रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर सितंबर 2020 में घटकर 2 प्रतिशत रह गयी है, जो राष्ट्रीय स्तर पर देश में बेरोजगारी की दर 6.8 प्रतिशत से काफी कम है। देश में शहरी क्षेत्रों में यह दर 7.9 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 6.3 प्रतिशत रही। सेन्टर फाॅर माॅनिटरिंग इंडियन इकानामी (सीएमआईई) द्वारा 16 अक्टूबर को जारी बेरोजगारी दर के ताजा आंकड़ों के अनुसार बेरोजगारी की दर असम में 1.2 प्रतिशत के बाद छत्तीसगढ़ में सबसे कम 2 प्रतिशत है। जो देश के बड़े और विकसित राज्यों से काफी कम…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
छत्तीसगढ़ राज्य लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को सुविधाएं देने के मामले में रहा अव्वल
रायपुर। लॉकडाउन के दौरान लौटे प्रवासी श्रमिकों को सुविधाएं देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल राज्य रहा है। यह निष्कर्ष इंटरफेरेंशियल सर्वे स्टेटिक्स एण्ड रिसर्च फाउंडेशन (आईएसएसआरएफ) द्वारा किए गए सर्वे में सामने आया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधा देने के लिए तेजी से कदम उठाए और अनेक श्रमिक हितैषी निर्णय लिए गए। इंटरफेरेंशियल सर्वे स्टेटिक्स एण्ड रिसर्च फाउंडेशन ने देश के छह प्रमुख प्रवासी श्रमिकों की वापसी वाले राज्यों छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा,…
मोर बिजली मोबाईल एप से मिलेगी अनेक सुविधाएं, 90 फीसदी से अधिक सेवाओं का मिलेगा लाभ
रायपुर। बिजली उपभोक्ताओं को सहजता से विद्युत सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कम्पनी के द्वारा मोर बिजली एप के नए वर्जन का शुभारंभ 6 अक्टूबर को किया गया था। इस बिजली एप के नए वर्जन में नई तकनीक का उपयोग करके कई फीचर जोड़े गए हैं। इस एप के जरिए 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ उपभोक्ता घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकते हैं। इससे विद्युत वितरण कम्पनी की 90 फीसद से अधिक सेवाओं का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। यह सुविधा पूरी तरह…
श्रमवीरों की मेहनत से बंजर जमीन हुआ हरा भरा, महज दो साल में निर्मित हुआ उपवन
रायपुर। पंचायत की सोच और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण की आधुनिक तकनीको के उपयोग कर मनरेगा श्रमिकों ने सवा दो साल की कड़ी मेहनत से जुर्डा गाँव की पाँच एकड़ बंजर जमीन को हरा-भरे उपवन मे तब्दील कर दिया है। यह क्षेत्र सघन वृक्षों के कारण आज महात्मा गांधी ऑक्सीजोन के नाम से जाना जाता है। ग्राम पंचायत ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तथा जिला खनिज संस्थान न्यास (डी.एम.एफ.) की निधियों के तालमेल (अभिसरण)से गाँव की खाली जमीन पर दो साल पहले मिश्रित प्रजातियों के लगभग…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि शक्ति उपासना के इस पर्व में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है,श्रद्धालु व्रत रखते हैं और कन्या पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी को शक्ति, नारी,…
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना से स्वावलंबी हो रहीं महिला कृषक
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसानों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राज्य में अनेक कृषक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। यह योजना वास्तव में अनिश्चत वर्षा तथा समय पर खाद, बीज, दवाई की उपलब्धता जैसे अनेक समस्याओं से जुझ रहे राज्य के किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है एवं उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारगर उपाय सिद्ध हो रहे हैं। कृषि विभाग के इन्हीं योजनाओं का लाभ लेकर आज बस्तर जिले के दरभा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम चिंगपाल की महिला कृषक श्रीमती रामबती एक…
बंजर जमीन में लाख की खेती करके महिलाओं ने कमाए 1.74 लाख
रायपुर। बंजर जमीन में लाख खेती करके बिहान स्वसहायता समूह की महिलाओं ने एक लाख 75 हजार रूपए का लाभ अर्जित किया है। कांकेर जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से गांवों में निरंतर विकास हो रहा है। भानुप्रतापपुर के ग्राम बनौली एवं बॉसकुण्ड में लाख की खेती को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा के तहत बंजर व पथरीली जमीन को खेती योग्य बनाया गया है। लाख की खेती से आजीविका के साधनों को बढ़ाने व प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने के लिए बिहान की राधा स्व-सहायता समूह…
शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे मिलती है जीवन में नई ऊंचाईयां : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले के ’छू लो आसमान’ कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में (जेईई) मेन्स में सफल 17 छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उन्हें सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इन छात्र-छात्राओं ने एनआईटी में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2011 में जिला प्रशासन दंतेवाड़ा और एनएमडीसी के सहयोग से प्रारंभ किए गए इस कार्यक्रम की मदद से अब तक 845 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हो चुका है। मुख्यमंत्री ने…
मुख्यमंत्री ने मिसाइल मैन श्री कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि श्री कलाम का जीवन राष्ट्र सेवा का अनंतकाल तक पढ़े जाने वाला महाग्रंथ है। अपने सपनों को अपना दृढ़ संकल्प बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाले राष्ट्रऋषि, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन, भारत रत्न डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जन्मदिवस पर हम सब उनका पावन स्मरण करते हैं। उनका…
छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर से शुरू होगी आयरन और विटामिन युक्त फोर्टिफाईड राईस वितरण की योजना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भोजन में आवश्यक पोष्टिक तत्वों की पूर्ति और कुपोषण के नियंत्रण के लिए आगामी एक नवंबर राज्य स्थापना दिवस से फोर्टिफाईड राईस वितरण की अभिनव योजना शुरू करने जा रही है। आयरन और विटामिन से युक्त फोर्टिफाईड राईस वितरण की यह योजना राज्य के कोण्डागांव जिले में पायलट प्रोेजेक्ट के रूप में शुरू होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2020-21 के अपने बजट भाषण में इस योजना को प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 5 करोड़…
