रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने आज विश्व आदिवासी दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए क्षेत्र की मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा त्वरित रूप से क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्याें की स्वीकृति भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमने 15 अगस्त 2019 को गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के गठन की घोषणा की गई थी और 10 फरवरी 2020 को इस जिले का गठन किया गया। जिले के गठन के साथ ही शासन का…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
हमारा संविधान हर समुदाय को न्याय देने का आधार : भूपेश बघेल, हमारी न्याय दिलाने की विरासत से जुड़ी है ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपनी रेडियो वार्ता लोकवाणी की नवीं कड़ी के माध्यम से आम जनता से रूबरू हुए। उन्होंने 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस का विशेषरूप से उल्लेख करते हुए इनके महत्व की चर्चा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आज के ही दिन वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरु करने की घोषणा की और ‘करो या मरो’ का नारा दिया। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक…
गांधी जी वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 4 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विश्व शांति का सपना देखते थे। वे एक अहिंसक समाज की रचना करना चाहते थे। हिंसामुक्त समाज का निर्माण गांधीजी का उद्देश्य था इसलिए गांधीजी युद्धों एवं परमाणु बमों के विरूद्ध थे। आज हमारे चारों ओर पहले से कहीं ज्यादा परमाणु बम, घातक मिसाइलें और राष्ट्रों के बीच टकराव विद्यमान है। वर्तमान परिस्थिति में गांधी जी पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं क्योंकि आग को पानी से बुझाया जा सकता है। नफरत और घृणा को प्रेम और सद्भाव…
मुख्यमंत्री ने दी हलषष्ठी की शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों विशेषकर माताओं को हलषष्ठी (हरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हलषष्ठी का त्यौहार छत्तीसगढ़ में कमरछठ के रूप में जाना जाता है, इस दिन माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं। गांवों और शहरों में कई जगहों पर बनायी गयी सगरी में माताएं इकट्ठा होकर पूजा करती हैं। श्री बघेल ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव और सुरक्षा वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने पूजा के दौरान भी सोशल और फिजिकल…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ जनजाति बाहुल्य प्रदेश है। जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति यहां की अनमोल धरोहर है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उनके विकास और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। हमारी कोशिश है कि प्रकृति के करीब जीवन जीने वाली यहां की 32 प्रतिशत आदिवासी जनता को…
मुख्यमंत्री को टच फ्री ऑटोमेटिक हैण्ड सेनेटाईजर डिस्पेंसर मशीन भेंट
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू ने टच फ्री ऑटोमेटिक हैण्ड सेनेटाईजर डिस्पेंसर मशीन भेंट किया। यह सेनेटाईजर डिस्पेंसर मशीन यूजर फ्रेंडली और पूर्णतः ऑटोमेटिक है। इस मशीन में एलईडी स्क्रीन लगी हुई है, जिसके माध्यम से कोरोना से बचाव के उपायों के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की बहुद्देशीय गोधन न्याय योजना की जानकारी भी स्लाईड के माध्यम से प्रदर्शित हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष…
निरस्त वन अधिकार दावों पर पुनर्विचार कर पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में निरस्त किए गए वन अधिकार दावों पर पुनर्विचार कर पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत निरस्त किए गए वन अधिकार दावों की समीक्षा के काम को राज्य सरकार ने अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता के कार्याें में शामिल किया है। इस कार्य में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ काम करें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पात्र हितग्राहियों को…
मुख्यमंत्री से कोया-कुटमा समाज बस्तर संभाग के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास में बस्तर संभाग के कोया-कुटमा समाज के सदस्यों ने चित्रकोट विधायक राजमन बेन्जाम के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से कोया-कुटमा समाज के सदस्यों ने संभाग स्तरीय सामाजिक सामुदायिक भवन और बस्तर की सांस्कृति, पारम्परिक नृत्यों, शिल्प कलाओं, ऐतिहासिक धरोहरों एवं पुरातात्विक विरासतों को सहेजने के लिए संग्रहालय की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग पर विचार का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों से बस्तर में वर्षा जल की उपलब्धता की…
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बीजापुर जिले की जनता को दी 96 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने आज ई-लोकार्पण व भूमिपूजन के माध्यम से बीजापुर जिले की जनता को 96 करोड़ रूपए की लागत के 171 विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम का आयोजन बीजापुर जिले के विकासखंड मुख्यालय भैरमगढ़ स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। मुख्यमंत्री ने भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नव-निर्मित ट्रामा सेंटर का ई-उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर भैरमगढ़ में इंद्रावती नदी में आवागमन के लिए बोट और एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दी जन्मदिन की बधाई
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के रायपुर निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। आदरणीय भइया और मोर साथी मंत्री ताम्रध्वज साहू जी ला जन्मदिन के गाड़ा गाड़ा बधई अउ शुभकामना। भगवान आपमन ला हमेशा स्वस्थ राखय इही कामना हे। @tamradhwajsahu0 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 6, 2020 उन्होंने श्री साहू के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।
