विश्व आदिवासी दिवस सम्मान का प्रतीक

छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है। यहां के घने जंगल, पहाड़, नदियों से भरे पड़े हैं। इनकी मनमोहक छटाओं ने देश और विदेशों में अपना अनुपम छाप छोड़ा है। बस्तर में चित्रकोट, तीरथगढ़, तामड़ा घूमर, जैसे अनेक जलप्रपात है। दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर, बारसूर में गणेश मूर्ति और अनेक प्राचीन मंदिर विरासत की एक पहचान है। जंगलों में वर्षो से बसने वाले भोले-भाले आदिवासी सरल और शांतिप्रिय होते है। यहां का इतिहास, लोक कला संस्कृति, नृत्य, वाद्य, श्रृंगार, चित्रकारी और कलाकृति विश्व विख्यात है। बस्तर का क्षेत्र अनेक खनिज संपदाओं…

आदिवासी समुदाय को जल, जंगल और जमीन से जोड़ने की सार्थक पहल

रायपुर। मूलनिवासियों को हक दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान, भाषा, संस्कृति, इतिहास के संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा 9 अगस्त 1994 को जेनेवा शहर में विश्व के मूलनिवासी प्रतिनिधियों का ’प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मूलनिवासी दिवस’ सम्मेलन आयोजित किया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने व्यापक चर्चा के बाद 21 दिसम्बर 1994 से 20 दिसम्बर 2004 तक ’’प्रथम मूलनिवासी दशक’’ और प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मूल निवासी दिवस (विश्व आदिवासी दिवस) मनाने का फैसला लिया और विश्व के सभी देशों को मनाने के निर्देश दिए। भारत के…

पूर्व CM बाबूलाल गौर कि तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बाबूलाल गौर की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। बुधवार शाम उनको भोपाल के नर्मदा अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। गौर पिछले कई दिनों से दिल्ली में भर्ती थे। इसके बाद 27 जुलाई को दिल्ली से भोपाल उनके घर पर शिफ्ट हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ग़ौर के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली।उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करे।यही कामना। — Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 7, 2019 काफी दिनों…

ओजस्वी वक्ता सुषमा स्वराज के सम्मान में हरियाणा-दिल्ली में दो दिन का रहेगा राजकीय शोक

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार को निधन हो गया। भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। उनके पार्थिव देह को तीन घंटे के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। हरियाणा सरकार ने भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सम्मान में 2 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। Haryana Government will observe a 2 day State mourning in honour of Senior BJP leader and…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी गोस्वामी तुलसीदास जयंती की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 अगस्त तुलसीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस ने जन-जन तक मर्यादा पुरूषोत्तम राम के आदर्शों को पहुंचाया। उन्होंने मूल संस्कृत रामायण को आसान बनाकर छंदों और रस का ऐसा प्रयोग किया कि रामचरितमानस आम लोगों में लोकप्रिय हो गई। उन्होंने हनुमान चालीसा जैसे अन्य कई ग्रंथों की रचना की।

मुख्यमंत्री को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल ने विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को इंडोर स्टेडियम बूढ़ातालाब रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर विधायक गुलाब कमरो, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष बी.पी.एस.नेताम, डॉ. शंकर लाल उइके, कुंदनसिंह ठाकुर, एच.के.सिंह, नवीन कुमार भगत सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री संदेश के वाचन के लिए जनप्रतिनिधियों को नामांकित किया गया है। रायपुर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। जिला दुर्ग में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, रायगढ़ में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे। राजनांदगांव में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कबीरधाम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, कोरबा में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.…

Article 370: ‘लोगों से बनता है देश, जमीन से नहीं’ : राहुल गांधी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370की अधिकतर धाराएं हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के कदम की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि कार्यपालिका की शक्तियों का दुरुपयोग करने का देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, जम्मू-कश्मीर का एकतरफा ढंग से विभाजित करके, निर्वाचित प्रतिनिधियों को कैद करके और संविधान का उल्लंघन करके राष्ट्रीय एकीकरण आगे नहीं बढ़ने वाला है। यह देश भूखंड से नहीं, बल्कि उसकी जनता से बनता है।…

आर्टिकल 370 समाप्त बिल राज्यसभा में पास, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा-उमर हिरासत में

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने वाला बिल राज्यसभा में पास होने के बाद प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि दोनों नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद श्रीनगर के सरकारी गेस्ट हाउस ले जाता गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला के साथ-साथ सज्जाद लोन को भी गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि रविवार रात जम्मू कश्मीर के नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। साथ…

जम्मू-कश्मीर में मध्यरात्रि से धारा-144 लागू, अगले आदेश तक स्कुल-कालेज बंद, नेतावों की सुरक्षा बढ़ाई गई, इंटरनेट-मोबाइल सेवा निलंबित

श्रीनगर। तनावपूर्ण हालात के बीच सरकार ने श्रीनगर में धारा 144 लागू कर दी है, जो कि आज रात (5 अगस्त) 12 बजे से अगले आदेश तक जारी रहेगी। इस आदेश के बाद से जिले में कोई भी सार्वजनिक गतिविधियां नहीं होंगी। आदेश जारी रहने के दरम्यान शहर में किसी भी तरह की रैली और जनसभा करने की मनाही होगी। सभी सरकारी अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपना पहचान-पत्र साथ रखें। जम्मू जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रशासनों से उन्हें सोमवार से ऐहतियातन बंद रखने…