मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधना…

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये कलेवर के साथ आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम स्कूल फाफाडीह का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ सरकार की ”स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना“ के अंतर्गत निर्धन परिवारों को निःशुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा के संसाधन सुलभ कराने रायपुर के शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल को सर्व-सुविधायुक्त आधुनिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का स्वरूप प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने रसायन, जीवविज्ञान, भौतिक लैब, स्पोर्ट्स कक्ष, लाइब्रेरी…

मुख्यमंत्री से क्रेडा के नवनियुक्त सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ आए क्रेडा के नवनियुक्त सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री अग्रवाल ने क्रेडा का सदस्य बनाये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री अग्रवाल को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सद्भावना दिवस: मुख्यमंत्री श्री बघेल की वर्चुअल उपस्थिति में भिलाई नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिला काबिज भूमि पर मालिकाना हक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर वर्षाे से काबिज परिवारों को उनके रहवासी भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए राजीव गांधी आश्रय योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसका उद्देेश्य लोगों को बेदखली के डर से मुक्ति तथा उन्हें काबिज भूमि का मालिक बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस योजना के तहत पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी यह कोशिश है कि सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ जल्द से…

अविस्मरणीय सौगातों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शहर के किशोर बालक सौम्य ने पोट्रेट भेंटकर जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज रायपुर शहर जन सुविधा की दृष्टि से दी गई अविस्मरणीय सौगातों के लिए शहर के किशोर बालक सौम्य ने बड़े ही अनोखे अंदाज में मुख्यमंत्री का आभार जताया। रायपुर शहर को हृदय स्थल कलेक्टेरेट परिसर के समीप पार्किंग एवं ट्रैफिक की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलानें के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और फिर उसके बाद स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शहीद स्मारक स्कूल की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल को जनता को समर्पित करने पहुंचे थे, उस…

मुख्यमंत्री ने रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का किया लोकार्पण

रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के भाठागांव में करीब 49 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर रायपुर की जीवनदायनी खारून नदी के जल को प्रदूषण से बचाने के लिए 6 एम.एल.डी. सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ को भाठागांव…

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित यात्री शेड का किया लोकार्पण, शेड से यात्रियों को बरसात व धूप से मिलेगी निजात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर केनाल रोड एवं जल विहार कॉलोनी जी.ई. रोड चौक पर नवनिर्मित यात्री शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस शेड के लोकार्पण से यात्रियों सहित विशेषकर पैदल यात्रा करने वाले और दोपहिया वाहनों के यात्रियों को बरसात और धूप से निजात मिलेगी। इस शेड निर्माण में ओव्हरहेड साईनबोर्ड के साथ 16 नग एलईडी लाईट एवं इंडस्ट्रीयल फैन लगाया गया है। इस शेड को 18 लाख 26 हजार रूपए की लागत से बनाया गया है। लोकार्पण अवसर पर कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के…

मुख्यमंत्री ने राजधानी के हृदय स्थल में बने मल्टी लेवल पार्किंग का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर के समीप मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण कर आज राजधानी वासियों को एक नई सौगात दी है। रायपुर शहर में यातायात को सु-व्यवस्थित करने, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग तैयार किया है, जिसमें 450 चार पहिया और 200 दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है। आधुनिक नगर योजना का उदाहरण बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग यह मल्टी लेवल पार्किंग 28 करोड़ रूपये की लागत से 17792 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्प्रिंगनुमा आकार में…

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में आया नया सबेरा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती ’सद्भावना दिवस’ के मौके पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के जीवन में नया सबेरा लेकर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का नाम छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नई आशा का भी पर्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अमल में आ जाएगी। वर्ष…

राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के भारत की रखी नींव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना दिवस की शपथ ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी…