मुख्यमंत्री ने गिधवा-परसदा पक्षी महोत्सव के अवसर पर बेमेतरा को 158 करोड़ रूपए की विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नगधा-परसदा प्रवास के दौरान 158 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 124 करोड़ 81 लाख 39 हजार रूपए की लागत वाले 16 कार्यों का लोकार्पण तथा 33 करोड़ 61 लाख 77 हजार रूपए की लागत वाले 37 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप मे संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे उपस्थित थे। मुख्यमंत्री जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें…

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज को शासकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट में जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा तथा अन्य प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के कचांदुर में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त आशय की घोषणा की। उन्होंने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार की प्रतिमाा का अनावरण भी किया। उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर…

मुख्यमंत्री ‘गिधवा-परसदा पक्षी विहार महोत्सव’ में हुए शामिल, छत्तीसगढ़ में पहली बार पक्षी महोत्सव का आयोजन

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ‘गिधवा-परसदा पक्षी विहार’ को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के इस पक्षी विहार को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र में स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। पक्षी विज्ञानियों, प्रकृति प्रेमियों और यहां आने वाले सैलानियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां विश्व के विभिन्न प्रवासी पक्षियों का आवागमन होता हैं। विशेषकर साल के माह नवम्बर से मार्च (05 माह) में यहां ये पक्षी रहवास करते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड…

स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई 3 बाजार चौक में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर का अहम योगदान है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन किए, बैठकें की और व्यापक जन जागृति का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंद्राकर के पास छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए एक विशेष दृष्टि थी। वे यहां हॉर्टिकल्चर की संभावनाओं…

मुख्यमंत्री स्टडी सर्किल सुकमा के छात्रों से हुए रूबरू, पीएससी, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय सुकमा जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र में संचालित स्टडी सर्किल में पीएससी, यूपीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से चर्चा की। उन्होंने युवाओं से जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सुकमा में अब शिक्षा गुणवत्ता और भी बेहतर हो चली है। कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान और कक्षा 12वीं में छठवां स्थान लाकर प्रदेश भर में जिले का नाम…

मुख्यमंत्री का अचूक निशाना, पिट्टूल में आजमाया हाथ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा के कुम्हाररास स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लोकार्पण के दौरान वहां परंपरागत खेल पिट्टूल खेल रहे बच्चों को देखकर खुद को रोक नहीं सके और बच्चों के हाथों से गेंद लेकर पिट्टूल खेलने लगे। मुख्यमंत्री ने अपनी अचूक निशानेबाजी का जौहर दिखाते हुए एकदम सटीक निशाना साधा। बच्चों ने अपने हाथों से बनाई मुख्यमंत्री की पेंटिंग उन्हें भेंट की मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लोकार्पण के बाद विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और वहां विद्यार्थियों द्वारा…

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण, विद्यार्थियों और शिक्षकों से की चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के कुम्हाररास स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, पालकों तथा शिक्षकों से चर्चा की और विद्यालय में अध्ययन- अध्यापन और सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल के क्लासरूम, वाचनालय, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला सहित खेलकूद जोन, कला एवं संस्कृति सहित अलग-अलग कक्षों में जाकर विद्यार्थियों व शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने ऐसे उत्कृष्ट विद्यालयों की वर्तमान समय में जरूरत को प्रासंगिक और अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल की दीवारों पर की गई…

मुख्यमंत्री ने कसरत कर युवाओं को दिया फिटनेस मंत्र, स्वस्थ तन और सकारात्मक मन के लिए व्यायाम जरूरी

रायपुर। देश और प्रदेश की प्रगति में महती भागीदारी निभाने वाले युवाओं को उनकी सेहत को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही अच्छे और सकारात्मक विचार का वास होता है। जिससे इंसान अपनी दिनचर्या के साथ ही पूरे जीवन का भरपूर आनंद ले सकता है। उन्होंने सफल दिनचर्या के लिए प्रतिदिन व्यायाम और योग को महत्वपूर्ण बताया। श्री बघेल ने वनांचल आदिवासी क्षेत्र सुकमा के स्वामी विवेकानंद परिसर में आज फिटनेस सेंटर के अवलोकन के दौरान जिम में स्वयं…

मुख्यमंत्री ने सुकमावासियों को दी 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा सुकमावासियों को लगभग 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित आमसभा में उन्होंने 149.45 करोड़ रुपए के 62 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 75 करोड़ रुपए के 59 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग, पशुधन विकास विभाग एवं मत्स्य विभाग, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 214 हितग्राहियों को 65 लाख 74 हजार 930 रूपए का चेक व 54 हितग्राहियों को सामग्री और उपकरण प्रदान…

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी का साक्षात्कार हेतु चयन की शिकायत सरासर झूठी और निराधार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019 हिन्दी विषय में अनुपस्थित अभ्यर्थी को साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित किए जाने की शिकायत पूरी तरह से झूठी और निराधार पाई गई है। लोक सेवा आयोग के परीक्षक नियंत्रक ने उक्त शिकायत विस्तृत जांच परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के उपस्थिति पत्रक एवं अन्य संधारित रिकार्ड और केन्द्राध्यक्ष, वीक्षकों के बयान के आधार पर की। परीक्षा से संबंधित रिकार्ड एवं बयान के आधार पर शिकायत कर्ता वीरेन्द्र कुमार पटेल द्वारा की गई शिकायत पूर्णतः असत्य और निराधार पाई गई है। परीक्षा…