मुख्यमंत्री ने चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर उन्हें किया याद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व लोकसभा सांसद, केन्द्रीय मंत्री और निर्भीक पत्रकार चन्दूलाल चन्द्राकर की जयंती 1 जनवरी पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने चंदूलाल चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि चंदूलाल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में राज्य आंदोलन को नई शक्ति प्रदान की। राजनीति के पूर्व वे सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े। पत्रकार के रूप में उन्होंने खूब ख्याति कमाई। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक पद पर पहुंचने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। उन्होंने…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस जवानों के साथ मनायेंगे नया साल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक जनवरी को पुलिस जवानों के साथ नया साल मनाएंगे। श्री बघेल नव वर्ष के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन ग्राउंड रायपुर में दोपहर 1.30 बजे पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों से रूबरू होकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनायें देंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जवानों से चर्चा भी करेंगे। श्री बघेल पुलिसकर्मियों के साथ दोपहर भोज में भी शामिल होंगे। राज्य बनने के बाद ये पहला अवसर होगा जब मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के…

नए साल में छत्तीसगढ़ ने देश में लहराया परचम, 28 राज्यों और 8 संघशासित प्रदेशों की कड़ी प्रतियोगिता में हुआ छत्तीसगढ़ का चयन

नई दिल्ली। गणतन्त्र दिवस पर इस बार नई दिल्ली के राजपथ पर छत्तीसगढ़ के लोक संगीत का वाद्य वैभव दिखेगा। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए छत्तीससगढ़ राज्य की झांकी को रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने लगातार दूसरे साल भी मंजूरी दे दी है। वहीं, कई बड़े राज्यों की झांकी अपना स्थान बनाने से चूक गयी। झांकी के चयन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी है। रक्षा विभाग की कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद इस बार की झांकी में छत्तीसगढ़ के जनजातीय…

मुख्यमंत्री ने राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी व्यवस्था के बेहतर संचालन करने हेतु प्रधानमंत्री से दूरभाष पर की चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य मे समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को मिलिंग उपरान्त केन्द्रीय पूल में भारतीय खाद्य निगम को परिदान किये जाने हेतु आवश्यक अनुमति खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार से अब तक प्राप्त नही होने के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की अनुमति प्राप्त न होने से वर्तमान में खरीदी केन्द्रों पर धान का उठाव न होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे धान के निराकरण में विलंब होगा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश राठिया जी के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 31, 2020 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री राठिया के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। नई सरकार ने कोरोना संकट के बावजूद उद्योग, कृषि के क्षेत्र की रफ्तार कम नही होने दी। राज्य सरकार के फैसलों से छत्तीसगढ़ के विकास का पहिया गतिमान रहा।…

मुख्यमंत्री ने ‘संयुक्त वन प्रबंधन : ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला स्वावलम्बन’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वन विभाग द्वारा संयुक्त वन प्रबंधन पर ‘संयुक्त वन प्रबंधन: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला स्वावलम्बन’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संयुक्त वन प्रबंधन से जहां वनों की सुरक्षा और विकास में जनभागीदारी बढ़ी हैं। वनोपज संग्रहण और वनोपजों के प्रसंस्करण की विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर महिलाएं स्वावलम्बी बन रही हैं। प्रदेश में समर्थन मूल्य…

‘‘मनखे-मनखे एक समान’’ के संदेश से बाबा गुरू घासीदास ने दुनिया को दी महान सीख : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम घुघुवा में आयोजित गुरू बाबा घासीदास जयंती मिलन मंडई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम घुघुवा के तालाब के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास का ‘‘मनखे-मनखे एक समान’’ का संदेश हम सबका आदर्श है। कुछ ही शब्दों में गुरु घासीदास जी ने इतना अद्भुत संदेश दुनिया को दिया है। इससे यह भी पता चलता है कि हमारी छत्तीसगढ़ी भाषा में हृदय…

देशव्यापी चुनौतियों के बावजूद छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी पर लगाम, नवंबर में बेरोजगारी दर मात्र 3.5 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय दर 6.51 प्रतिशत दर्ज हुई

रायपुर। देशव्यापी मंदी के बीच छत्तीसगढ़ ने अपने आर्थिक उपायों से राज्य में बेरोजागरी दर को लगातार नियंत्रित रखने में सफलता पाई है। माह नवंबर में छत्तीसगढ़ में बेरोजारी दर 3.5 प्रतिशत दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय दर 6.51 प्रतिशत की तुलना में 3.01 प्रतिशत कम है। राज्य में सितंबर 2018 में बेरोजगारी दर 22.2 प्रतिशत थी। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ में इसमें लगातार कमी आई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआई) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ का आंकड़ा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली,…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की रैकिंग में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, रूर्बन मिशन से जुड़े लोगों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ने श्याम प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की डायनमिक रैंकिग में देश में अव्वल स्थान हासिल किया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा रूर्बन कलस्टर क्षेत्र में समेकित प्रदर्शन के आधार पर की गई रैकिंग में छत्तीसगढ़ राज्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों की सूची में एक बार फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा है और उन्होंने रूर्बन मिशन के क्रियान्वयन में जुटे राज्य स्तर से लेकर मैदानी स्तर तक के अधिकारियों-कर्मचारियों को…