रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित जैतूसाव मठ परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चरखा चलाते हुए प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा के अनावरण पर कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को एकता, समानता तथा मानवता का महान संदेश दिया है। उनका यह संदेश पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में राजेश्री महंत रामसुदंरदास ने जैतूसाव मठ की ओर से छेरछेरा पर्व के अवसर पर एकत्र एक लाख…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों में से रिकार्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लागू की गई किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था के कारण खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में कुल पंजीकृत किसानों में से रिकार्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने धान बेचा। धान बेचने वाले किसानों की संख्या इस साल सबसे अधिक है। इस वर्ष पंजीकृत 21 लाख 52 हजार 475 किसानों में से 20 लाख 53 हजार 483 किसानों ने अपना धान बेचा है। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले…
अधोसंरचना के साथ ही हर व्यक्ति का विकास सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर के गोविंदपुर स्कूल मैदान में आयोजित वन अधिकारी समिति सम्मेलन, जैव विविधता पंजी का विमोचन में आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल और अस्पताल जैसे अधोसंरचना विकास के साथ ही प्रदेश के हर व्यक्ति का विकास सरकार का लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न निर्माण कार्यों के साथ ही शिक्षा, रोजगार, पोषण और सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं गंभीरता से संचालित कर रही है। उन्होंने आमसभा में कांकेर जिले के लिए 342 करोड़ रूपये के विकास कार्यों…
मुख्यमंत्री ने छेरछेरा पर्व पर कांकेर में छेरछेरा मांग कर एकत्र 1.24 लाख रुपये की राशि हॉस्पिटल के लिए की गई समर्पित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन में आयोजित तहसील स्तरीय गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने लोगों को गुरु घासीदास जयंती एवं छेरछेरा पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण त्यौहार छेरछेरा के पर्व पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि मैंने स्वयं आज इस छेरछेरा पर्व में उत्साह से भाग लिया और कांकेर में एक लाख 24 हजार रुपये की राशि छेरछेरा मांग कर एकत्र की। जनहित को ध्यान में रखते हुए इसे अस्पताल को…
मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज कांकेर के गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में पहुंचने पर लोक नर्तक दलों ने पारम्परिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। नर्तक दल का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री श्री बघेल स्वयं को रोक नहीं सके और नर्तक दलों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ मांदर की थाप पर थिरक उठे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा एवं कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने भी नृतक दलों के साथ वाद्ययंत्र बजा कर साथ में नृत्य में साथ दिया। अतिथियों ने लोक नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया।
छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री ने कांकेर जिले दी अनेक सौगातें, सरोना और कोरर को तहसील का दर्जा देने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छेरछेरा पर्व पर कांकेर जिले के मुख्यालय कांकेर के गोविंदपुर स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए आमजनता और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने जिले की भाुनप्रतापपुर तहसील की उप तहसील कोरर एवं नरहरपुर तहसील की उप तहसील सरोना को तहसील का दर्जा देने तथा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड अंतर्गत कोड़ेकुर्से एवं कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत बड़गाँव को उपतहसील का दर्जा देने की घोषणा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाड़ेकुर्से से कोंडरूज के मध्य प्रवाहित कोटरी…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया अवलोकन, बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर प्रवास के दूसरे दिन आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे, शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। प्रदेश की नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से राज्य के छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इंग्लिश मीडियम…
मुख्यमंत्री ने कांकेर में 342 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर के गोविंदपुर में आयोजित आमसभा में 342 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 94 करोड़ रूपये के लागत के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 248 करोड़ रूपये के 74 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रुद्रकुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, विधायक मोहन मरकाम और अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित…
मुख्यमंत्री को दान में मिले अन्न का सुपोषण योजना में और प्राप्त राशि का अस्पताल में किया जाएगा उपयोग
रायपुर। मुख्यमंत्री ने आज ‘‘छेरछेरा, छेर बरक दिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा’’ कहते हुए जब कांकेर में पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में छेरछेरा का दान मांगा, तो लोगों ने टोकरी, सूपा और बोरी में भर-भरकर, मुख्यमंत्री को तुला में तौलकर उनके वजन के बराकर अन्नदान किये। कांकेर के मुख्य मार्ग पर छेरछेरा मांग रहे मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए नागरिकों ने खुले मन से अन्न दान किये। लोगों ने फल, सब्जियां, छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी दान में दिए। मुख्यमंत्री को छेरछेरा से…
मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कुशल क्षेम पूछा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के प्रवास के दौरान आज जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह कांकेर में प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों से पारिवारिक वातावरण से रुबरु चर्चा-करते हुए उनके घर-परिवार के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी तथा अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि छेरछेरा पुन्नी से हमें अहंकार को त्यागने की शिक्षा मिलती है। परिचय का आरंभ कलेक्टर चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक…
