रायपुर(बीएनएस)। कोरिया से सुकमा तक निर्मित होने वाला राम वन गमन पथ कदम-कदम पर राम-मय होगा। छत्तीसगढ़ शासन ने जो कार्ययोजना तैयार की है, उसमें तीर्थ एवं पर्यटनों स्थलों के द्वार से लेकर लैंप-पोस्ट और बैंच तक के सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राम वन गमन पथ की यात्रा के दौरान पग-पग पर भगवान श्रीराम के दर्शन होंगे। राम वन गमन पथ के मुख्य मार्ग सहित उप मार्गाें की कुल लम्बाई लगभग 2260 किलोमीटर है। इस मार्ग के किनारे जगह-जगह संकेतक तीर्थ स्थलों एवं…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
गोधन न्याय योजन से बारहों महीने मिलेगा रोजगार : मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की एक अनूठी योजना है। इस योजना पर सभी लोगों की निगाह है। उन्होंने कहा कि येाजना के शुरूआत के एक पखवाड़े के भीतर इसके उत्साह जनक परिणाम देखने और सुनने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों के जीवन में बदलाव लाने वाली तथा लोगों को बारहों महीने रोजगार देने वाली योजना है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के सुख,समृध्दि और खुशहाली की कामना की है। आज यहां रक्षाबंधन त्यौहार की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन हमारी संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण और अनोखा त्यौहार है जो भाई-बहन के पवित्र और अटूट रिश्ते की खूबसूरती को बयां करता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की मंगल कामना करते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं…
मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय कोयला मंत्री की बैठक में कोयला उत्पादन एवं खनन से जुड़े मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी की आज यहां मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन एवं खान के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने बैठक में एलीफेंट कॉरीडोर तथा सघन वन क्षेत्रों में स्थित कोयला खदानों को कोल ब्लॉक्स की आगामी नीलामी से अलग रखने का प्रस्ताव रखते हुए इन खदानों के स्थान पर राज्य में स्थित अन्य कोयला क्षेत्रों को चिन्हित करने का सुझाव रखा, जिस पर केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री जोशी ने सहमति व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री…
बंद नहीं होगा 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का संचालन, जीवीके-ईएमआरआई ने 31 जुलाई के बाद भी एम्बुलेंस सेवा संचालन की दी सहमति
रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में 31 जुलाई के बाद भी 102 महतारी एक्सप्रेस सेवा का संचालन जारी रहेगा। इस सेवा का संचालन करने वाली संस्था जीवीके-ईएमआरआई ने आगे भी इसके संचालन की सहमति दे दी है। निविदा के माध्यम से महतारी एक्सप्रेस के संचालन के लिए नई संस्था के चयन तक पूर्व में निर्धारित दर एवं शर्तो के अनुसार जीवीके-ईएमआरआई की सेवा अवधि बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा के संचालन के लिए नई संस्था के चयन हेतु निविदा की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। वैश्विक…
राज्य शासन द्वारा स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 20-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 2020-21 के प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित कर दी है। निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया में प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 11वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूर्ण करने कहा गया है। कक्षा 11वीं प्रवेश के लिए निःशुल्क फॉर्म स्कूलों के काउंटरों पर 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी निःशुल्क फॉर्म काउंटर से प्राप्त करके प्रवेश के लिए 31 अगस्त तक ही जमा कर सकेंगे। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा…
गोबर विक्रेताओं को पहला भुगतान 5 अगस्त को अनिवार्य रूप से हो : मुख्य सचिव
रायपुर(बीएनएस)। मुख्य सचिव आर.पी.मंडल ने आज यहां चिप्स कार्यालय में गोधन न्याय योजना की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री के मंशानुसार गोबर बेचने वाले विक्रेताओं और अन्य हितग्राहियों को 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हितग्राहियों को 5 अगस्त को पहला भुगतान हर हालत में किए जाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे सभी गोबर बेचने वाले जो 1 अगस्त तक गोबर बेचेंगे। उन सबके बैंक खाता खोलने के निर्देश दिए गए। सभी…
सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से नहीं बचा जा सकता : मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये शहरों में लॉकडाउन का निर्णय लेना पड़ा है। आप सभी इस लॉकडाउन को गंभीरता से ले। लॉकडाउन से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर लोग सुरक्षा और बचाव के लिये नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से बचा नहीं जा सकता है। यह समय मेरे लिये, आपके लिये चिंतित होने, बीमारी से सावधान रहने और बचाव के उपायों को गंभीरता से लेने का समय है। मुख्यमंत्री आज प्रदेश की जनता…
राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पदभार ग्रहण किया
रायपुर(बीएनएस)। राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने आज यहां शंकर नगर स्थित कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा कृषक है। खेती-किसानी और किसानों की स्थिति की उन्हें अच्छी जानकारी है। उनके मार्गदर्शन में कृषक कल्याण परिषद किसानों के हितों में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का…
माता कौशल्या की जन्मभूमि छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में शीघ्र होगा भव्य मंदिर का निर्माण : मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के समीप माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी में शीघ्र ही भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ चंदखुरी पहुंचकर वहां स्थित माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर के सौन्दर्यीकरण और परिसर के विकास के लिए तैयार परियोजना की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर के सौन्दर्यीकरण के दौरान मंदिर के मूलस्वरूप को यथावत रखते हुए यहां आने वाले…
