लिए किये…