परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में परिवहन विभाग और बस संचालकों की बैठक

रायपुर(बीएनएस)। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में सोमवार को इन्द्रावती भवन नवा रायपुर में परिवहन विभाग के अधिकारियों और बस संचालकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। श्री अकबर ने बैठक में डिवीजनल आयुक्त कार्यालय में बस परमिट जारी करने, नवीनीकरण संबंधित शिकायतों को ध्यान में रखते हुए परिवहन आयुक्त कार्यालय से बस परमिट जारी करने का बड़ा निर्णय लिया है। अब संपूर्ण छत्तीसगढ़ को एक क्षेत्र मानते हुए यात्री बस परमिट डिवीजनल आयुक्त कार्यालय के बजाय अब परिवहन आयुक्त कार्यालय से नवीन बस परमिट, अनुज्ञापत्रों का नवीनीकरण एवं वाहनों…

स्कूलों में कम्प्यूटर लैब और ई-क्लास रूम से होगी पढ़ाई, देश के चार हजार 330 हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल चयनित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल और हाई स्कूल के बच्चे अब स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। प्रदेश में पहली बार प्रदेश के चार हजार 330 हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल स्कूलों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित ’ई-क्लास’ रूम और लैब की स्थापना की जा रही है। प्रदेश के इन स्कूलों में आधुनिक तकनीकी से उच्च गुणवत्ता पूर्ण पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा देने का इंतजाम किया जा रहा हैै। सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से इन स्कूलों में शिक्षा अब ’ब्लैक-बोर्ड से की-बोर्ड’ की ओर अग्रसर हो रही है। प्रथम…

राशन कार्डो में आधार लिंकिंग 31 मार्च तक

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं के राशन कार्डो में आधार लिंकिंग के लिए समय बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दिया गया है। राशनकार्ड धारी उपभोक्ता अब अपने राशन कार्ड में आधार लिंकिंग 31 मार्च तक करा सकेंगे। आधार लिंकिंग के लिए समय बढ़ाने के संबंध में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक विभाग द्वारा 24 दिसम्बर 2019 को अधिसूचना जारी की गई है। खाद्य विभाग के सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के राशनकार्ड धारी उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2020 तक अपने राशनकार्डो…

मुख्यमंत्री निवास में 5 फरवरी को ‘जनचौपालः भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम रहेगा स्थगित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में 5 फरवरी बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा।

सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए राज्य गीत का मानकीकरण : अवधि एक मिनट 15 सेकण्ड

रायपुर(बीएनएस)। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत सार्वजनिक कार्यक्रमों में गायन हेतु राज्य गीत ‘‘अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार‘‘ का मानकीकरण करते हुए इसकी अवधि एक मिनट 15 सेकण्ड की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके पालन के संबंध में अध्यक्ष राजस्व मण्डल छत्तीसगढ़ बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त और कलेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं। ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ी गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘ को राज्य गीत घोषित किया गया है।…

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में भी विशेषज्ञों की ओपीडी, 12 विभागों के विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क इलाज

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में नया आयाम जोड़ा है। स्लम क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल टीम के नियमित शिविर के साथ ही अब विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ भी लोगों का निःशुल्क इलाज कर रहे हैं। प्रदेश के 13 नगर निगमों में 12 अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। योजना के अंतर्गत निजी एवं सरकारी क्षेत्र के नामी विशेषज्ञों ने अब तक 229 शिविरों में मरीजों को निःशुल्क ओपीडी सेवाएं दी हैं। स्लम क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा मुहैया कराने…

मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन, खनिकर्म और जनसम्पर्क के बजट प्रस्तावों को दिया अंतिम रूप

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन, खनिकर्म और जनसम्पर्क विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 से सम्बंधित प्रस्तावों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव सुश्री शहला निगार, जनसम्पर्क विभाग के सचिव डी.डी. सिंह, छत्तीसगढ़ विद्युत् वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अब्दुल कैसर हक, आयुक्त जनसम्पर्क तारन प्रकाश सिन्हा, विमानन विभाग के…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 फरवरी को नारायणपुर, अबूझमाड़ में करेंगे पीस हॉफ मैराथन का शुभारंभ

रायपुर। अबूझमाड़ को दुनिया के नक्शे में नई पहचान मिलेगी। जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन दौड 2020 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 फरवरी को करेगें। हॉफ मैराथन का आयोजन आदिम संस्कृृति की संरक्षण स्थली अबूझमाड़ के विकास, शांति और इस क्षेत्र को विश्व स्तर पर एक सकारात्मक पहचान बनाने के लिए किया जा रहा है। अबूझमाड पीस हॉफ मैराथन दौड़ 2020 के शुभारंभ कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नारायणपुर प्रभारी मंत्री गुरू…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीएचई और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पीएचई और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार सहित अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन ,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग मनिंदर कौर द्विवेदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सचिव अविनाश चम्पावत, सचिव ग्रामोद्योग हेमंत पहारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, जनशक्तिऔर नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री उमेश पटेल से सम्बद्ध विभागों के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उच्च शिक्षा , तकनीकी शिक्षा , कौशल विकास, जनशक्ति और नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल सहित मुख्य सचिव आर पी मंडल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के…