मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूर्व मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने की सौजन्य मुलाक़ात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पूर्व मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सौजन्य मुलाक़ात की। राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सक्ती को जिला बनाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को शॉल पहना कर उनका सक्ती क्षेत्र की जनता की ओर से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपने सक्ती को जिला बनाकर क्षेत्र की जनता को अविस्मरणीय सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए पूर्व मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह और सक्ती के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य के…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और महासंघ की ओर से ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल देवांगन सहित सर्वश्री दिलीप सिंह ठाकुर, शेख राशिद, जुनैद खान, संजय एडे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री से अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के सदस्य ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के सदस्य विजय बघेल ने मुलाकात की। विजय बघेल ने मुख्यमंत्री को वित्त विकास निगम की गतिविधियों के बार में विस्तार से जानकारी दी और निगम की आवश्यकताओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री से माटीकला बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज माटीकला बोर्ड के संचालक सदस्य कुलवंत प्रजापति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने सूरजपूर जिले के ग्राम तेलईकछार में स्थापित ग्लेजिंग यूनिट के विस्तार में संबंघ में चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इससे क्षेत्र के कुम्हारों को ज्यादा रोजगार मिल सकेगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मिट्टी से निर्मित इडली मेकर भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधि मंडल में कुम्हार समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक बसंत चक्रधारी, कुम्हार समाज विकास समिति सूरजपूर के सदस्य…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पेट्रोलियम डीजल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पेट्रालियम डीजल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धाकड़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एसोसिएशन की गतिविधियों के संबंध में चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पेट्रालियम डीजल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री कमल, कोषाध्यक्ष अभय पारख, सचिव अखरम बुखारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने गोताखोर मछुआरों के साहस को सराहा, स्वेच्छानुदान मद से पांच मछुआरों को एक-एक लाख रूपए की दी राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित खारून नदी में सोमवार को पांच डूबते लोगों की जान बचाने वाले नाविक एवं गोताखोर मछुआरा संघ समिति महादेवघाट के अध्यक्ष लोकनाथ धीवर और उनके चार साथी गोताखोरों के साहस की सराहना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नदी में डूबते पांच लोगों के जीवन रक्षा के लिए अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले गोताखोर सर्वश्री लोकनाथ धीवर, माखन धीवर, डायमंड धीवर, शेषनारायण धीवर एवं देवकुमार धीवर को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक-एक लाख रूपए की राशि प्रदान…

नए जिले जल्द अस्तित्व में आएंगे : मुख्यमंत्री श्री बघेल, नवगठित सक्ती जिले के लोगों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर किया अभिनंदन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित जिले जल्द अस्तित्व में आएंगे। उन्होंने कहा कि नए जिलों के गठन के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। अधिसूचना निकाली जाएगी, दावा आपत्ति लेने का काम होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक इकाईयां छोटी की जा रही हैं ताकि प्रशासन आम जनता तक पहुंचे। जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम हो, काम-काज में कसावट आए और आम जनता को योजनाओं का लाभ तेजी से मिल सके। उन्होंने कहा कि गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले सहित चार नए जिलों के गठन के साथ अब…

मुख्यमंत्री से सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री कृष्णा अभिषेक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, रमणीक पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर अब बॉलीवुड को भी आकर्षित करने लगी है। सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक छत्तीसगढ़ में इस महीने की 25 तारीख से आगामी 10 दिनों तक रायपुर में अपनी आगामी फिल्म ‘ऐश्वर्या राय‘ की शूटिंग करने जा रहे है। उनकी ओएमजी इंडिया कार्यक्रम के कुछ एपिसोड की शूटिंग छत्तीसगढ़ में करने की योजना है। इस सिलसिले में उन्होंने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके रायपुर निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाक़ात की और उन्हें अपनी इस योजना…

मुख्यमंत्री श्री बघेल से रोटेज ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, छत्तीसगढ़ में सोलर पॉवर, एथेनॉल, बॉयो डीजल प्लांट लगाने की इच्छा जतायी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बेंगलुरू के रोटेज ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। रोटेज ग्रुप के एमडी अशोक कलश ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति में उद्योग विशेषकर कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के प्रावधान की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य देश के अग्रणी राज्यों में से एक है, जो कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को बहुत सारी रियायते दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कन्नौजे-धोबी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू के नेतृत्व में कसडोल, पलारी, बलौदाबाजार क्षेत्र से आए कन्नौजे-धोबी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य में रजककार कल्याण बोर्ड की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह और समाज के गुरू संत गाडगे बाबा का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने अभिनंदन एवं सम्मान के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य…