मायाराम सुरजन कन्या विद्यालय होगा प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर सर्वसुविधा युक्त स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्कूल हिन्दी माध्यम का प्रदेश का प्रथम स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल होगा। मुख्यमंत्री ने इस विद्यालय की छात्राओं को बापू की आत्मकथा ’सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ पुस्तक का…

किसान के बेटे तुलेश्वर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला मिलने से उनके हौसलों को मिली उड़ान

रायपुर। बेमेतरा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला मिलने से किसान के बेटे तुलेश्वर कुमार जांगड़े के हौसलों को एक नई उड़ान मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करते हुए कक्षा दसवीं के छात्र तुलेश्वर कुमार जांगड़े ने बताया कि वह गर्रा का रहने वाला है। उसके पिता एक छोटे किसान है। वे दो भाई है। प्रायवेट स्कूल की फीस बहुत ज्यादा होने से उनके पिता पर बहुत ज्यादा भार पड़ता था। बेमेतरा में जब शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुला तो आगे की पढ़ाई करने…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन परियोजना का किया शुभांरभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में गोबर से बिजली उत्पादन की परियोजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम सुराज की परिकल्पना को साकार करते हुए गांवों को स्वावलंबी बनाने में जुटी है। अब छत्तीसगढ़ के गांव गोबर से विद्युत उत्पादन के मामले में स्वावलंबी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब विद्युत उत्पादन का काम सरकार और बड़े उद्योगपति किया करते…

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में श्री शास्त्री के देश के प्रति अमूल्य योगदान को याद करतेे कहा है कि शास्त्री जी का भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय उन्होंने देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों और देश सेवा…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया है। उन्होंने कहा है कि बापू का जन्मदिन समूची मानवता के लिए महान पर्व है क्योंकि उनका जीवन-संघर्ष और उपलब्धियां देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। श्री बघेल ने कहा कि बापू ऐसा समाज चाहते थे, जिसमें अंतिम पंक्ति का अंतिम व्यक्ति भी न्याय से वंचित न हो। हर हाथ को काम मिलेे और सभी को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार मिले। राज्य सरकार बापू…

महात्मा गांधी के विचारों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महात्मा गांधी के विचारों का ही अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहा है। हम आर्थिक रूप से लचीले जिस भारत की कल्पना कर रहे हैं, उसका अर्थ ऐसे भारत का निर्माण है, जिसकी अर्थव्यवस्था हर तरह की आपदा का सामना करने में सक्षम हो। कोरोना-काल ने हमें बता दिया है कि विकास में संतुलन कितना जरूरी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पीएचडी चेम्बर ऑफ कामर्स के कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मैं आज इस मंच के…

राज्य के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब गठित होंगे : मुख्यमंत्री

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में प्रथम युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर समाज, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने वाले राज्य के युवाओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को संगठित और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। हम…

माँ बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं आएगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी की नगरी और हम सब छत्तीगढ़ियों की पहचान है। माता रानी की कृपा से इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांग पर घुमका को पूर्ण तहसील बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने डोंगरगढ़ क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल की सुविधा के लिए आवश्यक अधोसंरचनाओं के निर्माण का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय में डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल एवं जिला सहकारी केन्द्रीय…

मुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का न्यौता, बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाक़ात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर सांसद व बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आये बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर दशहरा पर्व-2021 में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व के आमंत्रण के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से लेकर अश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है।…

शांति और अहिंसा के लिए हर हाथ को काम और सभी को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार मिले : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शांति और अहिंसा की अवधारणा के लिए यह जरूरी है कि हर हाथ को काम मिलेे और सभी को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार मिले। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज्य की बात करते थे। छत्तीसगढ़ सरकार उनके इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए महिलाओं और ग्रामीणों को स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाने, लोगों को अधिकार देने और उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में ‘आज के…