रायपुर। टोक्यो ओलम्पिक में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं आम जनता की तरफ से आज खेल मंत्री उमेश पटेल ने शुभकामनाएं दीं तथा अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर खेल सचिव अविनाश चम्पावत एवं खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर शहर के बूढ़ातालाब पर्यटन क्षेत्र एवं तेलीबांधा तालाब – मरीन ड्राइव में फोटो/सेल्फी जोन…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
बस्तर अंचल में वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण का विशेष अभियान चलाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आदिम जाति कल्याण विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बस्तर अंचल के जिलों में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र के वितरण के लिए विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अंचल के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले में पात्र लोगों को वन अधिकार मान्यता पत्र दिए जाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष कैम्प का भी आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि वनांचल के…
बच्चे स्वस्थ होंगे तो छत्तीसगढ़ भी मजबूत बनेगा – श्री बघेल : मुख्यमंत्री श्री बघेल वजन त्यौहार के वर्चुअल शुभारंभ समारोह में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 से 16 जुलाई तक आंगनबाड़ियों में मनाए जा रहे प्रदेशव्यापी वजन त्यौहार का वर्चुअल शुभांरभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष बच्चों का वजन भी लिया गया। श्री बघेल ने कहा कि कहा कि हमारे बच्चे यदि मजबूत होंगे, ताकतवर बनेंगे, हमारी बेटियों में खून की कमी दूर होगी तो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ मजबूत बनेगा। मुख्यमंत्री ने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से…
आंगनबाड़ी, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का बने सशक्त केन्द्र : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वस्थ और सुपोषित हो, इसके लिए जरूरी है कि हमारी आंगनबाड़ियां महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के सशक्त केन्द्र के रूप में विकसित हो। उन्होंने प्रथम चरण में राज्य के दस हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल केन्द्र के रूप में विकसित किए…
किसानों के हित में मुख्यमंत्री का एक और बड़ा निर्णय, अब सभी समितियों में समर्थन मूल्य पर होगी मक्का खरीदी : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में मक्का किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए अब सभी समितियों में खरीफ और रबी सीजन के मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ज्यादा मक्का उत्पादन वाले क्षेत्रों में मक्के से एथेनॉल उत्पादन के संयंत्रों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाए, इससे मक्का किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिलेगा साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। वर्तमान में चिन्हित समितियों में मक्के…
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को सहेजने तैयार की जाए डिजिटल लाईब्रेरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की वैभवशाली और समृद्ध संस्कृति के विभिन्न आयामों को सहेजने के लिए डिजिटल लाईब्रेरी तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इससे विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नई पहचान दिलाने में और भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोक संगीत, लोक नृत्य, लोक साहित्य सहित विभिन्न विधाओं के कलाकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां इस डिजिटल लाईब्रेरी में विशेषज्ञों की सहायता से संकलित की जाए। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में…
सुराजी गांव और गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बनी संजीवनी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से गांव और ग्रामीणों के जीवन में एक नया बदलाव दिखाई देने लगा है। इन योजनाओं से ग्रामीणों और किसानों को संबल मिला है और ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बातें आज अपने निवास कार्यालय में, गोधन न्याय योजना के तहत राशि अंतरण के वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने…
देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा छत्तीसगढ़ का राम वनगमन पर्यटन परिपथ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उनके वन गमन की स्मृतियों को जीवंत बनाने के लिए राज्य के उत्तरी छोेर कोरिया से लेकर दक्षिण में सुकमा तक राम वनगमन पर्यटन परिपथ का तेजी से विकास किया जा रहा है, परिपथ के चिन्हित स्थलों में पौराणिक प्राचीन स्वरूप को संरक्षित करते हुए विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का राम वन गमन पर्यटन परिपथ देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण के प्रमुख केन्द्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि…
खेतों के ढ़लान वाले हिस्से में बनाएं कुंआ और तालाब: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में खेती-किसानी को समृद्ध बनाने के लिए सिंचाई जरूरी है। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को मनरेगा के तहत किसानों के खेत के निचले हिस्से में कुंआ और तालाब (डबरी) का निर्माण कराने के निर्देश दिए ताकि खेतों के ऊपरी हिस्से का वर्षा जल कुंओं और तालाब में संग्रहित हो सके। जिससे किसान आवश्यकता के अनुसार पानी लिफ्ट कर सिंचाई कर सके।…
हाट-बाजारों में ग्रामीणों को मिले नियमित स्वास्थ्य सेवाएं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में ग्रामीण अंचल में लोगों को सहजता से स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से हाट-बाजार क्लिनिक योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के सुदूर ग्रामीण अंचल के हाट-बाजारों में नियमित रूप मेडिकल टीम जाए, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हो, उन्हें निःशुल्क दवाएं मिले। इसके लिए पर्याप्त प्रबंध किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने हाट-बाजार क्लिनिक के लिए आवश्यकतानुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की…
