जन चौपाल में मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडलों और किसानों से वर्षा और खेती-किसानी की जानकारी ली

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महापौर प्रमोद दुबे ने भी यहां आए नागरिकों से भेंट-मुलाकात की और उनसे बातचीत करते हुए उनकी बातों, समस्याओं और कठिनाइयों को सुनते हुए उन पर आवश्यक कार्यवाही करने की पहल की। मुख्यमंत्री स्वयं चलकर एक-एक निशक्तजन तक पहुँचे और बातचीत की। जन चौपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं चलकर जन चौपाल के लिए बने शेड में पहुंचकर यहां बैठे एक-एक निशक्तजन से…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बने, 7 जुलाई से एक साल का होगा कार्यकाल, भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने जारी की सूचना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बनाए गए है। उपाध्यक्ष का उनका यह कार्यकाल 7 जुलाई 2019 से आगामी एक साल के लिए होगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अन्तर्राज्यीय परिषद सचिवालय द्वारा इसकी सूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत उत्तर, मध्य, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रीय परिषदों का गठन किया गया है। वर्तमान में मध्य क्षेत्रीय परिषद में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तप्रदेश, उत्तराखण्ड और मध्यप्रदेश राज्य शामिल है। केन्द्रीय गृह मंत्री सभी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष…

हरेली के रंग को उत्साह से भरे मुख्यमंत्री ने हरेली तिहार पर राज्य के नागरिकों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि आज के समय की चुनौती है कि हम अपने संस्कृति को बचाएं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में कहा है कि छत्तीसगढ़ के सब्बो निवासी मन ला हरेली तिहार के बहुत बहुत बधाई । उन्होंने कहा हमर छत्तीसगढ़ के कृषि संस्कृति के अनुसार हरेली हा पहली तिहार ए। गांव-गंवई के जिनगी मा खेती के स्थान महतारी असन होथे। खेती हा महतारी असन हमर भरन पोसन करथे। एखरे…

मुख्यमंत्री निवास में जन चौपाल भेंट मुलाकात का आयोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज जनचौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉं. शिव कुमार डहरिया, महापौर प्रमोद दुबे ने भी यहां आए नागरिकों से भेंट मुलाकात की और उनसे बातचीत करते हुए उनकी बातों, समस्याओं और कठिनाइयों को सुनते हुए उन पर आवश्यक कार्यवाही करने की पहल की। मुख्यमंत्री स्वयं चलकर यहां आए एक-एक निःशक्तजन तक पहुँचे और उनसे मुलाकात कर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने जहाँ पीड़ितों से बातचीत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया वही जरूरत पड़ने उन्हें तत्काल…

मुख्यमंत्री ने माँ की गोद में रोती बच्ची को चॉकलेट दे कर चुप कराया

रायपुर। जनचौपाल ‘भेंट-मुलाकात’ के कार्यक्रम एक रोचक नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। महासमुंद जिले के ग्राम सिंघोड़ा की समुन्द टंडन भी अपना आवेदन देने आगे बढ़ी, उनकी गोद में उनकी बेटी थी। कुछ देर से उनकी बेटी रो रही थी। मुख्यमंत्री ने पूछा क्यों रो रही हो और जब मुख्यमंत्री ने स्नेह से बच्ची को चॉकलेट दिया तो बच्ची एकटक होकर मुख्यमंत्री को देखने लगी और अपना रोना भूल गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्रिपुरा राज्यपाल रमेश बैस को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश बैस को त्रिपुरा के नये राज्यपाल के रूप में शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि रमेश बैस के सुदीर्घ अनुभवों का लाभ त्रिपुरा की जनता को मिलेगा।

’मुख्यमंत्री श्री बघेल अब रेडियो वार्ता ‘‘लोक-वाणी‘‘ के जरिए भी जनता से होंगे मुखातिब’

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए शुरू कर रहें हैं- ‘‘लोक-वाणी‘‘। मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोक-वाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से सुबह 10ः30 बजे से 10ः55 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel की रेडियो वार्ता #लोक_वाणी 11 अगस्त को आकाशवाणी से सुबह 10ः30 बजे से प्रसारित होगी ? #खेती_एवं_ग्रामीण_विकास विषय पर आकाशवाणी के ? 0771-2430501, 2430502 और 2430503 पर 31 जुलाई एक…

शिवालयों भागलपुर-अजगैवीनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी को गूंजता रहा बोल-बम, विदेशी कांवरिये भी जा रहे बाबाधाम

बिहार। भागलपुर के सुल्तानगंज में सावन माह के दूसरी सोमवारी को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर सहित शिवालयों में दिनभर हर हर महादेव के नारे गूंजते रहे। अजगैवीनाथ मंदिर में अल सुबह पट खुलते ही कांवरिये सहित आम श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए लगी रही। मंदिर प्रबंधन और मंदिर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों की देख रेख में पूजा करायी गई। दूसरी सोमवारी को लेकर शिवालयों को सजाया गया था। अजगैवीनाथ के स्थानापति महंथ प्रेमानंद गिरी ने बताया की लगभग 70 हजार भक्तों ने अजगैवीनाथ की पूजा अर्चना की होगी। इससे…

अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

रायपुर। अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.आर.रामचंद्र मेनन ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल सुश्री उइके ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ ग्रहण के पश्चात् मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल सुश्री उइके को पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.…

भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है: अमित शाह

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है, उसी तरह भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता भी UP से ही होकर जाता है। शाह ने यहां दूसरी ‘ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 65 हजार करोड़ रुपये की 250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कहा, वर्षों से एक उक्ति सुनता आया हूं। सोलह साल की उम्र से सुन रहा हूं कि पीएम बनना है तो उसका रास्ता लखनऊ से होकर जाता…