रायपुर। प्रदेश में रूर्बन मिशन के कार्यों में तेजी लाने पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) और स्थानिक नियोजन के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। भारत सरकार एवं राज्य शासन के विशेषज्ञों ने निमोरा के ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD) में आयोजित दो दिवसीय समीक्षा बैठक-सह-कार्यशाला में यह प्रशिक्षण दिया। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय परियोजना प्रबंधन इकाई के जोनल परियोजना प्रबंधक योगेश सिंह, क्षेत्रीय योजना प्रबंधक विहाग गुरू, राज्य शासन के नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के सहायक संचालक गणेश राम तुरकाने, यशवंत सोनी तथा…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए मधुर गुड़ योजना शुरू, मंत्री अमरजीत भगत ने किया जगदलपुर में योजना का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश में शुरू किए गए सुपोषण अभियान में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए ‘मधुर गुड़ योजना’ शुरू की गई है। कुपोषण और एनीमिया मुक्ति में यह योजना काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल की अध्यक्षता में तीन जुलाई 2019 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बस्तर संभाग के सातों जिलों में कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए ‘मधुर गुड़ योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया गया था। जगदलपुर के मिशन कम्पाउंड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खाद्य मंत्री अमरजीत…
अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 272 कट्टा धान सहित दो ट्रेक्टर जप्त
रायपुर। प्रदेश में धान के अवैध परिवहन और भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा के ग्राम पंचायत सतगढ़ क्षेत्र में अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रेक्टर और 272 कट्टा धान जप्त किया गया है। मालखरौदा तहसीलदार ने बताया कि ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 11 डी 4123 से बिना वैध कागजात के परिवहन करते पाए जाने पर 122 कट्टा धान जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम भांठा में विरेन्द्र राठिया से सोल्ड ट्रेक्टर में 150 कट्टा धान कागजात के आभाव में जप्त किया गया…
युवा प्रतिभाओं ने पूरे प्रदेश में राजनांदगांव जिले का परचम लहराया, सबसे अधिक 20 पदक जीत कर किया जिले का नाम रौशन
रायपुर। राजनांदगांव जिले के युवा प्रतिभाओं ने राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में कला-संस्कृति और पारंपरिक खेलों की विभिन्न विधाओं में पूरे प्रदेश में जिले का परचम लहराया। इन युवा प्रतिभाओं ने अपने हुनर का श्रेष्ठ प्रदर्शन करके प्रदेश में जिले का नाम रौशन किया है। महोत्सव में राजनांदगांव जिले को सबसे अधिक 20 पदक प्राप्त हुए। इनमें 8 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 8 कास्य पदक शामिल हैं। जिले के युवाओं ने 8 विधाओं में सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वन…
विभिन्न भाषाएं और संस्कृति हमारे लिए वरदान : ’हमारी सांस्कृतिक विविधता’ विषय पर कार्यशाला सम्पन्न
रायपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शंकर नगर रायपुर में ’हमारी सांस्कृतिक विविधता’ विषय पर 11 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्यापन करा रहे 60 शिक्षकों ने गुजरात, राजस्थान, पांण्डुचेरी, कर्नाटक, नागालैण्ड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ने सहभागिता की। यह आयोजन सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के संचालक पी.दयानंद ने कहा कि शिक्षकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सायकल का उपयोग करना होगा। स्वच्छ भारत अभियान के…
स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, छात्रावास सहित अनेक महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण पूर्ण
रायपुर। राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, आईटीआई, स्टेडियम सहित अनेक महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों द्वारा निर्माणाधीन भवनों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है। प्रमुख अभियंता डी.के. अग्रवाल ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़, नवीन आईटीआई एवं छात्रावास भवन पोड़ी एवं बड़ेराजपुर, आईटीआई भटगांव ,नवीन आईटीआई लखनपुर, दुर्गकोंदल एवं शंकरगढ़, उच्चतर माध्यमिक…
त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए मतदान दिवस पर अवकाश रहेगा
रायपुर। राज्य शासन ने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन 2019-20 के लिए मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों के शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अधिकारी-कर्मचारी के लिए निर्धारित निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने के लिए मतदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए विभिन्न पंचायतों के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में 28 जनवरी, 31 जनवरी और 3 फरवरी को मतदान दिवस निर्धारित किया गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में राज्यपाल सुश्री उइके का अभिभाषण
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के पांचवी विधानसभा के नववर्ष 2020 में आयोजित प्रथम सत्र के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अल्प समय में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली से जो गौरवशाली परम्पराएं स्थापित किए हैं, वह इस विधानसभा के इतिहास में सुनहरे पन्ने के रूप में दर्ज हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज इस विधानसभा में आने का मेरा पहला अवसर है, जिसकी सुखद अनुभूति मुझे भावुक भी कर रही है और एक नई ऊर्जा से ऊर्जित भी कर रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुझे…
व्यापक अध्ययन के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना कठिन, चिकित्सा विज्ञान के हिसाब से सुपेबेड़ा की बीमारी में नया कुछ नहीं
रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने आज यहां सुपेबेड़ा के अध्ययन दौरे से लौटे नई दिल्ली के किडनी रोग विशेषज्ञों, डीकेएस अस्पताल, एम्स रायपुर और निजी अस्पतालों के विशेषज्ञों से सुपेबेड़ा में किडनी रोगों की समस्या के बारे में मंथन किया। प्रख्यात किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय खेर और डॉ. विवेकानंद झा ने कहा कि समस्या के सभी पहलुओं के व्यापक अध्ययन के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना कठिन है। सुपेबेड़ा की मिट्टी, जल, पर्यावरण, भूगर्भिक विशेषताओं, खान-पान की आदतों और लोगों के आनुवांशिक गुणधर्मों के सम्यक विश्लेषण के…
मंत्री श्री भगत ने किया ‘मधुर गुड़ योजना‘ का शुभारंभ, बस्तर संभाग के साढ़े छह लाख से अधिक गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ
रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज जगदलपुर के मिशन कम्पाउंड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में ‘मधुर गुड़ योजना‘ का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री भगत ने कहा कि मधुर गुड़ योजना से बस्तर संभाग के 6 लाख 59 हजार से अधिक गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार को 17 रुपए प्रतिकिलो की दर से 2 किलो गुड़ प्रतिमाह दिया जाएगा। मधुर गुड़ योजना के क्रियान्वयन में हर साल 50 करोड़ रूपए खर्च किया जाएगा। बस्तर क्षेत्र में वितरण के लिए 15 हजार…
