रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ राज्य को मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी के रूप में मिलने वाली राशि पूर्ववत् देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि- वर्ष 2020-21 कोविड महामारी के दुष्प्रभावों के कारण वित्तीय दृष्टि से अत्यंत कठिन वर्ष रहा है। इस वर्ष राज्य में सभी आर्थिक गतिविधियों पर विपरीत प्रभाव पड़ने के कारण राज्य के स्वयं के वित्तीय स्रोतों में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आना संभावित है। हाल ही में वर्ष 2021-22…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मैनपाट महोत्सव 2021 : सरगुजिहा, भोजपुरी और तिब्बती संस्कृति का संगम है मैनपाट : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के रोपखार जलाशय के पास 12 से 14 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभरम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने मैनपाट में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के शोध एवं अध्ययन केंद्र के लिए 85 एकड़ भूमि आबंटन की घोषणा की। श्री बघेल ने मैनपाट में पुलिस मेस के लिए 1 करोड़ और स्टेज निर्माण की स्वीकृति के साथ ही करदना से कदनई एवं केनापरा से घोघरा सड़क निर्माण, सीतापुर में…
छत्तीसगढ़ के पढ़ई तुंहर दुआर को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड, मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
रायपुर। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते स्कूली बच्चों को घर बैठे ऑनलाइन शिक्षण सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ’पढ़ई तुंहर दुआर’ कार्यक्रम को न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया बल्कि इस अभिनव कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर ई-गवर्नेंस अवार्ड भी मिला है। यह अवार्ड आज उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन रविन्द्र जायसवाल के हाथों प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से संचालक लोक…
मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 14 फरवरी को
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 15 वीं कड़ी का प्रसारण 14 फरवरी, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’उपयोगी निर्माण, जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
मुख्यमंत्री ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की आज जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने लोगों के कल्याण और उनकी शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति के उद्देश्य के लिए काम किया। उनका सामाजिक योगदान अविस्मरणीय हैं। महर्षि दयानन्द ने सामाजिक कुरीतियों, अन्धविश्वासों, पाखण्डों का खुलकर विरोध किया। आध्यात्मिक पुनरुत्थान के माध्यम से राष्ट्रीय जागरण की दिशा में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महर्षि दयानंद के विचार मूल्य…
छत्तीसगढ़ में लाख उत्पादक किसानों को भी अब अल्पकालीन कृषि ऋण और ब्याज अनुदान का लाभ : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में लाख उत्पादन को कृषि का दर्जा मिला है। राज्य शासन द्वारा लाख उत्पादक किसानों तथा किसान-समूहों को भी कृषि फसलों के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण एवं ऋण पर नियमानुसार ब्याज अनुदान से लाभान्वित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि कुसुम, पलाश, बेर आदि वृक्षों तथा सेमियालता आदि फसलों पर लाख उत्पादन एवं प्राथमिक प्रसंस्करण के…
एक हजार 36 करोड़ रूपए की चिराग परियोजना के लिए हुआ एमओयू, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने जताई प्रसन्नता
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर बस्तर अंचल के आदिवासी किसानों को लाभदायी खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी माली हालात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 1036 करोड़ रूपए की चिराग परियोजना के लिए आज नई दिल्ली में एमओयू हुआ। विश्व बैंक सहायतित 6 वर्षीय चिराग परियोजना बस्तर संभाग के 7 जिलों के 13 विकासखण्डों तथा मुंगेली जिले के मुंगेली विकासखंड के 1000 गांवों में क्रियान्वित की जाएगी। चिराग परियोजना के लिए त्रिपक्षीय एमओयू, भारत सरकार वित्त मंत्रालय, विश्व बैंक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अपनाई गई सस्ती, परंपरागत और अनूठी तरकीब
रायपुर। फसल संरक्षण की सस्ती, परंपरागत और अनूठी तरकीब अपनाते हुए छत्तीसगढ़ ने एक पंथ और कई काज की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। हर साल संग्रहण केंद्रों में खरीदे गए धान की बड़ी मात्रा जहां नमी, बारिश, ओलावृष्टि, चूहों और दीमक की वजह से खराब हो जाती थी, वहीं इस बार इस क्षति को रोकने के लिए इन केंद्रों में विशेष तरह के पक्के चबूतरों का निर्माण किया गया है। कोरोना-काल के दौरान इन चबूतरों का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत किया गया है।…
अरपा महोत्सव से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अरपा महोत्सव से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की नई पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव की नींव जिस खूबसूरती के साथ रखी गई है, उससे आने वाले समय में इसके स्वरूप में विस्तार होगा और भव्यता आएगी। श्री बघेल आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के स्थापना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अरपा महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर डाॅ. भंवरसिंह पोर्ते की स्मृति में स्थापित महाविद्यालय और स्कूल में प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंटकर राज्यपाल उइके ने छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया
रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आज नई दिल्ली में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी-ग्रामीण क्षेत्रों का अधिक से अधिक दौरा करें। सरकार ने इनके लिए अच्छी योजनाएं बनाई हैं जिनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। आपके इन इलाकों में दौरे से यह क्रियान्वयन और भी प्रभावी हो सकेगा। यह भी देखें कि उन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो। राज्यपाल ने श्री शाह को छत्तीसगढ़…
