रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन पर प्रदेश में शराब की अवैध बिक्री और परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। आबकारी आयुक्त निरंजन दास के आदेश तथा ए पी त्रिपाठी प्रबंध संचालक csmcl के मार्गदर्शन में राज्य के विभिन्न स्थानों पर आबकारी विभाग द्वारा सघन छापामार कार्यवाही करते हुये अवैध शराब की जब्ती करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है। इसी कड़ी में 13 अक्टूबर की रात्रि 11.30 बजे रेंगखार, कबीरधाम के जंगल में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब का परिवहन करते हुए महिंद्रा वाहन में…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
कोरोना से जंग में मास्क है अभी अचूक हथियार
रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है, यह बात कुछ समझदार लोग जान गए हैं। लेकिन जो समझ कर भी नही समझ रहें , उनके लिए अब एक ही उपाय है कि उन्हे याद दिलाया जाए, घर के लोगों द्वारा ,परिजनों द्वारा, बच्चों द्वारा ,अजनबियों द्वारा। यह याद दिलाना टोकने जैसा होना चाहिए ताकि व्यक्ति को अपनी गलती समझ में आए और वह मास्क लगाने की आदत डाल लें, मजबूरी में ही सही। चिकित्सक भी लगातार यही कह रहंे कि मास्क ही फिलहाल वैक्सीन का काम…
महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के मामलों में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों के मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गृह विभाग के समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि महिला अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर सतत मॉनिटरिंग और समीक्षा की जाए। इसके लिए एसओपी बनाई…
मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की बैठक के पहले की बड़ी कार्रवाई, डीजीपी ने जारी किया आदेश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गृह विभाग की बैठक के पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर वाड्रफनगर के एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल और थाना प्रभारी रघुनाथनगर जाॅन प्रदीप लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के तत्काल बाद पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सरगुजा रखा गया है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की बैठक के पहले की बड़ी कार्रवाई…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम टेमरी में बिहान केफेटेरिया तथा बिहान बाजार और सेरीखेड़ी में कल्पतरू मल्टीयूटिलिटी सेंटर का किया ई-लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रायपुर जिले के अंतर्गत आदर्श ग्राम टेमरी में लगभग 70 लाख रूपए की राशि से नवनिर्मित बिहान कैफैटोरिया और बिहान बाजार परिसर तथा ग्राम सेरीखेड़ी में कल्पतरू मल्टीयूटिलिटी सेंटर का ई-लोकार्पण किया। उन्होंने यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इनका शुभारंभ करते हुए कहा कि ये केन्द्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने की।…
मुख्यमंत्री द्वारा बस्तर में स्टील सहित खाद्य और लघु वनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश का आव्हान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर अंचल के विकास से ही बस्तर की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने उद्योगपतियों से बस्तर में स्टील सहित खाद्य और लघुवनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए रॉ मटेरियल की कमी नहीं होने दी जाएगी। बस्तर अंचल में उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध है। राज्य सरकार द्वारा स्टील सेक्टर के लिए दी गई छूट का लाभ अधिक से अधिक उद्योगपति उठाएं। इस मौके पर उद्योग मंत्री…
सहकारिता विभाग द्वारा भोरमदेव शक्कर कारखाना में इथेनॉल संयंत्र की स्थापना के लिए निविदा में प्राप्त उच्चतम दर का अनुमोदन
रायपुर। राज्य शासन के सहकारिता विभाग ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में पीपीपी मॉडल पर इथेनॉल संयंत्र की स्थापना के लिए जारी आरएफपी निविदा में प्राप्त उच्चतम दर का अनुमोदन कर दिया है। सहकारिता विभाग ने सहकारी संस्थाओं के पंजीयक को इस बारे में पत्र लिखकर सूचित करते हुए कार्य के लिए चयनित छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड को अनुषांगिक कार्यवाहियां पूर्ण कर इसकी प्रगति से विभाग को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है। सहकारिता विभाग ने पंजीयक, सहकारी संस्थाएं को लिखे पत्र में जानकारी दी है कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक…
मुख्यमंत्री से क्रेडाई के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, लॉकडाउन के दौरान रियल इस्टेट सेक्टर को दी गई रियायतों के लिए जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां कॉनफेडरेशन ऑफ रियल इस्टेट डेव्हलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान रियल इस्टेट सेक्टर को दी गई रियायतों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। क्रेडाई के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य प्रदेशों की तुलना में छत्तीसगढ़ में रियल इस्टेट सेक्टर की स्थिति काफी बेहतर है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जमीनों की खरीदी, बिक्री की शासकीय गाइड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी थी।…
प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े हुए मुर्गी पालन और मछली पालन के व्यवसाय की प्रदेश में काफी संभावनाएं हैं। इन व्यवसायों से युवाओं को जोड़ने के लिए पोल्ट्री और मछली पालन के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री नेे कहा कि राज्य में किसानों को उनकी उपज का बेहतर कीमत दी जा रही है। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक आज्ञेय कुमार आजाद ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रूपए की राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए श्री आजाद को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, श्री रमेश वर्ल्यानी, पंजाब नेशनल बैंक के छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के जोनल मेनेजर श्री एस.के. राणा और रायपुर मण्डल प्रमुख श्री…
