रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर स्थित गांधी मैदान (हाता ग्राउंड) के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और प्रदेश भर से आये दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका हौसला बढ़ाया। शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 74 लाख रूपए की राशि से इस खेल मैदान का उन्नयन किया गया है। लगभग सवा तीन एकड़ के इस मैदान में 650 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। लोकार्पण कार्यक्रम में बस्तर…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मुख्यमंत्री देखते ही रह गए कांसे से निर्मित बैलगाड़ी के भव्य शिल्प प्रतिरूप को बस्तर का बेल मेटल शिल्प बेजोड़ है
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर स्थित मां दन्तेश्वरी हवाई अड्डा परिसर में स्थापित कांसे से निर्मित बैलगाड़ी के प्रतिरूप का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने जैसे ही बैलगाड़़ी के शिल्प प्रतिरूप के अनावरण के लिए पर्दे की डोर खींची तो कांसे से बनी भव्य एवं बेजोड़ बैलगाड़ी के शिल्प प्रतिरूप को देखते रह गए। उन्होंने इस शिल्प प्रतिरूप को देखकर कहा कि बस्तर का बेल मेटल शिल्प बेजोड़ है। उन्होंने बैलगाड़ी के शिल्प प्रतिरूप की नक्काशी की सराहना की और कहा कि यह शिल्प प्रतिरूप बस्तर की पहचान है। मुख्यमंत्री…
छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री अलंकरण, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री अलंकरण 2021 के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. बारले ने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आज पद्म अवार्ड की घोषणा की गई। जिसमें कला के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ के डॉ. राधेश्याम बारले का नाम भी शामिल है। डॉ. बारले लोक कला पंथीनृत्य के ख्यात…
मुख्यमंत्री ने स्टेथो तकनीक से की बालक समर के हृदय की जांच
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में आज बस्तर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर रजत बंसल और श्री सत्य सांई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमेन डॉ. सी श्रीनिवास ने अनुबंध किया। इस अनुबंध से बस्तर जिले के बच्चों के महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाकर निरामय बस्तर की कल्पना को साकार करने की ओर एक बड़ा कदम उठाया है। इस अवसर पर टाटा ट्रस्ट के श्रीनाथ नरसिम्हन भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि निरामय बस्तर की कल्पना को साकार करने के लिए बस्तर जिला प्रशासन और श्री सत्य सांई…
हर वर्ष होगा साहित्य सम्मेलन का आयोजन मुख्यमंत्री ने किया लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय का लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर की पहचान अब बंदूक से नहीं बल्कि कलम से होगी। उन्होंने यह उद्गार आज जगदलपुर में लाला जगदलपुरी जिला संग्रहालय के लोकार्पण के अवसर पर व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने लाला जगदलपुरी के जन्म शताब्दी पर आयोजित साहित्य सम्मेलन का समापन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लाला जगदलपुरी के नाम पर पुरस्कार प्रदान करने के साथ ही प्रतिवर्ष साहित्य सम्मेलन के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने यहां की धरोहरों को संरक्षित करने का कार्य किए जाने की बात भी…
मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के नवनिर्मित ऑडिटोरियम एवं ट्रामा सेन्टर का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने बड़ेकिलेपाल में आयोजित आमसभा के दौरान बस्तर जिले को 156 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इस मौके पर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में 8.63 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम एवं 6 करोड़ रूपए की लागत से बने ट्रामा सेन्टर का लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के विकास एवं निर्माण से संबंधित 51 कार्यों का लोकर्पण एवं शिलान्यास किया और लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई और गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 7.28…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बास्तानार अंचल को दी 156 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। आज का दिन बस्तर के लिए ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिला प्रवास के दौरान बास्तानार में लगभग 156 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत वाले 51 विकास एवं निमार्ण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 25 जनवरी को बड़ेकिलेपाल में आयोजित आमसभा में लगभग 44 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत वाले 10 विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 111 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत वाले 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित युवोदय के…
मुख्यमंत्री श्री बधेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली, हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे संविधान की प्रस्तावना के पहले वाक्य ‘हम भारत के लोग‘ ने 26 जनवरी 1950 से…
मुख्यमंत्री ने रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दी सहमति, 02 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर में होगा टूर्नामेंट
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी सहमति दी है। यह टूर्नामेंट 2 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर में आयोजित होगा। टूर्नामेंट के आयुक्त प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रोड सेफ्टी वर्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के रायपुर में आयोजन के सिलसिले में दूरभाष पर चर्चा कर अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहर्ष अपनी स्वीकृति दे दी है। इस टूर्नामेंट में इंडिया, साउथ अफ्रीका, ऑस्टेªलिया, वेस्टइंडीज सहित श्रीलंका की टीम भाग लंेगी, जिसमें क्रिकेट…
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यटन देश-प्रदेश की आर्थिक उन्नति और रोजगार के अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां महासमुंद जिले में स्थित पुरातात्विक धरोहर सिरपुर, सरगुजा की रामगढ़ में प्राचीनतम नाटयशाला सीताबेंगरा गुफा, बस्तर में चित्रकोट और तीरथगढ़ के जलप्रपात, कुटुमसर की गुफाएं जैसे अनेक स्थल पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व के हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खूबसूरती,…
