रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भक्त राजिम माता के आशीर्वाद से साहू समाज ने अपनी मेहनत और त्याग से समाज को संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुकरण कर रहे हैं। श्री बघेल आज गरियाबंद जिले के राजिम मेला स्थल में प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। महोत्सव स्थल पहुंचकर सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल, गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
संत महात्माओं का संदेश और विचार किसी एक समाज के लिए नही बल्कि पूरे मानव समाज के लिए होते हैं : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा है कि भारत देश संत महात्माओं का देश है। संत महात्माओं के विचारों और उपदेशों में परोपकार की भावना होती है। संत महात्माओं के संदेश और विचार किसी एक समाज के लिए नहीं होते, यह पूरे मानव समाज के लिए होते हैं। श्री बघेल आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर स्थित अनुरागी धाम में आयोजित अखंड नवधा रामायण के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व श्री बघेल ने यज्ञ स्थल में आहुति और पूजा अर्चना कर प्रदेश की…
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को शीघ्र विभागों की संयुक्त बैठक कर निर्णय करने के दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मात्रात्मक त्रुटि वाले 22 अनुसूचित जनजाति तथा पांच अनुसूचित जाति के उच्चारण विभेद को मान्य करने के संबंध में शीघ्र संयुक्त बैठक कर इसका निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस संबंध में मुख्य सचिव को सामान्य प्रशासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के साथ यथाशीघ्र संयुक्त बैठक कर निर्णय लेने के निर्देश दिए है। अनुसूचित जाति और जनजाति के मात्रात्मक त्रुटि और उच्चारण विभेद का होगा शीघ्र निराकरण मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री नेे डीकेएस अस्पताल के संचालन व्यवस्था का फिर मांगा प्रस्ताव
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डी.के.एस. अस्पताल के संचालन व्यवस्था के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति से तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को भी विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा डी.के.एस. अस्पताल की संचालन व्यवस्था के संबंध में अध्ययन कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा अभी तक कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नही किया गया है। मुख्यमंत्री नेे डीकेएस अस्पताल…
सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर : वेंटिलेटर, आई.सी.यू. और ऑपरेशन कक्ष सहित सभी आपात सेवाओं को दुरूस्त करने के दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने राज्य के सभी शासकीय अस्पतालों में जीवन रक्षक उपकरणों (वेंटिलेटर इत्यादि), सघन चिकित्सा कक्षों (आई.सी.यू.) और ऑपरेशन कक्षों सहित सभी आवश्यक आपात सेवाओं को दुरूस्त करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। श्री बघेल ने सरकारी अस्पतालों में आपात सेवाओं की समुचित व्यवस्था के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दस दिनों के भीतर प्रमाण-पत्र भेजने को कहा है। मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि यदि अस्पताल में…
रामनामियों के रोम-रोम में राम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रामनामियों के रोम रोम में राम बसते हैं। वे श्री राम के सच्चे अनुयायी हैं। उनमें राम के प्रति अटूट विश्वास और श्रद्धा हैं। छत्तीसगढ़ के गावों-कस्बो में तालाब निर्माण में रामनामी समाज के पुरखों का विशेष योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव मे तालाबो का निर्माण रामनामियों के दया भाव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम पिकरीपार में रामनामी बड़े भजन मेला का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए और इस आयोजन…
सुनीता मांझी बनी नारायणपुर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद में प्रमोद नेलवाल को 9 वोट और रोशन गोलछा को मिले 6 वोट
नारायणपुर। नगर पालिका निर्वाचन के पश्चात आज नगर पालिका परिषद कार्यालय नारायणपुर मेें नगर पालिका परिषद के प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया। शपथकर्ता अधिकारी के रुप में एसडीएम दिनेश कुमार नाग ने यहां नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद नारायणपुर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक डिप्टी कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री धनराज मरकाम के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये। अधिकारियों द्वारा प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की सूक्ष्म जांच एवं आपत्तियों का विनिश्चय दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक किया गया।…
एजाज ढेबर रायपुर निगम के महापौर और सभापति के रूप में प्रमोद दुबे निर्वाचित, कलेक्टर ने नवनिर्वाचित पार्षदों को दिलाई शपथ
रायपुर। नगरीय निकायों के निर्वाचन के पश्चात आज नगर पालिक निगम कार्यालय रायपुर मेें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारतीदासन की अध्यक्षता में नगर पालिका निगम के प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया । इसके पहले पीठासीन अधिकारी के रुप मे कलेक्टर ने यहां नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। प्रथम सम्मेलन में सबसे पहले महापौर पद के लिए पार्षदों ने मतदान किया। मतपत्र और मतपेटी के आधार पर इस निर्वाचन में कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी ने महापौर पद के दोनों प्रत्याशियों श्री एजाज ढेबर और मृत्युजंय दुबे से…
राज्य युवा महोत्सव में बस्तर के दो सौ से ज्यादा युवा दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का जौहर
रायपुर। राजधानी रायपुर में पिछले महीने आयोजित नेशनल ट्राईबल डांस फेस्टिवल में अपना जौहर दिखाने के बाद बस्तर के युवा अब एक बार फिर राज्य युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। राज्य युवा महोत्सव राजधानी में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित है। युवा महोत्सव में इस बार बस्तर के कलाकारों को केवल नृत्य ही नहीं बल्कि एकल कला और खेल प्रतिभा को भी राज्य स्तर पर दिखाने का अवसर मिलेगा। इस महोत्सव में बस्तर जिले के लगभग दो सौ युवा भाग ले रहे हैं। राज्य…
जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूँजी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लोगों का पुलिस पर विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। इसे हर हाल में बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने जनता के विश्वास, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने, लोगों को सुरक्षा देने, विकास कार्यों के क्रियान्वयन तथा लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए त्वरित और प्रभावी ढंग से कार्य करने का आव्हान पुलिस से किया। वे आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में पहली बार आयोजित…
