रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जब आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के उन्नयन कार्य का लोकार्पण कर स्कूल परिसर का अवलोकन कर रहे थे, तो उस समय उन्होंने बॉस्केट बॉल मैदान में खेल रहे बच्चों के पास जाने से अपने आपको नहीं रोक सके और उन्होंने भी बॉस्केट बॉल मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने बॉस्केट बॉल नेट से काफी दूर से गेंद सीधे नेट में फेंककर बॉस्केट किया। वहां उपस्थित स्कूल शिक्षा मंत्री…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
शिक्षक दिवस : मुख्यमंत्री के हाथों 20 नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजधानी के आमापारा स्थित आर.डी. तिवारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित ‘शिक्षा मड़ई‘ में कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए नवाचार करने वाले राज्य के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वाले नवाचारी शिक्षकों में दंतेवाड़ा पोटा केबिन बैंगलूर के प्रधान पाठक सिकन्दर खान उर्फ दादा जोकाल द्वारा स्थानीय भाषा में शिक्षण और पुस्तक लेखन के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इसी तरह महासमुन्द जिले के शासकीय पूर्व…
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षक स्मृति पुरस्कार से और 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया किया गया। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 54 शिक्षिकों में से प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र, शाल और 21-21 हजार रूपए की सम्मान निधि प्रदान कर…
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मांगों के संबंध में उनके साथ विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी, जो छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ की मांगों का परीक्षण कर तीन माह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल…
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : राज्य के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते एवं राहत में 1 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान में राज्य के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को 12 प्रतिशत की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता एवं राहत को 01 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की घोषणा की है। राज्य के लगभग 4 लाख शासकीय सेवकों एवं 1 लाख 25 हजार पेंशनर्स को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस वृद्धि के फलस्वरूप राज्य शासन पर कुल वार्षिक व्यय भार 1020 करोड़ रूपए आएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल…
मुख्यमंत्री ने मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की पुण्यतिथि 5 सितंबर पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने मानवता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मदर टेरेसा अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनीं और उनकी प्रेरणा से हजारों लोग दीन-दुखियों के सेवा के लिए आगे आए। दीन-दुखियों के प्रति करुणा, ममता और आत्मीयता की भावना के कारण उन्हें मदर एवं संत के रूप में याद किया…
मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरूजनों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अध्यापक के रूप में उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के साथ ही अपने छात्रों को भी इसके लिए प्रेरित किया। डॉ. राधाकृष्णन कठिन विषय को अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे…
मुख्यमंत्री ने दादाभाई नौरोजी की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘ग्रैंड ओल्ड मैन आफ इंडिया’ दादा भाई नौरोजी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दादाभाई नौराजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखने वाले महत्वपूर्ण लोगों में से एक थे। वे पारसी बुद्धिजीवी, महान विचारक, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् थे। वे पहले भारतीय थे जो ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य बने। उन्होंने अपने भाषणों में हमेशा स्वराज को प्रमुखता दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटिश शासन के समय…
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार
रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2021 को सुबह 11 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के…
राष्ट्रपति करेंगे छत्तीसगढ़ के शिक्षक श्री शुक्ला को सम्मानित
रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर यह सम्मान समारोह 5 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से वर्चुअल रूप से आयोजित होगा। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने वाले प्रमोद कुमार शुक्ला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड, जिला बस्तर में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए इस वर्ष पूरे देश से 44 शिक्षकों का…
