रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आजादी की लड़ाई में पाटन क्षेत्र का अवस्मरणीय योगदान रहा है। यहां किसान हमेशा से जागरूक रहे हैं फलस्वरूप यहां कई आन्दोलनों में किसानों ने हिस्सा लिया है, इस पुण्य धरती को बार-बार नमन। यह मेरा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का अवसर मिला। श्री बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने समारोह में अपने जन्म दिवस के मौके पर केक भी…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था के लिए दो मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर रायपुर नगर निगम की स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत रायपुर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए दो मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रायपुर शहर में मशीनीकृत सफाई कार्य का शुभारंभ हो गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित किया गया। दो नवीन मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों से आज राजधानी शहर में मुख्यमंत्री निवास से सिविल लाईन होकर अमर शहीद भगत सिंह चौक शंकर नगर मुख्यमार्ग होते हुए अशोका टावर शंकरनगर…
खाद्य मंत्री ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और मिठाई बांटकर मनाया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल अपनी जन्मदिवस को विभिन्न समितियों और संगठनों द्वारा अलग-अलग तरीके से मनाया गया। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस की खुशी के अवसर पर नवीन विधायक विश्राम गृह पुरैना स्थित सरगुजा कुटीर में ज़रूरतमंदों को खाद्यान्न और मिठाई वितरित कर जन्मदिन मनाया गया।
खारून नदी में पहली बार हुआ नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज यहां राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट पर खारून नदी में आज पहली बार नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने महादेव घाट पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य माहौल कश्मीर के डच झील से कम नहीं है। सुंदर फूलों से सजी सुसज्जित नौका देखते ही बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस अभिनव प्रतियोगिता के आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले नाविकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में…
मुख्यमंत्री ने 50 दिवंगत निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को दिए एक-एक लाख रूपए के चेक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके निवास कार्यालय में जनसमूह उमड़ पड़ा। सुबह से ही लोग मुख्यमंत्री निवास पहुंचने लगे थे। प्रदेश के सभी अंचलों से आये लोग के साथ-साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजन भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजनों से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया…
मुख्यमंत्री श्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब : दिनभर लगा रहा लोगों का तांता
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया। pic.twitter.com/SqxTQmgUm0 — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 23, 2021 मुख्यमंत्री श्री बघेल से कृषि मंत्री…
छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम सभी के लिए सौभाग्य की बात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में महाविद्यालय का खुलना, शिक्षा का दीप जलाना मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं। इस नवीन महाविद्यालय के खुलने से कुम्हारी सहित आस-पास के इलाके के युवाओं के लिए अब उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दुर्ग-भिलाई, अहिरवारा एवं रायपुर…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दो साल बाद भी नन्हें बालक धीमान को दूर से पहचान लिया : बैगा आदिवासी बच्चे को गोद में लेकर दुलारा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बच्चों के प्रति स्नेह आज फिर एक बार देखने को मिला। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लोगों में नन्हा बालक धीमान वर्या पड़िया भी दो वर्ष बाद मुख्यमंत्री निवास आया था, उसे देखकर मुख्यमंत्री ने दूर से ही उसे पहचान लिया और धीमान को गोद में लेकर दुलारा। धीमान अपने परिजनों के साथ इसके पहले भी दो वर्ष पहले सन् 2019 में मुख्यमंत्री श्री बघेल के जन्म दिवस के मौके पर उनके निवास आया था, तब मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री ने श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की छात्राओं के लिए खेल सामग्री और डिजिटल ब्लैकबोर्ड के लिए 10 लाख रुपए की दी स्वीकृति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की छात्राओं के लिए खेल सामग्री और डिजिटल ब्लैकबोर्ड हेतु 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में कल श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी थी। आज #रक्षाबंधन पर श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं का आवास पर आगमन। खूब पढ़ो- आगे बढ़ो- उड़ान भरो…दूर आसमान तक pic.twitter.com/Ut6vXMoBtU — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August…
मुख्यमंत्री ने संस्कृत दिवस की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संस्कृत दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी है। संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि संस्कृत भाषा ने अपनी विशिष्ट वैज्ञानिकता के कारण भारतीय विरासत को सहेजकर रखने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। संस्कृत ऐसी विलक्षण भाषा है जो श्रुति एवं स्मृति में सदैव अविस्मरणीय है। अतिप्राचीन काल में संरक्षित-संग्रहित भारत की यह विपुल ग्रंथ संपदा संस्कृत के कारण ही सुरक्षित रही है। संस्कृत की महत्ता को संपूर्ण विश्व ने…
