रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अभी राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ की सरकार विपदा की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। जिन किसान भाईयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो-कुटकी, अरहर की बुवाई की है, यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। चाहे उत्पादन हो अथवा न हो, उन्हें सरकार प्रति एकड़ 9000 रुपये की सहायता देगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाएं और उनके उपदेश हमें जीने की सही कला सिखाते हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और सही रास्ता दिखाती हैं। सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।…
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय, जन्माष्टमी पर मदिरा और मांसाहार की दुकानें रहेंगी बंद
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मदिरा विक्रय दुकानों और मांसाहार की दुकानों को कल 30 अगस्त 2021 को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय जन्माष्टमी पर्व पर मदिरा और मांसाहार की दुकानें रहेंगी बंद छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मदिरा विक्रय दुकानों और मांसाहार की दुकानों को कल 30 अगस्त 2021 को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। — Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) August 29, 2021
डिजीटल साक्ष्यों के पहचान, संग्रहण एवं संरक्षण से ऑनलाइन ठगी के अपराधियों को शीघ्र पकड़ना संभव : आरके विज
रायपुर। फॉरेंसिक साइंस विषय पर बिलासपुर एवं सरगुजा रेंज पुलिस एवं फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बिलासपुर द्वारा ‘‘प्रथम राष्ट्रीय ई-कॉन्फ्रेंस 2021’’ बिलासपुर एवं सरगुजा रेंज के पुलिस अधिकारियों के लिए दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में विवेचना के दौरान साक्ष्य हेतु फॉरेंसिक साइंस एवं डिजिटल/सायबर फॉरेंसिक साइंस के महत्व को फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा बताया गया। वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस के माध्यम से समाज में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के प्रकरणों में पुलिस अधिकारियों को विवेचना के दौरान डिजीटल साक्ष्य संकलन के संबंध में विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के.विज द्वारा कार्यशाला…
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रतिवर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम…
मुख्यमंत्री से संसदीय सचिव और मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में मत्स्य कृषकों एवं मछुआरों के लिए संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं राज्य की नवीन मछुआ नीति के प्रारूप के संबंध में चर्चा की। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को 29 अगस्त को आयोजित होने वाले मछुआ कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि मछलीपालन को कृषि का…
राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मोबाईल एप्प के माध्यम से होगी गणना
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना मोबाइल एप्प के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सर्वेक्षण का काम पूरे प्रदेश में 01 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इस हेतु चिप्स द्वारा ‘सीजीक्यूडीसी‘ (CGQDC)नाम से मोबाईल एप्प तैयार किया गया जिसे प्ले स्टोर से इंस्टाल किया जा है। छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव बी.सी. साहू ने बताया कि मोबाइल एप्प को इंस्टाल करने के बाद एप्प में आवेदक को पंजीयन करना होगा। पंजीयन हेतु एप्प में लॉगिन के…
छत्तीसगढ़ में दो वर्षों में 1173 करोड़ रूपए मूल्य के लघु वनोपजों का संग्रहण
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विगत दो वर्षों में 01 हजार 173 करोड़ रूपए के मूल्य का लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ है, जो देश में अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को लघु वनोपजों के संग्रहण के क्षेत्र में देश में सबसे अधिक 11 पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए 9 विभिन्न उप वर्गो तथा अन्य कार्यों के लिए 02 वर्गो सहित कुल 11 पुरस्कार शामिल हैं। इसकी सराहना केन्द्रीय जनजातीय मंत्री…
कोविड काल में वनोपजों के संग्रहण और रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पहल सराहनीय : केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा
रायपुर। केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कोविड-19 के संक्रमण के दौर में पिछले दो वर्षाें में लघु वनोपजों के संग्रहण, वैल्युएडिशन और रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए कार्याें की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक ओर कोविड-19 वैश्विक महामारी का डर था, तो दूसरी ओर यह चुनौती भी थी कि वनोपज संग्राहकों के बड़े वर्ग को वनोपजों के संग्रहण से मिलने वाला रोजगार छिन न जाए। ऐसे में छत्तीसगढ़ ने वनोपजों का संग्रहण करने की पहल की और लोगों को रोजगार दिलाया। केन्द्रीय…
केंद्रीय जनजाति मंत्री मुंडा ने जगदलपुर एयरपोर्ट में किया ट्राईफेड के आउटलेट का शुभारंभ
रायपुर। केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज जगदलपुर के मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में ट्राईफेड के आउटलेट दुकान का शुभारंभ किया। इस आउटलेट में बस्तर के कलाकारों द्वारा निर्मित बेलमेटल कलाकृति, कपड़े, वन उत्पाद को प्रदर्शनी सह-विक्रय के लिए रखा गया है। सांसद बस्तर दीपक बैज ने इस अवसर पर कहा कि एयरपोर्ट में खुले इस आउटलेट से आने वाले आगंतुकों को बस्तर के कलाकारों द्वारा निर्मित उत्पादों का एक स्थल में मिलने से सहूलियत होगी साथ ही बस्तर की कला का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। इसका प्रत्यक्ष या…
