ग्रामोद्योग के आकर्षक शिल्प और उत्पाद अब ऑनलाइन उपलब्ध : मंत्री गुरु रुद्रकुमार

रायपुर। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने और उसे जन-जन तक पहुंचाने विभाग द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अधिकारियों को ग्रामोद्योग के आकर्षक शिल्प और किफायती घरेलू सजावटी सामान को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने समीक्षा करते हुए शिल्पियों, कारीगरों तथा बुनकरों के उत्पादों की निरंतर ऑनलाइन बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण आई बाजार में मंदी…

मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने नवाचारी शिक्षकों को दी बधाई, शिक्षक दिवस पर 16 हज़ार से अधिक नवाचारी शिक्षकों को ऑनलाईन प्रशस्ति-पत्र जारी

रायपुर। कोरोना संकट में बच्चों की निरंतर पढ़ाई जारी रखने में पढ़ई तुंहर दुआर, पढ़ई तुंहर पारा, लाउडस्पीकर स्कूल इत्यादि नवाचारी गतिविधियों में स्वैच्छिक रूप से भागीदारी निभाने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर आज से ऑनलाईन प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाने की शुरूआत हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अब तक 16 हज़ार 209 शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशस्ति-पत्र जारी कर दिया है। शिक्षकों ने ऑनलाईन प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कोरोना काल में…

राज्य शासन ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए दर निर्धारित

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए दर का निर्धारण कर दिया है। निजी अस्पतालों में उपलब्ध सुपरस्पेशियालिटी सुविधाओं के आधार पर इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है। ए-श्रेणी में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ जिले के अस्पतालों को रखा गया है। बी-श्रेणी में सरगुजा, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, कबीरधाम एवं बस्तर जिले के अस्पतालों को रखा गया है। शेष जिलों के अस्पताल सी-श्रेणी में शामिल हैं। निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज में होने वाला व्यय मरीज को स्वयं…

पढ़ई तुंहर पारा’ कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए 7 सितंबर को राज्य स्तरीय वेबीनार का किया जायेगा आयोजन

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूल बंद होने की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ किए गए ‘पढ़ई तुहर दुआर’ के तहत ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ की गई है। जिन बच्चों के पास स्मार्टफोन, इंटरनेट नहीं है, उनके लिए शासन द्वारा “पढ़ई तुंहर पारा” नामक सामुदायिक विद्यालय प्रारंभ किए गए हैं। इन सामुदायिक विद्यालय में आ रही चुनौतियों का सामना करते हुए प्रदेश के प्रत्येक स्तर के अधिकारी और शिक्षकों के लिए एक राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन 7 सितंबर 2020 दोपहर…

कोविड-19 के संदिग्ध मरीज की मृत्यु होने पर जांच के लिए सैंपल लेकर कोविड पार्थिव मरीज की ही तरह प्रबंधन एवं अंतिम संस्कार के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 के संभावित मरीज की मृत्यु होने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए जांच हेतु सैंपल लेकर शव के कोविड पार्थिव मरीज की ही तरह प्रबंधन और अंतिम संस्कार के निर्देश दिए हैं। विभागीय अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले ने सभी कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों को परिपत्र जारी कर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है। अपर मुख्य सचिव ने परिपत्र में रायपुर या अन्य जिलों में स्थित क्षेत्रीय विशेषीकृत कोविड अस्पतालों में रिफर किए गए कोरोना संक्रमण की संभावना वाले मरीज की…

होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए 2500 रूपए में दस दिनों तक टेली परामर्श और वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह, स्वास्थ्य विभाग और आई.एम.ए. की बैठक में बनी सहमति

रायपुर(बीएनएस)। बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोविड-19 के ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराना चाहते हैं, उन्हें प्रतिदिन 250 रूपए के हिसाब से दस दिनों के लिए 2500 रूपए में टेली परामर्श या वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, रायपुर जिला प्रशासन और आई.एम.ए. (Indian Medical Association) के प्रतिनिधियों के साथ 4 सितम्बर को हुई बैठक में निजी डॉक्टरों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराने की दर पर सहमति व्यक्त की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों…

इज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ को देश में छठवाँ स्थान, राज्य की नवीन औद्योगिक नीति से उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा

रायपुर(बीएनएस)। भारत सरकार के वित्त और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज संयुक्त रुप से इज ऑफ डूइंग में राज्यों की रैंकिंग जारी की गई । ईज आफ़ डूइंग बिजनेस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य ने देश में छठवां स्थान हासिल किया है। कोरोना संकट के बावजूद भी छत्तीसगढ़ राज्य ने वर्ष 2018 के अपने स्थान को बरकरार रखने में सफल रहा है । यह रैंकिंग देश में कारोबारी माहौल को और बेहतर बनाने की दिशा में बिजनेस सुधार के कार्यों की योजना को लागू करने के आधार पर जारी की…

मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया। वह कठिन विषय को भी अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे I भारतरत्न डॉ.राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक रहे हैं,उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, नक्सल उन्मूलन में केंद्र सरकार से मांगा सहयोग

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल उन्मूलन की कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए केंद्र से सहयोग मांगा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए पूर्व में आबंटित 7 सीआरपीएफ बटालियनों को राज्य को अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने बस्तर के युवाओं के लिए विशेष भर्ती रैली एवं एक अतिरिक्त बस्तर बटालियन के गठन का भी आग्रह किया है। पत्र में श्री बघेल ने लिखा है कि वर्ष 2018 में गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़…

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 मरीजों के लिए रायपुर बिलासपुर , रायगढ़ दुर्ग में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें इलाज मुहैया कराने रायपुर और दुर्ग जिले में कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रायपुर जिले में लगभग दस हजार और दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जिले में दो हजार बिस्तर बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक एप्प भी बनाने के निर्देश दिये है। इस एप्प में हॉस्पिटल में भरे और खाली बिस्तरों की जानकारी हो। इससे कोरोना मरीजों को…