मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी सरला देवी शुक्ल की शोकसभा में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के बूढ़ापारा स्थित राधेश्याम भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी स्वर्गीय सरला देवी शुक्ल की शोक सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय सरला देवी शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल अनेक बड़े पदों पर रहे और अपने जीवन का आधा दशक से भी अधिक का समय राजनीति में व्यतीत किये परन्तु शुक्ल पर कभी भी राजनीति का असर नहीं पड़ा, वे हमेशा…

मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ का प्रतिनिधिमंडल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित निवास कार्यालय में संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ रायपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर…

मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची ऑनलाइन जारी की। चयनित सर्वश्रेष्ठ 100 विजेताओं को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में स्लोगन 1 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक आमन्त्रित किए गए थे। कुल 14029 पंजीकृत प्रतिभागियों ने स्लोगन भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमे से 100 slogans…

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक उत्तरी जांगेड़े तथा विधायक राम कुमार यादव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा सामाजिक विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री…

पूरे प्रदेश में आज से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, वैक्सीन लांच के लिए राज्य में 97 सेशन साइट बनाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य कल से सभी जिलों में शुरू हो रहा है। इसके तहत 2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन के आज के लांच के लिए 97 वैक्सीनेशन साइट बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में इन टीकों का वितरण किया जा चुका है । वैक्सीन लांच के टू-वे इंटरेक्शन के लिए रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और जगदलपुर के महारानी अस्पताल को चिन्हित किया गया है। राष्टीय स्वास्थ्य मिशन…

धान खरीदी के लिए खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में उपयोग किए गए जूट बारदानों का उपयोग की अनुमति

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर किसानों के हित में एक और निर्णय लेते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश में धान खरीदी के लिए खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में उपयोग किए गए जूट बारदानों का उपयोग करने की अनुमति दी गई है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग संरक्षण विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से इस संबंध में आज आदेश जारी किया गया है, जिसमें राज्य के सभी कलेक्टरों को स्थानीय स्तर पर बारदाना प्रदायकर्ताओं से समितियों, किसानों को उपयुक्त दरों पर बारदाना आपूर्ति कराने को कहा गया है।…

बंद पड़ी खदानें जल संरक्षण के स्रोतों के रूप में विकसित होंगी,मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से एक माह में कार्ययोजना बनाने को कहा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने जिलों में बंद हो चुकी खदानों को जल-संरक्षण स्रोतों के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन खदानों में विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियों के संचालन को भी कार्ययोजना में शामिल करने को कहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि जिलों में स्थित समस्त ‘उपेक्षित खनन स्थलों’ का चिन्हांकन कर उन्हें जल सरंक्षण स्त्रोत में परिवर्तित करने तथा आवश्यकतानुसार अन्य गतिविधियां आरम्भ करने की कार्ययोजना एक…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर द्वारा निर्मित पोस्टर का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गए पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू,प्रमुख सचिव विज्ञान एवँ प्रौद्योगिकी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, कॉउन्सिल के महानिदेशक मुदित कुमार सिंह भी उपस्थित थे। आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गए पोस्टर का विमोचन किया। pic.twitter.com/nFEwSQjQIW — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 15, 2021 छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के महानिदेशक मुदित कुमार सिंह ने बताया…

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। मकर संक्रांति का त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश…

गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित होंगे कार्यक्रम

रायपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाए किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं को नही बुलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व…