स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की जनता को चार नये जिलों और 18 नई तहसीलों की ऐतिहासिक सौगात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश के दौरान प्रदेशवासियों को कई ऐतिहासिक सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नए जिलों चार नये जिले ‘मोहला-मानपुर’, ‘सक्ती’, ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ तथा ‘मनेन्द्रगढ़’ के गठन की ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने राज्य में 18 नई तहसीलों के गठन का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत लोगों को उनकी काबिज जमीन…

स्वतंत्रता दिवस 2021 : माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,रायपुर

रायपुर। 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली थी और आज के दिन हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह हम सबके लिए बहुत सौभाग्य की बात है। भारत ने दो शताब्दी से अधिक समय तक अंग्रेजों की प्रताड़ना और उनका शासन सहा है। गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए भारत माता के हजारों-हजार सपूतों और सुपुत्रियों ने अपना सर्वस्व त्याग किया। हंसते-हंसते बलि-वेदी पर चढ़ गए। उन वीरों को याद करते ही हमारी नसों में अपने महान पुरखों का खून उबलने लगता है और उन सबके त्याग…

छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर रही है काम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने के लिए गांवों को समृद्ध बनाना होगा। ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों की स्थिति को बेहतर बनाने के साथ ही लोककला एवं संस्कृति को संरक्षित करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत कर रही है। गांधीवादी एवं ग्रामीण व्यवस्था के सशक्त प्रतिनिधि स्वर्गीय देवी प्रसाद के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में लोक जागरण पत्रिका की ओर से स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि लाखों देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी का यह पर्व हमें उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों की याद दिलाता है। जिनके बलबूते आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्हें याद कर मन उनके प्रति सम्मान और गर्व से भर जाता है। मुख्यमंत्री श्री…

मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर तमिलनाडु कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रॉयल मुर्गेश ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तमिलनाडु राज्य के जिला रामनाड के परमईखकुडी में 11 सितंबर को आयोजित 64वें त्यागी इमानवेल सेकरनार कुर्मी गुरू पूजा में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि गुरू पूजा में लगभग 20 लाख श्रद्धालु शामिल होते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमंत्रण के लिए तमिलनाडु कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रॉयल मुर्गेश…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कृषक प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिले से आए जनप्रतिनिधियों एवं कृषक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी। कृषक प्रतिनिधियों ने सुराजी गांव योजना के नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से गांव में पशुपालन एवं जैविक खेती को मिल रहे प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। इस अवसर पर मोहला के जनपद सदस्य एवं प्रगतिशील कृषक मोहरू कोमेटी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने…

सफलता की कहानी, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन : घटेगा कुपोषण, बढ़ेगा रोजगार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल में उगाए जाने वाली कोदो-कुटकी और रागी फसल को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य में मिलेट मिशन की शुरूआत की गई है। जहां इस मिशन से वनांचल में लोगों के पोषण स्तर पर वृद्धि होगी। वहीं इन फसलों के वैल्यु एडिशन से रोजगार भी मिलेगा। किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर कोदो-कुटकी के लिए जहां समर्थन मूल्य घोषित किया गया है, वहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इन फसलों को शामिल कर इनके लिए इनपुट सब्सिडी देने का…

राज्यपाल ने राष्ट्रपति कोविंद से अनुसूचित क्षेत्रों में प्रशासन, पांचवी अनुसूची और आदिवासियों के कल्याण पर की चर्चा

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज नई दिल्ली में मुलाक़ात कर जनजातीय क्षेत्रों में पाँचवीं अनुसूची एवं आदिवासियों के विकास-कल्याण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने राष्ट्रपति से कहा कि पिछले दिनों कुछ संस्थाओं ने ज्ञापन देकर आग्रह किया है कि राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ट्राइबल कौंसिल, राज्य स्तर पर स्टेट ट्राइबल कौंसिल तथा जिला स्तर पर डिस्ट्रिक ऑटोनॉमस कौंसिल का गठन किया जाना चाहिए। साथ ही विकासखंड स्तर पर रिजनल कौंसिल, ग्राम स्तर पर ग्रामसभा होनी चाहिए, जिसकी सलाह से आदिवासियों के विकास…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बिलाईगढ़ से आए प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव एवं विधायक चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में बिलाईगढ़, सरसींवा, सोनाखान से आए प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। संसदीय सचिव राय एवं प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू करने के लिए उनका आभार जताया और कहा कि इससे समाज के गरीब एवं वंचित परिवारों को मदद मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल ने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री श्री बघेल…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य में सभी वर्गों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनका पोट्रेट भेंटकर सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल ने प्रमोद नायक को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर एवं जवाहर…