मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक रमणीय स्थलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत और समृद्ध विरासत को संजोए अनेक ऐसे पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल हैं, जो बरबस ही लोगों को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ में स्थित…

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता के लिए स्कूलों में हुए कार्यक्रम, मंत्री श्रीमती भेंड़िया 25 जनवरी को राजधानी में करेंगी बालिकाओं को पुरस्कृत

रायपुर (बीएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए रायपुर जिले की बालिका शालाओं तथा बाल संरक्षण योजनांतर्गत संचालित बालिका गृहों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की विजेता बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे राजधानी के शहीद स्मारक भवन में पुरस्कृत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप रायपुर की सांसद छाया…

राज्य महिला आयोग की जन-सुनवाई में 13 प्रकरण निराकृत

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा जलविहार स्थित आयोग कार्यालय में 22 से 24 जनवरी तक रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के लिए 90 प्रकरण रखे गए थे। इनमें से 13 प्रकरणों का सुनवाई के पश्चात निराकरण किया गया। सुनवाई हेतु रखे गए 39 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित नहीं हुए। आयोग की सदस्य खिलेश्वरी किरण के द्वारा सुनवाई की गई। इस दौरान विधिक परामर्शक एल.के. मढ़रिया तथा परिवार परामर्शक सुषमा दुबे भी उपस्थित थे। आयोग के समक्ष आए प्रकरण मुख्यतः दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, सम्पत्ति…

गणतंत्र दिवस पर जनपद पंचायतों में सीईओ और ग्राम पंचायतों में सचिव करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर(बीएनएस)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत के सचिव ध्वजरोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रियाधीन है और आचार संहिता प्रभावशील है। इसके मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ध्वजारोहण संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। ग्राम में प्रातः 7 बजे प्रभातफेरी आयोजित…

शहरी विकास में हितकारी निर्णय : नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का सार्थक प्रयास

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को नगरीय निकायों के विकास में सहभागी बनाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए 21 साल के नव युवा को महापौर व अध्यक्ष पद का पात्र बनाया है। वहीं लोकतांत्रिक मूल्यों और कार्यप्रणाली के साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को बड़ी प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना, स्वच्छता दीदी के मानदेय में वृद्धि से नई शुरूआत हुई है। अब शहरी जीवन में सुधारों का नया रंग दिखाई पड़ने लगा है। प्रदेश के नगरीय निकायों के विकास को गति देने…

गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

रायपुर(बीएनएस)। जिला मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कृषि, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री रविन्द्र चौबे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस पर पुलिस ग्राउण्ड में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सवेरे 9 बजे ध्वजारोह, 9.02 बजे राष्ट्रीय गान, 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, सवेरे 9.10 बजे हर्ष फायर, 9.15 बजे मार्च पास्ट, सवेरे 9.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, प्रातः 9.50 बजे परेड कमाण्डरों से मुलाकात, प्रातः 10 बजे सामूहिक पी.टी.प्रदर्शन, प्रातः 10.35 बजे…

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा जनसुनवाई 13 फरवरी को, न्यू सर्किट हाउस रायपुर में होगी जन-सुनवाई

रायपुर (बीएनएस)। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा अनुसूिचत जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिकायतों के संबंध में जन-सुनवाई का आयोजन 13 फरवरी को न्यू सर्किट हाउस रायपुर में किया जा रहा है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे शिकायतकर्ता जो किसी लोक सेवक द्वारा किए गए उत्पीड़न या उत्पीड़न रोकने में बरती गई उपेक्षा के संबंध में शिकायत दर्ज कराना चाहते है, वें अपनी शिकायत रजिस्टर्ड पोस्ट अथवा स्पीड पोस्ट से रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय मानव अधिकार भवन, ब्लाॅक-सी जी.पी.ओ. काॅम्पलेक्स, आई.एन.ए. नई दिल्ली-110023 या ई-मेल आईडी बतण्दीतब/दपबण्पद में…

सिंचाई योजनाओं के लिए 5 करोड़ रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा कोरबा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए पांच करोड़ 84 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें विकासखण्ड कोरबा के अंतर्गत परसाखोला व्यपवर्तन योजना हेतु दो करोड़ 99 लाख 81 हजार रूपए और विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत कछुआनाला एनीकट हेतु दो करोड़ 84 लाख 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इन सिंचाई योजनाओं का कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र…

डॉक्टर की पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवाईयां विक्रय नहीं करने के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। प्रतिबंधित मादक दवाईयों का सेवन करके युवा वर्ग में नशे की आदत तथा उससे बढ़ते हुए अपराधों के संबंध में लगातार शिकायतें मिलने पर कांकेर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में आयोजित बैठक में श्री शुक्ला ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किसी भी स्थिति में डॉक्टर की प्रिस्क्रिपशन पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए है। बैठक में कांकेर जिले के लगभग 60 मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया। मेडिकल स्टोर…

अपहरणकांड सुलझाकर पुलिसकर्मियों ने मापदंड स्थापित किया : डी.जी.पी. श्री अवस्थी

रायपुर(बीएनएस)। पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने प्रवीण सोमानी अपहरणकांड सफलतापूर्वक सुलझाने पर रायपुर आईजी आनंद छावड़ा और एसएसपी आरिफ शेख समेत 67 पुलिसकर्मियों को इन्द्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस अपहरण कांड को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से सुलझाया है। श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस सफलता के लिए पुलिस जवानों को सम्मानित किया जाना हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है। उनके द्वारा सम्मान किये जाने से पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जिस…