रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की तेरहवीं पर पदमनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शोकसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए और स्वर्गीय मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय वोरा के साथ बिताए अविस्मरणीय पलों को याद किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री वोरा के कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। वे एक ऐसे राजनेता थे, जो सबको साथ लेकर चलते थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अनेक ऐतिहासिक निर्णय व कार्य किए हैं जिसे कभी भुलाया नहीं…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टालों का किया निरीक्षण: समूह की महिलाओं का किया उत्साहवर्धन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित सभा स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विगत दो वर्षों में हुए विकास कार्यों तथा सुराजी गांव योजना में किए जा रहे नवाचार से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रायगढ़ प्रकाशनायक, अनुसूचित जनजाति विकास के प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजीत सिंह राठिया, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर…
मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले को 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 398.11 करोड़ रुपये की लागत के 152 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 117.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 46 कार्यों का लोकार्पण एवं 280.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 106 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस मौके पर विभिन्न योजनान्तर्गत हितग्राहियों को 5.90 करोड़ रुपये की राशि की सामग्री वितरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायगढ़ जिले…
स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन प्रक्रिया का किया निरीक्षण, मितानिनों को इसमें शामिल किया
रायपुर। रायपुर में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां परखने आज पुरानी बस्ती स्थित सरस्वती प्राथमिक शाला में ड्राई रन का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इसका निरीक्षण किया और इस दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सबसे पहले जिन्हें वैक्सीन लगना है, उनका पहचान पत्र देखकर रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके पश्चात वैक्सीनेशन कक्ष में ले जाकर वैक्सीन लगाने के बाद पृथक कक्ष में आधे घंटे तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें केन्द्र से जाने दिया जा रहा है।…
मुख्यमंत्री श्री बघेल को मंत्रीगणों, सांसद-विधायकों तथा अध्यक्षों ने दी नववर्ष की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में मंत्रीगणों, सांसद-विधायकों तथा विभिन्न निगमों, मंडलों व आयोगों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस दौरान वनमंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद राज्यसभा छाया वर्मा, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू, सहित छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बार्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, राज्य…
कोरोना संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने किया अतुलनीय कार्य : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के लिये आयोजित नव वर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों के साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर में पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ ये पहला कार्यक्रम है लेकिन आखिरी नहीं। आगे भी मैं आप सबसे मिलता रहूंगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों…
नए साल के पहले दिन भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को मिला अवार्ड, मोर जमीन-मोर मकान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार
रायपुर। नए साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ राज्य ने एक बार फिर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत समावेशी मॉडल मोर जमीन-मोर आवास को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, हरदीप सिंह पुरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास…
नये साल की मुख्यमंत्री की पहली सुबह श्रमवीरों के साथ, रिसाली पहुंच श्रमिकों का मुंह मीठा कराया और की आत्मीय बातचीत
रायपुर। रिसाली, भिलाई के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोली। सुबह-सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए। फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी…
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की अलख जगाने हमेशा स्मरणीय रहेंगे स्वर्गीय ताराचंद साहू: मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की अलख जगाने के लिए स्वर्गीय ताराचंद साहू हमेशा याद किए जाएंगे। छत्तीसगढ़िया आत्मगौरव के लिए बड़ा कार्य स्वर्गीय साहू ने किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय ताराचंद साहू की जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ताराचंद साहू उन लोगों में से थे जिन्हें लगता था कि छत्तीसगढ़ राज्य तो बन गया है लेकिन छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और अस्मिता के लिए अभी काफी कार्य शेष है। इसके लिए वे आगे बढ़े और…
प्रदेश में 31 दिसम्बर तक 49.97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक 12.88 लाख किसानों ने बेचा धान
रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 31 दिसम्बर 2020 तक 49 लाख 97 हजार मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 12 लाख 88 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 15 लाख 32 हजार मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 11 लाख 75 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खरीफ वर्ष 2020-21 में 31 दिसम्बर 2020 तक राज्य के बस्तर जिले में 64 हजार 170 मीट्रिक टन…
