शंकर महादेवन के बोलो राम-राम गीत पर दर्शकों के साथ थिरक उठे मुख्यमंत्री भी

रायपुर। राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राम-धुन में रमे हुए नजर आए। इस अवसर पर अनेक अवसर ऐसे आए जब मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकारों की धुन के साथ अपनी ताल मिलाई। जब छत्तीसगढ़ के लोक कलाकर मानस-भजन प्रस्तुत कर रहे थे, तब वे खंजरी लेकर मानस-मंडली के बीच बैठ गए और स्वयं खंजरी बजाने लगे। छत्तीसगढ़ की पौराणिक नगरी चंदखुरी में आज राम वन गमन पर्यटन परिपथ के उद्घाटन एवं माता कौशल्या मंदिर के नए स्वरूप में लोकार्पण…

भारती बंधुओं ने कबीर के दोहे से बांधा समां, कबीर कैफे मुंबई की प्रस्तुति से झूम उठे दर्शक, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिगणों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

रायपुर। माता कौशल्या मंदिर और राम वन गमन पथ सौन्दर्यीकरण लोकार्पण समारोह के पहले दिन लोक कलाकरों एवं मुंबई के कलाकारों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिगण सहित उपस्थित जन समुदाय मंत्रमुग्ध हो उठा। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र साहू और उनकी मंडली द्वारा रामायण के प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। वहीं पद्मश्री भारती बंधुओं ने संत कबीर के दोहों तथा भजन के माध्यम से बांधा समां। लोक गायिका कविता वासनिक ने राजगीत ‘अरपा पैरी की…

मुख्यमंत्री और मंत्रीगण बस से पहुंचे माता कौशल्या के दरबार में

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रीमंडल के सहयोगी, सांसद और विधायकगण आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन माता कौशल्या के दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए बस से चंदखुरी मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर सभी ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की और माता कौशल्या के दर्शन कर राज्य की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्री मण्डल के सहयोगी माता कौशल्या के मंदिर के जीर्णाेंद्धार एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर भी बस से…

राम धुन में भाव विभोर होकर मुख्यमंत्री पहुंचे मानस मण्डली के कलाकारों के बीच, खंजरी बजाकर कलाकारों के साथ की संगत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पौराणिक नगरी चंदखुरी में आज राम वन गमन पर्यटन परिपथ के उद्घाटन एवं माता कौशल्या मंदिर के नए स्वरूप में लोकार्पण के समारोह में जब वहां मंच पर नंदकुमार साहू अपनी मानस मण्डली के कलाकारों के साथ भगवान राम और छत्तीसगढ़ की माटी की भावपूर्ण गौरव गाथा प्रस्तुत कर रहे थे, तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वहां उपस्थित दर्शक भक्ति-भाव में भाव विभोर हो उठे। छत्तीसगढ़ की पौराणिक नगरी चंदखुरी में आज राम वन गमन पर्यटन परिपथ के उद्घाटन एवं माता कौशल्या मंदिर के नए स्वरूप में…

मुख्यमंत्री ने कौशल्या माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

रायपुर। ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ एवं माता कौशल्या मंदिर परिसर, चंदखुरी के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंदिर में कौशल्या माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदखुरी अब देश-दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार होगा। माता कौशल्या और भगवान राम का आशीर्वाद हमेशा हमें मिले, जिससे प्रत्येक घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आए। उल्लेखनीय है कि त्रेतातायुगीन छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम दक्षिण कौशल एवं दण्डकारण्य के रूप में…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर जीर्णाेद्धार, सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के नजदीक चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत अधोसंरचना विकास, माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने खूबसूरत लाइट और फायर शो के बीच परिसर के प्रवेश-द्वार पर निर्मित भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने चंदखुरी के जलसेन तालाब के बीच में स्थित प्राचीन कौशल्या मंदिर में माता कौशल्या और वहां बालरूप में उनकी गोद में विराजित श्रीराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि…

नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने संभाला कार्यभार

रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दीपांशु काबरा ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में आयुक्त जनसंपर्क तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद का कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद डॉ. एस. भारतीदासन ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ. एस. भारतीदासन ने नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त श्री काबरा को गुलदस्ता भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा छत्तीसगढ़ के अपर परिवहन आयुक्त भी हैं। संवाद कार्यालय में कार्यभार सौंपने से पहले डॉ. एस.…

तुंहर सरकार तुंहर द्वार : आवेदकों के घर भेजे गए प्रमाण-पत्रों की संख्या तीन लाख से पार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून से सितंबर तक 04 माह की अवधि में 03 लाख 03 हजार 935 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 01 लाख 85 हजार 463 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 01 लाख 18 हजार 472 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश वासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि यह…

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद की 06 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि स्वामी आत्मानंद का एक समाज सुधारक और शिक्षाविद् के रूप में छत्तीसगढ़ में बड़ा योगदान हैं। उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा को छत्तीसगढ़ की जमीन पर साकार किया और मानव सेवा व शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी आत्मानंद जी पर भी गहरा असर हुआ, जिससे उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में बिता दिया। मठ और आश्रम स्थापित करने के लिए एकत्र…