मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर दशहरा में शामिल होने दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे हुए हैं। जय मां दंतेश्वरी! आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। pic.twitter.com/xr74cDhdXF — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 17, 2021 उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के…

मुख्यमंत्री ने ‘पिछड़ेपन को पछाड़ने की ललक’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में मुरिया दरबार के दौरान बस्तर में संचालित विकास कार्यों पर आधारित ‘पिछड़ेपन को पछाड़ने की ललक (Bastar Marching Ahead)’ पुस्तक का विमोचन किया। आज जगदलपुर में मुरिया दरबार के दौरान बस्तर में संचालित विकास कार्यों पर आधारित 'पिछड़ेपन को पछाड़ने की ललक (Bastar Marching Ahead)' पुस्तक का विमोचन किया। pic.twitter.com/FIEySJ43SP — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 17, 2021 साहित्यकार रूद्र नारायण पाणिग्रही द्वारा संपादित इस पुस्तक में बस्तर संभाग के सभी जिलों में राज्य शासन द्वारा संचालित प्रमुख विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में चाय और कॉफी की खेती को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ टी कॉफी बोर्ड के गठन का लिया निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में चाय और कॉफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ टी कॉफी बोर्ड का गठन किये जाने का निर्णय लिया है। उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ टी कॉफी बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी, कृषि/उद्यानिकी एवं वन विभाग के एक-एक अधिकारी सहित दो विशेष सदस्य भी शामिल किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्थानीय कृषको एवं प्रसंस्करणकर्ता लोगो को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिये और…

मुख्यमंत्री ने विद्यासागर अग्रवाल को दी विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी पहुंचकर विद्यासागर अग्रवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विद्यासागर अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के पिता थे, उनका निधन शनिवार 16 अक्टूबर को 91 वर्ष की आयु में हो गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया और उन्हें इस दुःख की घड़ी को सहन करने ईश्वर…

भगवान श्रीराम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता – श्री बघेल : डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के विजयादशमी उत्सव में मुख्यमंत्री शामिल हुए

रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रावण के पुतले का दहन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं प्रेम के संचार की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का, असत्य पर सत्य का, अनीति पर नीति के विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व के माध्यम से रावण का पुतला इस बात का द्योतक है कि बुराई और अहंकार चाहे कितनी भी…

मुख्यमंत्री श्री बघेल कुम्हारी के दशहरा उत्सव में हुए शामिल, भव्य आतिशबाजी के साथ मना दशहरा उत्सव

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित महामाया मंदिर प्रांगण के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान राम-लक्ष्मण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने भगवान राम के जयकारे के साथ कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का, असत्य पर सत्य का विजय पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम का छत्तीसगढ़ से बहुत गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ में भगवान राम…

छत्तीसगढ़ के प्राचीन दशहरा उत्सव में माना जाता है रावणभाठा का दशहरा उत्सव : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति श्री दूधाधारी मठ द्वारा आयोजित राजधानी रायपुर के रावणभाठा-टिकरापारा के दशहरा उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्री राम-लक्ष्मण और भगवान श्री बालाजी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान रावणभाठा मैदान के सौन्दर्यीकरण तथा विकास के लिए स्वीकृत एक करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दशहरा उत्सव में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि…

नया खाई के अवसर पर अपने पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से की देर तक चर्चा

रायपुर। नया खाई एवं नया पानी के अवसर पर अपने गांव कुरूदडीह में पूजा करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण जनों से बातचीत की। मुख्यमंत्री हर दशहरे के अवसर पर नया खाई में अपने पैतृक घर मे पूजा करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणजनों से पूछा कि नया खाई की पूजा हो गई क्या। उन्होंने कहा कि हर साल दशहरे में आपके साथ बहुत अच्छा लगता है। ग्रामीणों ने भी कहा कि हम भी उत्सुकता से इस दिन का इंतजार करते हैं। इस…

मुख्यमंत्री जब अपने बचपन के दोस्त को हेलीकॉप्टर में बिठाया और साथ में ले गए रायपुर

दुर्ग। नयाखाई के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने पैतृक ग्राम कुरूदडीह पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। अपने बचपन के दोस्त नारायण निषाद से भी मिले पिछली बार चर्चा के दौरान नारायण ने मुख्यमंत्री से यूं ही कह दिया था कि कभी जब हेलीकॉप्टर में आप गांव में आए तो मुझे भी दिखाएं। 🔹मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के दोस्त को हेलीकॉप्टर में बिठाया और साथ में ले गए रायपुर pic.twitter.com/OKm4zFG4sL — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) October 15, 2021 मुख्यमंत्री ने आज कहा की आज मैं हेलीकॉप्टर से…

मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान एवँ मंत्रोच्चार के बीच की शस्त्र पूजा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। आज अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर सुरक्षा के साथी एवं सहयोगी भी उपस्थित रहे। pic.twitter.com/AQCYVRVrRD — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 15, 2021 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह…