रायपुर(बीएनएस)। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से जारी लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा सत्र 2019-20 की विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के अंतर्गत सिर्फ अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इनको छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं की वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षा नहीं ली जाएंगी। उक्ताशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के आयोजन एवं शैक्षणिक कैलेण्डर के संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शी निर्देशों का परीक्षण कर सुझाव प्रस्तुत करने हेतु गठित कुलपतियों की समिति से प्राप्त प्रतिवेदन…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
लॉकडाउन में वनोपज बना वनवासियों के आय का जरिया
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संकट काल में ग्रामीणों के लिए विषम परिस्थितियों में वनोपज संग्रहण का कार्य आय का जरिया बनकर सामने आया हैं। जिसमें ग्रामीण लॉकडाउन अवधि में तेंदूपत्ता संग्रहण से अच्छी आय प्राप्त कर रहें हैं। इस वर्ष सूरजपुर जिले के 62 हजार 616 संग्राहक परिवारों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से तेन्दूपत्ता संग्रहण से रोजगार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा तेन्दूपत्ता की तोड़ाई में कोरोना संक्रमण से बचाव का भी ध्यान रखा जा रहा है। तेन्दूपत्ता का तोड़ाई करते वक्त संग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक अंजनी कुमार सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त विभाग के अपर संचालक अंजनी कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री अंजनी कुमार सिन्हा का आज सुबह 4 बजे अपने निवास में हृदयघात से निधन हो गया। वे राज्य वित्त सेवा संवर्ग में 1989 बैच में नियुक्त हुए थे तथा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में अपर संचालक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री अंजनी कुमार सिन्हा के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को…
क्वॉरंटाईन अवधि पूरा करने वालों से संक्रमण का खतरा नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने राज्य की जनता के नाम जारी अपनी अपील में कहा है कि क्वारंटाइन अवधि पूरा कर अपने गांव और घर लौटने वाले भाई-बहनों से कोरोना संक्रमण का किसी भी तरीके का खतरा नहीं है। इनके गांव घर लौटने पर संक्रमण को लेकर अपने मन में किसी भी तरीके का संशय न रखें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा है कि क्वॉरंटाईन सेंटर से 14 दिन का क्वॉरंटाईन पूरा करके श्रमिक भाई-बहनों का अपने गांव घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ जगह से…
संशोधित लॉकडाउन 30 जून तक, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी
रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से खोलने के संबंध में तथा 30 जून तक संशोधित लॉकडाउन लागू करने के संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देशों के तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि व्यक्तियों के अंतर्राज्यीय परिवहन के बारे में प्रतिबंध पूर्व अनुसार जारी रहेगा। इस संबंध में ई-पास के माध्यम से अनुमति प्राप्त होने पर आवागमन हो सकेगा। व्यक्तियों…
छत्तीसगढ़ के रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब 7 जून तक रहेंगे बंद, राज्य शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी रेस्टोरेंट, होटल बारों और सभी एफ.एल. 4/4 क्लब में स्थित बार रूम एवं स्टॉक रूम तथा क्लब में स्थित मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 7 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी विभाग) द्वारा पूर्व में 31 मई तक रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। इस अवधि को बढ़ाकर अब 7 जून तक बंद रखने…
मुख्यमंत्री ने कहा जवानों का मानसिक तनाव दूर करने के लिए उठाए जाएं विशेष कदम
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिए हैं। श्री बघेल ने कहा है कि कई बार सुरक्षा बलों के जवानों में तनाव के कारण मामूली बातों पर आपसी विवाद के कारण हिंसक घटनाएं हो जाती है, जिसके लिए उनके घर वालों को पूरी जिंदगी पछताना पड़ता है जो गंभीर चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जवानों को विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करना पड़ता…
मुख्यमंत्री की पहल पर अब तक 56 स्पेशल ट्रेन से अन्य राज्यों में फंसे 76 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक लौटे छत्तीसगढ़
रायपुर(बीएनएस)। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों तथा अन्य लोगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर वापस लाने का सिलसिला लगातार जारी है। कल तक 56 ट्रेनों के माध्यम से 76 हजार 772 श्रमिक वापस छत्तीसगढ़ लौटे हैं। ट्रेनों सहित अन्य माध्यमो से अब तक 2 लाख 44 हजार 686 श्रमिकों की सकुशल वापसी हो चुकी है। वर्तमान में ट्रेनों के आने का सिलसिला चालू है। अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ लौटे श्रमिकों को राज्य…
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को महेश नवमी पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज माहेश्वरी समाज की उत्पति दिवस एवं प्रभु शिव की उपासना के पर्व महेश नवमी की प्रदेशवासियों सहित देश-विदेश में रह रहे माहेश्वरी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह दिन हम सबको जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है। श्री बघेल ने कोरोना महामारी के इस संकट में जरूरतमंदों की मदद के लिए भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के द्वारा किए जा रहे…
मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष ग्रीन वे इंडिया के द्वारा बनाई गई मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सेनेटाइजर वितरण मशीन का प्रदर्शन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कल यहां राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय के क्षेत्र में कार्यरत ग्रीन वे इंडिया कंपनी के द्वारा नवाचार के माध्यम से बनाई गई पूर्णतः मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सैनिटाइजर निकलने वाली सेनेटाइजर मशीन का प्रदर्शन किया गया। ऑटोमेटिक सेनेटाइजर देने वाली मशीन का नाम ‘जीवराखन’ रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रीन वे इंडिया कंपनी छत्तीसगढ़ के इस अविष्कार की प्रशंसा की। इस दौरान विधायक श्री उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से…
