रायपुर। नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ को निर्यात की तैयारियों के हिसाब से देश में स्थल-सीमा (Landlocked) से घिरे राज्यों में चौथे स्थान पर रखा है। नीति आयोग द्वारा अलग-अलग श्रेणी के राज्यों में निर्यात की तैयारियों के आधार पर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index) जारी की गई है। नीति आयोग की (Export Preparedness Index) निर्यात की तैयारी सूचकांक के हिसाब से स्थल-सीमा से घिरे राज्यों में छत्तीसगढ़ चौथे स्थान पर। नीति आयोग ने राज्यों की भौगोलिक स्थिति के आधार पर स्थलीय भूभाग…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइटों को इम्पैनलमेंट करने आवेदन प्रारूप निर्धारित, 26 अगस्त से 10 सितम्बर तक लिए जायेंगे ऑनलाईन आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल को विज्ञापन देने के लिए इम्पैनलमेंट किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग के द्वारा इस सबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस संबंध में बताया गया है कि राज्य की ऐसी न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल जिनका डीएव्हीपी में इम्पैनलमेंट नहीं है उन्हें छत्तीसगढ़ में इंम्पैनल किया जाएगा। इंम्पेनलमेंट के लिए निर्धारित प्रारूप में 26 अगस्त से 10 सितम्बर 2020 तक ऑनलाईन आवेदन जमा किये जा सकते हैं। आवेदन प्रारूप और इस संबंध में नियम शर्ते जनसम्पर्क विभाग की वेबसाईट jansampark.cg.gov.in पर उपलब्ध…
लोकवाणी में इस बार समावेशी विकास,आपकी आस विषय पर होगी बात : 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार “समावेशी विकास, आपकी आस” विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 10 वीं कड़ी का प्रसारण 13 सितंबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30…
#covid19indiaorg : ने छत्तीसगढ़ के मेडिकल बुलेटिन को सराहा, कहा देश की सबसे अच्छी बुलेटिनों में से एक
रायपुर(बीएनएस)। कोविड-19 से संबंधित आंकड़ें एवं तथ्य उपलब्ध कराने वाली वॉलेंटियर्स की संस्था कोविड-19 इंडिया ओआरजी (covid19indiaorg) ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज जारी होने वाली मीडिया बुलेटिन को देश के सबसे बेहतर बुलेटिनों में से एक बताया है। संस्था ने अपने ट्वीटर हैंडल पर छत्तीसगढ़ के मीडिया बुलेटिन की तारीफ करते हुए लिखा है कि कोविड-19 से संबंधित उपयोगी डॉटा के बारे में जब हम बात करते हैं तो तमिलनाडू और कर्नाटक जैसे राज्य ध्यान में आते हैं। परंतु छत्तीसगढ़ सर्वाधिक अच्छा डॉटा जारी करने वालों में…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जन्मदिन पर आज वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के जरिए स्वीकार की बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों से रू-ब-रू होकर उनसे शुभकामनाएं स्वीकार की और सभी लोगों को उनकी शुभेच्छाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। कोरोना संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विकासखण्ड मुख्यालय में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाईन जुड़े और सबका अभिवादन एवं शुभकामनाएं स्वीकार की। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान विभिन्न जिलों में वर्षा की स्थिति…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर की अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस कोरोना संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के लिए हितकारी होगा। रायपुर नगर निगम द्वारा इस वाहन का क्रय पुणे स्थित फोर्स कंपनी से किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 25 हजार रुपये है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है। यह पहला ऐसा पूर्णतः वातानुकूलित…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को नुआखाई पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है। सभी प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज को नुआखाई/नवाखाई पर्व की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और…
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणपति : श्री बघेल ने सपरिवार पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज यहां मुख्यमंत्री निवास में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आइए! आज आप सबको अपने गणपति बप्पा से मिलवाता हूँ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज निज निवास में भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की। धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि…
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल शुरू, गौरला-पेंड्रा-मरवाही को मिलीं दो अत्याधुनिक एक्सरे मशीन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नये जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल शुरु हो गया है। इसी कड़ी में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए दो नयी अत्याधुनिक एक्सरे मशीनें जिला अस्पताल गौरेला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में लगाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 अगस्त 2020 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करते हुए आश्वस्त किया था कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी तरह की अधोसंरचनाओं…
मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने जन्मदिन पर वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के जरिए स्वीकार करेंगे बधाई, लोगों से मुख्यमंत्री निवास न आने की अपील
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और अपने प्रशंसकों से कहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए वे अपने जन्मदिन पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर से जुड़ेंगे और सबका अभिवादन एवं शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामना देने के लिए मुख्यमंत्री निवास न पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जन्मदिवस के अवसर पर 23 अगस्त को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला व ब्लॉक स्तर पर अपने प्रशंसकों…
