रायपुर। राज्य सरकार द्वारा लिए गए दूरदर्शितापूर्ण निर्णयों से कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति मिली है। राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को बिजली दर में रियायत, अनुदान सहायता, विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान करने की सरल और सुविधाजनक व्यवस्था के साथ स्थानीय उद्योगों के उत्पादों को प्राथमिकता देने जैसे अनेक संवेदनशील फैसलों ने छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत के लिए संजीवनी का काम किया है। कोरोना के दौर में जब पूरे देश में औद्योगिक गतिविधियां थमी हुई थी, तब छत्तीसगढ़ के कोर सेक्टर के उद्योगों में उत्पादन जारी…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
पढ़ई तुहंर पारा: खेल-खेल में बच्चे कर रहे पढ़ाई, नवाचारी प्रयासों से बच्चों में बढ़ रही है, पढ़ाई के प्रति ललक
रायपुर। कोरोना संकट के दौर में भी वनांचल क्षेत्रों में पढाई की ललक बच्चों को देखने को मिल रही है। यह सब संभव हो पा रहा है राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए पढ़ई तुहंर पारा कार्यक्रम से। कोण्डागांव के ग्राम पंचायत काकोड़ी के प्राथमिक शाला कलीपारा में सहायक शिक्षक वंदना मरकाम बच्चों को मनोरंजक और रोचक ढ़ंग से खेल-खेल में पढाई करा रही हैं, इससे बच्चे खुशी-खुशी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौर में जहां सारी दुनिया ठहर सी गई है, ऐसे कठिन दौर…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा
रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने शुक्रवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे टीम भावना से कार्य करते हुए निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाऐं। उन्होंने सभी अधिकारियों को परस्पर समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने…
राज्य स्थापना दिवस-2020 : ‘राज्य अलंकरण समारोह‘ का होगा वर्चुअल आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवम्बर 2020 के अवसर पर ‘राज्य अलंकरण समारोह‘ का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने सभी संबंधित विभागों को राज्य सम्मान के लिए प्रविष्ठियां, विज्ञापन तथा सम्मान आदि की समस्त कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा राज्य सम्मान के लिए तय की गई समय-सीमा के अनुसार सम्मान ग्रहिता व्यक्ति अथवा संस्था का नाम, परिचय एवं प्रशस्ति के लिए 13 अक्टूबर तक विज्ञापन देना और 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए तिथि…
राज्य शासन द्वारा गठित सचिवों की समिति की पहली बैठक, धरसा विकास के लिए जिलों से जानकारी मंगाने के प्रारुप पर हुई चर्चा
रायपुर। राज्य में धरसा विकास योजना के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके क्रियान्वयन के लिए अलग-अलग विभागों की योजनाओं और मनरेगा के अभिसरण के लिए सरकार द्वारा गठित विभागीय सचिवों की तीन सदस्यीय समिति की आज मंत्रालय में पहली बैठक हुई। बैठक में धरसा विकास के लिए सभी जिलों से जानकारी मंगाने के प्रारुप पर चर्चा की गई। जिलों से जानकारी प्राप्त होते ही इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) निर्धारित कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति के सदस्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के…
एक नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में रिक्त सीटों पर शत प्रतिशत प्रवेश दिलाएं : श्री देवांगन
रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने 9 अक्टूबर को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। सचिव श्री देवांगन ने कुलपतियों से कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी करें। विश्वविद्यालय के कुलपति शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने ने कहा कि 22 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है। राज्य के सभी कॉलेजों में कोई सीट खाली न…
छत्तीसगढ़ केबिनेट : इस वर्ष छत्तीसगढ़ में नहीं होगा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य उत्सव का आयेजन, अभी नहीं खोले जायेंगे स्कुल भूपेश केबिनेट का फैसला
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। छत्तीसगढ़ राज्य में शासकीय अथवा नैसर्गिक स्त्रोत से औद्योगिक प्रायोजन, ताप विद्युत तथा जल विद्युत परियोजनाओं के लिए जल उपयोग हेतु 16 जनवरी 2020से प्रचलित जल दरों में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिसके अनुसार भू-जल के औद्योगिक उपयोग हेतु निर्धारित जल दरों में 20 से 33 प्रतिशत तक की कमी किए जाने तथा भू-जल दरों पर प्राप्त जल कर की राशि पृथक…
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर जताया शोक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक जताया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय राजनीति, खासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है। राष्ट्रीय राजनीति, ख़ासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं @iChiragPaswan जी सहित समस्त परिवार को संबल प्रदान करने…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा की महिला कमांडो से बात कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा डीआरजी की महिला कमांडो लक्ष्मी कश्यप और विमला मण्डावी से बातचीत कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री ने महिला कमांडो सहित पुलिस बल का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिस हौसले और साहस के साथ पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान नक्सली मोर्चे पर काम कर रहे हैं, उससे जल्द ही बस्तर क्षेत्र में नक्सली समस्या के उन्मूलन…
धरसा विकास योजना के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं के अभिसरण के लिए समिति का गठन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 6 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद की जयंती पर प्रदेश में धरसा विकास योजना शुरू किए जाने की घोषणा पर राज्य शासन ने तत्काल अमल शुरू कर दिया है। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों की योजनाओं के अभिसरण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन विभागों के सचिवों की समिति गठित की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव तथा लोक निर्माण और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से सचिव को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। धरसा विकास योजना के…
