रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बिना राशनकार्ड वाले प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मई एवं जून 2020 में प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो ग्राम निःशुल्क चावल वितरण किया गया है, इसे अब बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस संबंध में आज यहां मंत्रालय से खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्देशानुसार 31 अगस्त तक चावल वितरण कराने को कहा गया है। अब तक बिना राशनकार्ड…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के हर गांव में होगा एक इंडस्ट्रियल पार्क : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के हर गांव में एक इंडस्ट्रियल पार्क होगा। उन्होंने कहा कि गांव में गौठानें के लिए आरक्षित की गयी जमीन में से एक एकड़ जमीन कुटीर और छोटे उद्योगों के लिए आरक्षित रहेगी, जहां स्व-सहायता महिला समूह द्वारा लघु वनोपजों में वेल्यूएडीशन का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज एक इलेक्ट्रॉनिक निजी समाचार चैनल आयोजित ई-कॉन्क्लेव के समापन अवसर पर यह बात कही। श्री बघेल ’रिस्टार्ट छत्तीसगढ़ ऑफ्टर लॉकडाउन’ विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में रायपुर स्थित…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल, लोगों को घर बैठे मिल रहा जाति प्रमाण-पत्र
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मद्देनजर अब राजस्व विभाग का अमला जाति प्रमाण-पत्र बनाने के काम को बड़ी संजीदगी से अंजाम देने लगा है। जाति प्रमाण-पत्र के लिए अब लोगों को पटवारी और तहसील कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रह गई है। लोगों को सिर्फ उनके आवेदन पर जाति प्रमाण-पत्र घर बैठे स्पीड पोस्ट के माध्यम से मिलने लगे हैं। राज्य में स्पीड पोस्ट के माध्यम से जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बलौदाबाजार तहसील के ग्राम शुक्लाभाटा की कक्षा 6वीं की…
‘गोधन न्याय योजना’ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगा महत्वपूर्ण बदलाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मानव और पशुधन के बीच आदिकाल से अटूट नाता रहा है। इस तरह पशुधन का संरक्षण और संवर्धन हमारे विकास के लिए आवश्यक है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा अहम निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार के दिन से ‘गोधन न्याय योजना’ की शुरूआत की जा रही है। यह गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्वसमाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान लोगों…
मदिरा की अवैध बिक्री पर रोक लगाने चलाए अभियान : मंत्री कवासी लखमा : मंत्री कवासी लखमा
रायपुर(बीएनएस)। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्री कवासी लखमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आबकारी विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को मदिरा के अवैध विक्रय पर कड़ाई से रोक लगाने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच पड़ताल का अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री लखमा ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में आबकारी विभाग का कार्यालय शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री लखमा ने इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों से मदिरा के विक्रय, आबकारी आय, आबकारी अपराधों के नियंत्रण आदि के…
मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गाें से की चर्चा : जाना स्वास्थ्य का हाल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के सात जिलों में स्थित वृद्धाश्रमों के बुजुर्गाें से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर उनका हाल-चाल पूछा। बुजुर्गाें के स्वास्थ्य, वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाें से कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण रोजमर्रा के जीवन में परिवर्तन आया है। आज सबसे बड़ी आवश्यकता सुरक्षित रहने की है। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाें से चर्चा के दौरान कहा कि मैं अपने परिवार के सियान लोगों से मिल रहा हूं। वे स्वस्थ्य और वृद्धाश्रम में खुश हैं, यह देखकर…
मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने किया सम्मानित, गोधन न्याय योजना के लिए जताया आभार
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर साहू समाज ने गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सुराजी योजना के तहत गांव-गांव में गौठानों के निर्माण तथा गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र तथा गाय और बछड़े की एक मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि गौवंश के धार्मिक महत्त्व…
मुख्यमंत्री को अग्रवाल बंधुओं ने कोरोना की रोकथाम के लिए, 100 नग पीपीई किट और 25 हजार रूपए का चेक भेंट किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में गौरव अग्रवाल एवं वैभव अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं इससे प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और अपने पिता स्वर्गीय गोवर्धन अग्रवाल की स्मृति में 100 नग पीपीई किट एवं 25 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अग्रवाल बंधुओं को कोरोना पीड़ितों के लिए दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
सर्व यादव महासंघ छत्तीसगढ़ ने सीएम को ‘गौरत्न सम्मान‘ से नवाजा और ‘गोधन न्याय योजना‘ शुरू करने पर आभार जताया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सर्व यादव महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन तथा नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘गौरत्न सम्मान‘ से नवाजा। सर्व यादव समाज ने ‘गोधन न्याय योजना‘ के माध्यम से गोबर की खरीदी करने का अभूतपूर्व निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री को सम्मानित करते हुए उन्हें पारंपरिक खुमरी टोपी पहनाई और कौड़ी से बना जैकेट तथा यादवी डंडा भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यादव समाज से चर्चा में कहा…
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों ने फिर पकड़ी रफ्तार, 80 प्रतिशत उद्योगों में उत्पादन शुरू, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को मिल रहा रोजगार
रायपुर। लॉकडाउन समाप्त होने और अनलॉक शुरू होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों ने फिर जोर पकड़ लिया है। न केवल औद्योगिक उत्पादन में तेजी आई है, साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी निर्मित हो रहे हैं। अब तक राज्य की 80 प्रतिशत औद्योगिक इकाईयां सक्रिय हो चुकी है और कोविड के मापदंडों का पालन करते हुए डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। कोरोना संकट शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान भी औद्योगिक…
