कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची तैयार करते समय बोनस अंक नहीं जोड़ा जाएगा, माध्यमिक शिक्षा मण्डल का निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 से मेघावी छात्रों की प्रावीण्य सूची तैयार करते समय बोनस अंकों को नहीं जोड़ा जाएगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की साधारण सभा की बैठक में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बोनस अंक प्रदाय किया जाता है। वर्तमान में बोनस अंक को शामिल करते हुए प्रावीण्य सूची तैयार की जाती है। साधारण सभा के निर्णय के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2020-21 से मेघावी छात्रों की…

प्रधानमंत्री श्री मोदी से राज्यपाल सुश्री उइके ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज नई दिल्ली में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भगवान श्री गणेश की तस्वीर भेंट की। साथ ही राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के समक्ष कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित पुस्तिका ‘‘कोरोनाकाल में राज्यपाल की भूमिका’’ प्रदान की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अनुसूचित जाति-जनजाति तथा जरूरतमंदों को मिले तथा वे लाभान्वित हों।…

राष्ट्रपति श्री कोविन्द से राज्यपाल सुश्री उइके ने की सौजन्य भेंट, कोरोना काल में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने उन्हें बताया कि भारत सहित सम्पूर्ण विश्व वर्ष 2020 में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से प्रभावित रहा है। इस कोरोना संक्रमण के संकट से समाज, अर्थव्यवस्था, व्यापार, उद्योगों, शिक्षा सहित सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। सुश्री उइके ने कहा कि सुखद पहलू यह रहा है कि अब यह संक्रमण नियंत्रण में है तथा…

अबूझमाड़ अब देश दुनिया के साथ दौड़ में शामिल, तीसरा अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 27 फरवरी को

रायपुर। अबूझमाड़ भी अब देश दुनिया के साथ दौड़ में शामिल हो गया है। नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के नाम से जाना पहचाना नाम अब पुरानी बातों को पीछे छोड़कर विकास की दौड़ में शामिल हो गया है। यहां पर अब राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के खेलकूदों का आयोजन होने लगा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अबूझमाड के विकास की गूंज भी सुनाई देने लगी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वन अधिकारपत्र धारी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी गई। राज्य सरकार…

मुख्यमंत्री ने असम के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में चाय और बांस उद्योग की स्थापना के लिए किया आमंत्रित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज जोरहाट में असम के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशेषताओं के साथ यहां चाय की खेती और बांस तथा लघु वनोपज आधारित उद्योगों की संभावनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंनेे चर्चा के दौरान इन उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में चाय और बांस उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर चाय उत्पादकों के साथ साथ विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद थे। असम के उद्योगपतियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री गोयल से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली के रेल भवन में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों के हित में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में केन्द्रीय पूल अंतर्गत 40 लाख मैट्रिक टन उपार्जित किये जाने की अनुमति देने की मांग की है। श्री बघेल ने कहा है कि धान की खेती छत्तीसगढ़वासियों की आजीविका का प्रमुख साधन है। प्रदेश में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना के अंतर्गत खाद्य…

आवासीय खेल अकादमी रायपुर एवं बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक के लिए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन ट्रायल प्रारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायपुर एवं बिलासपुर में राज्य स्तरीय हॉकी, एथलेटिक एवं तीरंदाजी की आवासीय खेल अकादमी शुरू की जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नए वित्तीय वर्ष से भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनांतर्गत खेलो इंडिया स्टेट सेन्टर आफ एक्सिलेंस में हॉकी, एथलेटिक एवं तीरंदाजी के आवासीय अकादमी हॉकी में 54, एथलेटिक में 60 एवं तीरंदाजी में लगभग 36 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। राज्य स्तर पर अंतिम रूप से 300 खिलाड़ियों का चयन रायपुर एवं बिलासपुर अकादमियों के लिए किया…

भारतमाला योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन राजमार्ग होंगे शामिल, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मिली अनुमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में आज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की आवश्यकताओं और समस्याओं से अवगत कराते हुये नक्सल प्रभावित और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए सड़क परिवहन सुविधाएं बढ़ाए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने आवश्यक कारवाई के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं, भारतमाला योजना अंतर्गत तीन राजमार्गों को शामिल करने की अनुमति भी प्रदान की। मुलाकात के दौरान श्री बघेल ने छत्तीसगढ़…

बिलासपुर से दिल्ली अब दूर नहीं, हवाई सेवा की मिली अनुमति, CM श्री बघेल के आग्रह पर केंद्रीय विमानन मंत्री ने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बिलासपुर को दिल्ली से हवाई सेवा द्वारा जोड़ने की घोषणा की है। वहीं, रायपुर में भी कार्गो हब की सुविधा के विकास के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चैयरमेन को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि आज नई दिल्ली के निर्माण भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत छत्तीसगढ़…

मुख्यमंत्री से गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी श्री आर्यवीर ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ में ’छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जा रहा है। नवा रायपुर के सेक्टर 24 स्थित मेफेयर गोल्फ कोर्स में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह या मार्च माह में इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में शामिल होने का आग्रह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया। रायपुर स्थित…