रायपुर(बीएनएस)। जी.एस.टी. कार्यालय में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के तत्काल बाद ही 20 जुलाई को इसकी सूचना जिला प्रशासन देते हुए, जिला प्रशासन के सहयोग से जी.एस.टी. कार्यालय की बिल्डिंग को पूर्णतः सेनेटाईज कराया गया तथा कार्यालय बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है। जीएसटी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय रायपुर वृत्त-4 में प्रथम संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट 20 जुलाई को शाम को प्राप्त हुई। संक्रमित व्यक्ति लगभग एक सप्ताह से होम क्वांरेटाईन में थे एवं कार्यालय नहीं आ रहे थे। संक्रमित के सम्पर्क में आए 7 व्यक्तियों…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडॉउन, सीएम ने दिया निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन की अवधि को अब 6 अगस्त तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिलों में कोरोना संक्रमण वाले इलाकों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर गहन विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक…
राज्य में अब तक 112 करोड़ के 4.74 लाख क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण, वर्तमान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 31 लघु वनोपजों की खरीदी
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप वन मंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में लघु वनोपजों का संग्रहण कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसके तहत चालू सीजन के दौरान अब तक 112 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि के 4 लाख 74 हजार 667 क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण हो चुका है। गौरतलब है कि राज्य में वर्तमान में 31 विभिन्न लघु वनोपजों का संग्रहण न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि अब तक अपने…
मुख्यमंत्री से धमतरी की महिला समूहों ने की सौजन्य मुलाकात, गोधन न्याय योजना शुरू करने के लिए जताया आभार
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री से आज यहां उनके निवास कार्यालय में धमतरी जिले के ग्राम छाती के मल्टीयूटीलिटी सेंटर बिहान की महिला सदस्यों ने सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर समूह की सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को गोबर एवं बांस से बने उत्पाद भेंट किए और गोधन न्याय शुरू करने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रशंसा की और उनके निरन्तर प्रगति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को छाती मल्टीयूटीलिटी सेंटर आने का…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने रायपुर सहित प्रदेश वासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना का अभी इलाज नहीं है, न ही वैक्सीन आ पाया है। इससे बचाव में ही सुरक्षा है। गाईडलाईन के अनुसार मास्क, सेनेटाईजर और फिजिकल डिस्टेंसिंग का लगातार कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। श्री बघेल आज यहां सोनाखान भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। श्री बघेल ने कहा कि राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले…
आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में बीजापुर पूरे देश में प्रथम, मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को दी बधाई
रायपुर(बीएनएस)। आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले को पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है। नीति आयोग द्वारा आज जून-2020 की स्थिति में जारी की गई आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बीजापुर ने विभिन्न मानकों पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्रीने इसके लिए बीजापुर जिलेवासियों सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और बुनियादी अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में बेहतर…
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों की शौर्यता को किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई पर भारतीय जवानों की शौर्यता को नमन किया है। इस अवसर पर जारी आपने सन्देश में श्री बघेल ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के वीर सपूतों ने अपने अदम्य साहस और हौसलों से विपरीत परिस्थितियों में भी विजय हसिल कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था। देश के इन सपूतों के साहस ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल में विजय दिलाई। यह पूरे देश के लिए गौरवशाली दिन हैं। मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धासुमन…
मुख्यमंत्री शमिल हुए छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री आज सवेरे यहां सोनाखान भवन में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री देवांगन को नया दायित्व मिलने और आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां सोनाखान भवन में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री देवांगन को नया दायित्व मिलने और आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/ffEU9XjWaQ — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO)…
प्रदेश में 16 हजार से ज्यादा शिक्षा कर्मियों का होगा संविलियन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर(बीएनएस)। शासन के निर्णय अनुसार छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा शिक्षा कर्मियों का संविलियन किया जाएगा। इस संबंध में राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेशानुसार 2 साल या उससे अधिक की सेवा अवधि पूरी करने वाले शेष बचे पंचायत-नगरीय निकाय संवर्ग के 16 हजार 278 शिक्षकों का संविलियन 1 नवम्बर 2020 से शिक्षा विभाग में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 14 जुलाई को आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 2 वर्ष या उससे अधिक की सेवा अवधि…
मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री से आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की संचालित गतिविधियों एवं आयोग में लंबित मामलों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को छग राज्य महिला आयोग की संचालित गतिविधियों एवं आयोग में लंबित मामलों की विस्तार से जानकारी दी। pic.twitter.com/mGu1y2ZXMP…
